CM शिवराज आज गुजरात दौरे पर 4 चुनावी सभाएं करेंगे

Updated on 18-11-2022 05:29 PM
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज गुजरात दौरे पर हैं। वे गुजरात में चल रहे विधानसभा चुनाव में BJP प्रत्याशियों के समर्थन में सभाएं करेंगे। सीएम 10 घंटे में चार सभाएं करेंगे और देर रात भोपाल वापस लौटेंगे। सुबह 9 बजे वे गुजरात के लिए रवाना हो गए। मुंद्रा एयरपोर्ट पर कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। गुजरात विधानसभा चुनाव में मध्यप्रदेश के वरिष्ठ बीजेपी नेताओं ने भी मैदान संभाल रखा है। कई नेता-मंत्री लंबे समय से गुजरात में ही डेरा डाले हुए हैं। अब प्रचार का अंतिम चरण चल रहा है। इसलिए सीनियर लीडर्स मैदान में उतरे हुए हैं। इसके चलते ही CM शिवराज भी सभाएं कर रहे हैं।

सुबह रवाना हुए, रात में वापस आएंगे
सीएम चौहान हवाई सफर करके सुबह गुजरात पहुंचें। वे मांडवी, अबडासा, मोरवी और भावनगर विधानसभाओं में बीजेपी प्रत्याशियों के समर्थन में चुनावी सभाएं करेंगे। इसके बाद रात 11 बजे वापस भोपाल पहुंचेंगे।

यहां सभाएं करेंगे सीएम
सीएम शिवराज की पहली सभा मांडवी, जिला कच्छ में है। भाजपा प्रत्याशी अनिरुद्ध भाई दवे के समर्थन में जनसभा की गई। दूसरी सभा विधानसभा अबडासा जिला कच्छ में प्रत्याशी प्रद्युम्न सिंह जाडेजा के समर्थन में करेंगे। तीसरी सभा शाम 4 बजे विधानसभा मोरवी में बीजेपी प्रत्याशी कांति लाल अमृतिया के समर्थन में करेंगे। चौथी सभा शाम साढ़े 7 बजे भावनगर पश्चिम विधानसभा में होगी। भाजपा प्रत्याशी जितेंद्र सावजी भाई वाघवानी के समर्थन में चुनावी सभा में शामिल होंगे।

एमपी के कई मंत्री-नेता डाले हुए हैं डेरा
गुजरात चुनाव में बीजेपी ने पूरी ताकत झोंक दी है। मध्यप्रदेश के कई मंत्रियों के साथ नेता भी कई दिन से गुजरात में डेरा डाले हुए हैं। नेताओं को विधानसभा की जिम्मेदारी दी गई है, जो बतौर प्रभारी मौजूद हैं। कई नेताओं को चुनावी मैनेजमेंट की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। सीनियर लीडर्स की सभाएं भी हो रही हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
वीएन दास, अयोध्या : चढ़ावा चोरी प्रकरण के बाद राम मंदिर परिसर में अब व्यवस्था और चुस्त-दुरुस्त करने का सिलसिला जारी है। हालांकि मीडिया से कनेक्टिविटी का काम पेंडिंग हैं।…
 21 September 2026
लखनऊ: बॉलीवुड के मशहूर गीतकार मनोज मुंतशिर और समाजवादी पार्टी के बीच आजकल वार और पलटवार का दौर चल रहा है। एक न्‍यूज चैनल से बातचीत में मनोज मुंतशिर ने…
 21 September 2026
नालंदा: खुदागंज थाना क्षेत्र के शोभा बिगहा गांव में पांच हजार रुपये की रंगदारी नहीं देने पर बदमाशों ने दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने युवक…
 21 September 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर जिले में सोमवार को बाढ़ के पानी में डूबने से छह बच्चों की मौत हो गई। हादसा सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में हुआ। मृतकों…
 21 September 2026
मुंबई : इंडिगो की केबिन क्रू मेंबर कैनूर मिस्त्री (32) की मौत हो गई। 18 सितंबर को बोरीवली ईस्ट में एक सड़क दुर्घटना में उनके सिर पर गंभीर चोटें आई…
 20 September 2026
गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस जा रही कुशीनगर एक्सप्रेस के इंजन से अचानक धुआं उठने से रेलवे में हड़कंप मच गया। इटारसी स्टेशन से रवाना होने के बाद ट्रेन को…
 20 September 2026
जबलपुर के सिहोरा में शनिवार रात करीब 9:30 बजे 3 लोगों ने एक युवक की हत्या कर दी। आरोपियों ने बहन को भगाकर ले जाने वाले युवक के छोटे भाई…
 20 September 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए 18 सितंबर की रात तक कांग्रेस की तैयारियां पूरी थीं। पार्टी नेता और कार्यकर्ता पूरे उत्साह में थे, लेकिन 19 सितंबर…
 20 September 2026
पूर्व मंत्री इमरती देवी ने ग्वालियर में आयोजित एक कार्यक्रम में मंच पर बैठे लोगों को 'हत्यारा' और 'हत्या के आरोपी' बताया। खास बात यह रही कि सांसद भारत सिंह…
Advt.