CM शिवराज आज करेंगे मंत्री, सांसद और विधायकों से संवाद

Updated on 01-04-2023 08:59 PM

 लाड़ली बहना योजना के काम में लापरवाही बरतने वालों पर एक्शन के निर्देश दे चुके सीएम शिवराज शनिवार को फिर इस योजना में भरे जाने वाले फार्म और जिलों से आ रही शिकायतों की समीक्षा करेंगे। वे शनिवार देर रात मंत्रियों, सांसदों, विधायकों, कलेक्टर और कमिश्नर के साथ वर्चुअल संवाद कर इसकी जिलेवार रिपोर्ट लेंगे। इसके बाद रविवार को वे फिर ग्राम सभाओं को इसी मुद्दे पर वर्चुअली संबोधित करेंगे।

दो दिन पहले जिलावार समीक्षा के दौरान सीएम के संज्ञान में यह बात आई थी कि 4931 पंचायतों और शहरी क्षेत्रों के 807 वार्डों में इस योजना के अंतर्गत फार्म भराए जाने की प्रगति शून्य है। उन्होंने कलेक्टरों से इस मामले में कार्यवाही करने और फार्म भराने के लिए कहा था। सीएम चौहान इसी तारतम्य में 30 अप्रेल तक एक करोड़ महिला हितग्राहियों को लाभान्वित कराने के लिए फार्म भराने की प्रक्रिया की समीक्षा करेंगे।

इस समीक्षा में मंत्रियों, सांसदों, विधायकों से भी उनके क्षेत्र में भरे जाने वाले फार्म की प्रगति और कम्प्लेन की जानकारी ली जाएगी। इसके बाद सीएम चौहान 2 अप्रैल को दोपहर 12 बजे से आयोजित वीडियो कान्फ्रेंसिंग में प्रदेश की सभी ग्राम सभाओं को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री चौहान लाड़ली बहना योजना के संबंध में उद्बोधन देंगे। यह उद्बोधन सोशल मीडिया प्लेटफार्म तथा आकाशवाणी के माध्यम से भी उपलब्ध रहेगा।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मिलने लगे नोटिस

उधर योजना में लापरवाही पर सामूहिक अवकाश पर गईं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सुपरवाइजरों को महिला और बाल विकास विभाग की ओर से नोटिस देने का सिलसिला शुरू हो गया है। ये 15 मार्च से सामूहिक अवकाश पर हैं। खासतौर पर संविदा पर नियुक्त कार्यकर्ताओं, सहायिकों को काम पर न लौटने पर सेवा समाप्ति के नोटिस थमाए जा रहे हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 July 2026
इंदौर, मध्य प्रदेश के सीनियर मिनिस्टर कैलाश विजयवर्गीय की सरकार से नाराजगी एक बार फिर सामने आई है। नगरीय विकास एवं आवास विभाग संभाल रहे विजयवर्गीय ने इस बार सीधे मुख्यमंत्री…
 01 July 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश सरकार नमामि गंगे मिशन के तहत बेतवा नदी के संरक्षण और पुनर्जीवन के लिए बड़े स्तर पर काम शुरू करने जा रही है। सरकार का फोकस केवल नदी की…
 01 July 2026
भोपाल के एमपी नगर थाना क्षेत्र में मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात तेज रफ्तार ट्राले की टक्कर से एक कार पलट गई। हादसे में कार सवार दो युवकों को मामूली चोटें…
 01 July 2026
भोपाल, भोपाल के इमामी गेट इलाके में चाय-नाश्ते का ठेला लगाने वाले 53 वर्षीय चेतराम किरार की करंट लगने और ठेले से गिरने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई।…
 01 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी में रिक्त पदों को भरने के अधिकार को लेकर बैठक में हंगामा हो गया। मैहर के जिला अध्यक्ष सौरभ शर्मा ने कहा…
 01 July 2026
भोपाल। कोलार रोड थाना इलाके के दानिश कुंज में सुबह की सैर पर निकली एक महिला से सोने की चेन झपटकर फरार हुए दो बदमाशों को पुलिस ने झाबुआ के…
 01 July 2026
 भोपाल । महिला सशक्तीकरण की दिशा में कदम उठाते हुए युवा कांग्रेस शक्ति अभियान चलाएगा, ताकि आधी आबादी को पार्टी से जोड़ा जा सके।छात्रों की गूंज अभियान के तहत कार्यकर्ता…
 01 July 2026
संत हिरदाराम नगर। संत हिरदाराम नगर स्टेशन पर इंदौर-नागपुर वंदे भारत सहित आधा दर्जन से अधिक ऐसी ट्रेनों का स्टॉपेज नहीं हैं जो यहां से गुजरती तो हैं पर स्टॉपेज…
 01 July 2026
भोपाल। जुलाई में ट्रेन से यात्रा करने की योजना बना रहे यात्रियों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है। झांसी रेल मंडल के ललितपुर स्टेशन पर एक जुलाई से एक…
Advt.