MP Billabong School मामले में CM Shivraj ने लिया संज्ञान, कड़ी कार्रवाई के निर्देश

Updated on 15-09-2022 05:14 PM
सीएम हाउस में आज सुबह 7:00 बजे बुलाई गई बैठक (cm shivraj meeting) में सीएम शिवराज ने अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए।

निजी स्कूल बस में हुई घटना के मामले में मुख्यमंत्री ने समीक्षा करते हुए कहा कि स्कूल बस में कौन ड्राइवर रखा जाएगा, यह स्कूल प्रबंधन की जिम्मेदारी है। स्कूल प्रबंधन समय-समय पर इस बात की तफ्तीश करें। वही स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा की गई कार्रवाई पर भी सीएम शिवराज ने रिपोर्ट की समीक्षा की।

उन्होंने स्कूल शिक्षा विभाग के द्वारा अब तक की गई कार्यवाही पर भी सवाल जवाब किए हैं। साथ ही स्कूल प्रबंधन पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

अधिकारियों को निर्देश देते हुए सीएम शिवराज (CM Shivraj) ने कहा कि स्कूल बसों में सीसीटीवी कैमरे की स्थिति का निरीक्षण किया जाए। यह कोई साधारण घटा नहीं है। निश्चित समय सीमा में कार्रवाई हो और ड्राइवर के साथ इस मामले में हर लोग जिम्मेदार है। इन पर कार्रवाई होनी चाहिए।समीक्षा बैठक करते हुए सीएम शिवराज ने कहा कि रोज हजारों बच्चे स्कूल आना-जाना करते हैं। ऐसे में अगर वह असुरक्षित महसूस करेंगे तो यह शर्म की बात है। कितना भी बड़ा स्कूल हो वह सभी कार्यवाही के लिए जवाबदार हैं और जितनी जल्दी हो सके इस मामले में सजा सुनिश्चित की जाए।

स्कूल शिक्षा विभाग को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि स्कूल बस के सभी ड्राइवर का पुलिस से वेरिफिकेशन कराया जाए। सभी स्कूल को क्लियर मैसेज दिया जाए। किसी भी तरह की लापरवाही होने पर इसके लिए पूर्ण रूप से प्रबंधन जिम्मेदार होगा।

इससे पहले इस मामले में आरोपी रहे ड्राइवर हनुमंत और आया उर्मिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि स्कूल प्रबंधन द्वारा इस मामले में लापरवाही बरती गई है। वही भोपाल में इस घटना के बाद कानून व्यवस्था और स्कूल बसों की सुरक्षा पर लगातार सवाल उठ रहे हैं। ऐसे में अब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा स्कूल बसों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही उस का औचक निरीक्षण भी किया जाएगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
भोपाल। परी बाजार, ईदगाह हिल्स स्थित दिव्यांग व विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के शासकीय विद्यालय का जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव व अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सुनीत अग्रवाल ने…
 19 September 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में अतिथि विद्वानों के आंदोलन ने अब राजनीतिक मोड़ ले लिया है। अतिथि विद्वानों ने ‘विद्वान जनता पार्टी’ (VJP) बनाने का ऐलान किया है। उनका कहना है कि…
 19 September 2026
भोपाल, मप्र में वर्ग-2 और वर्ग-3 शिक्षक भर्ती में पद बढ़ाने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों का आंदोलन आज 30वें दिन पहुंच गया। यानी डीपीआई के सामने शिक्षक अभ्यर्थियों के संघर्ष…
 19 September 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश वन विभाग ने प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर अधिकारियों के तबादले किए हैं। शासन द्वारा जारी आदेश के तहत 47 वन…
 19 September 2026
भोपाल । रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में खान-पान की गुणवत्ता जांचने के लिए नियमित कार्रवाई के दावे किए जाते हैं, लेकिन शुक्रवार की कार्रवाई ने निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े…
 19 September 2026
भोपाल। स्वामित्व योजना के तहत ग्रामीणों को उनकी आबादी भूमि का मालिकाना हक देने की प्रक्रिया पर पटवारियों के विरोध के कारण रजिस्ट्री का काम दूसरे दिन भी शुरू नहीं…
 19 September 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के 12वीं पास 7,400 से अधिक मेधावी विद्यार्थियों को शनिवार को स्कूटर प्रदान किया जाएगा। मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव शासकीय हायर सेकंडरी स्कूलों में कक्षा…
 19 September 2026
भोपाल। तीन महीने की सुस्ती के बाद गणेशोत्सव के शुभ मुहूर्त में राजधानी के प्रॉपर्टी बाजार में रौनक लौट आई है। पिछले पांच दिनों में जमीन, मकान, प्लाट और फ्लैट…
 19 September 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री निवास से महज 200 मीटर की दूरी पर स्थित नादिर कॉलोनी में रात के समय सुरक्षा गार्ड पर पिस्टल तानकर धमकाने का मामला सामने आया है। 17-18 सितंबर…
Advt.