CM शिवराज भी कार्यक्रम में होंगे शामिल

Updated on 18-02-2023 07:39 PM

महाशिवरात्रि पर शनिवार को बागेश्वर धाम में 121 निर्धन कन्याओं का विवाह होने जा रहा है। सीएम शिवराज सिंह चौहान की मौजूदगी में यह सामूहिक विवाह होगा। सीएम 1.15 बजे श्योपुर के कूनो से सीधे बागेश्वर धाम पहुंचेंगे। यहां से वे 2 बजकर 5 मिनट में खजुराहो के लिए रवाना होंगे। विवाह महोत्सव में मुख्यमंत्री के साथ ही कई साधु-संत, विदेशी शिष्य भी शामिल हो रहे हैं।

इस सामूहिक विवाह में उन गरीब कन्याओं के हाथ पीले करवाए जाते हैं, जिनके माता-पिता या दोनों में से कोई एक अब इस दुनिया में नहीं है। या फिर परिवार में कोई गंभीर बीमारी से पीड़ित है या कोई और गंभीर समस्या है। पिछले चार साल से ऐसे आयोजन हो रहे हैं। इस बार सबसे अधिक 550 आवेदन आए हैं, इसलिए घर-घर जाकर सबसे जरूरतमंद कन्याओं का चयन किया गया है।

दुल्हन बनने जा रही मोनिका की भतीजी पूनम बताती है कि हम सभी काफी खुश हैं। हमारी बुआ की शादी बागेश्वर धाम से हो रही। दुल्हन मोनिका और प्रतिमा बताती हैं कि शुक्रवार को मायना है और हल्दी की रस्में हुईं। शादी बागेश्वर धाम से हो रही है, उनमें हमारा भी नंबर/नाम आया है। हमारे परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। हमारे पिता नहीं हैं। मां दिव्यांग हैं और दूसरे के घरों का काम करती है। हम सिलाई करते हैं।

दुल्हन प्रतिमा की बहन अंजू बताती हैं कि तैयारियां हो चुकी हैं। घर में रस्में चल रही हैं। हम 5 बहनें 1 भाई हैं। दो बहनों की शादी हो चुकी है। पापा नहीं रहे मम्मी भी विकलांग हैं। घर की माली हालत ठीक नहीं है। मम्मी बोली थी कि सरकार की मदद से शादी कर देंगे लेकिन अब बागेश्वर धाम में हो रहे सामूहिक विवाह में बहन के हाथ पीले होने जा रहे हैं।

सुरक्षाा के लिए 15 जिलों की पुलिस तैनात
बागेश्वर धाम पर देश भर के विभिन्न राज्यों से श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को मद्देनजर रखते हुए यहां बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात किया गया है। छतरपुर जिले के साथ-साथ पूरे संभाग एवं प्रदेश के कई जिलों से यहां पुलिस फोर्स तैनात किया गया है। बीते रोज पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा ने बागेश्वर धाम पर ही सुरक्षा इंतजामों की बैठक करते हुए एक-एक प्वाइंट पर पुलिस अधिकारियों की तैनाती की। शुक्रवार को सागर रेंज के आईजी प्रमोद वर्मा सहित आला अधिकारियों ने धाम की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

बाल कलाकारों ने दी भजन की प्रस्तुति
बागेश्वर धाम पर कन्या विवाह महोत्सव के अंतर्गत कई रंगारंग कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। टीवी जगत के बाल कलाकार माही सोनी और यज्ञ भसीन यहां पहुंच गए हैं जो मंच से अपना रचना पाठ करेंगे। इसके साथ ही शाम के समय देश के प्रख्यात भजन गायक चित्र-विचित्र की भजन संध्या भी आयोजित किया गया।

सीएम सहित कई बड़े मेहमान शामिल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बागेश्वर धाम पर पहुंचे, जहां उन्होंने बालाजी के दर्शन करने के बाद पं. धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री से मुलाकात की। इसके बाद मंच पर पहुंचकर वर-वधु को आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम में केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल, मंत्री भूपेन्द्र सिंह, गोपाल भार्गव, गोविंद सिंह राजपूत, विश्वास सारंग, लंदन से राज परिवार के प्रतिनिधि साइमन, लंदन से ही संत राज राजेश्वर जी, धाम पर हनुमत कथा कर रहे मलूक पीठाधीश्वर जगदगुरू राजेन्द्र दास, एक्टर गोविंद नामदेव, सुमन तलवार, देश के प्रख्यात कथावाचक अनुरुद्धाचार्य, दंदरउआ सरकार, संजीव कृष्ण ठाकुर, स्वामी राघवाचार्य एवं गायक चित्र-विचित्र मंच पर उपस्थित हैं।

कच्चे मकान वाले परिवारों को प्राथमिकता

बेटी की उम्र 18 साल से अधिक हो। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर है। कच्चा मकान है। कोई गंभीर बीमारी से ग्रसित है। पिता या परिवार गंभीर बीमारी से पीड़ित है। किसी प्रकार की अपंगता है। काम कर पाने में असमर्थ है। कन्या के माता या पिता का निधन हो गया हो या अब इस दुनिया में दोनों नहीं हों। ऐसी स्थिति में शादी वाले आवेदन मान्य मान्य हुए हैं।

बता दें कि बागेश्वर धाम में सामूहिक विवाह के आयोजन की शुरुआत 2019 में 17 कन्याओं के विवाह से हुई थी। 2020 और 2021 में 21-21 कन्याओं का विवाह किया था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 June 2026
भोपाल। प्रदेश में शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत हो चुकी है। सरकारी स्कूलों में बच्चों की चहल-पहल भी लौट आई है। स्कूलों में विद्यार्थी रंग-बिरंगे गणवेश में पहुंच रहे हैं।…
 30 June 2026
मध्य प्रदेश में अगले वर्ष प्रस्तावित स्थानीय निकाय चुनावों से पहले भाजपा और राज्य सरकार ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। सरकार प्रदेश के…
 30 June 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष स्व. ईश्वर दास रोहाणी की जयंती पर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंगलवार को विधानसभा के सेंट्रल हाल…
 30 June 2026
राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी के मुख्य आतिथ्य में नगरीय विकास एवं आवास विभाग द्वारा नमामि गंगे मिशन के अंतर्गत बेतवा नदी के वैज्ञानिक एवं समग्र पुनर्जीवन के लिए विस्तृत परियोजना…
 30 June 2026
भोपाल। निगम, मंडल, स्थानीय निकाय, नगरीय एवं ग्रामीण प्राधिकरण तथा सोसाइटियों द्वारा कोषालयों में संधारित किए जाने वाले विशेष जमा खातों की राशि पर ढाई प्रतिशत प्रति वर्ष की दर…
 30 June 2026
भोपाल। महारानी लक्ष्मीबाई (एमएलबी) गर्ल्स कालेज के पास संचालित शराब दुकान को हटाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के निर्देश पर दुकान एक जुलाई से बंद…
 30 June 2026
भोपाल। केंद्र सरकार की पीएम-केयर्स योजना के माध्यम से प्रदेश को 13 एमआरआई मशीनें, 11 मैमोग्राफी मशीनें और 308 एआइ आधारित हैंडहेल्ड एक्स-रे उपकरण अगले तीन वर्ष में उपलब्ध कराए…
 30 June 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में हो रही मानूसनी बारिश (Monsoon in MP) अगले दो दिनों यानी 2 जुलाई में तेजी से बढ़ने की संभावना है। प्रदेश में एक…
 30 June 2026
भोपाल। विश्व एलर्जी सप्ताह के बीच शहर में सांस के मरीजों की संख्या अचानक बढ़ गई है। टीबी अस्पताल के चेस्ट ओपीडी में रोज 120 से ज्यादा मरीज खांसी, छींक…
Advt.