CM शिवराज ने कहा-हर साल गुड़ी पड़वा पर दिया जाएगा गौरव दिवस सम्मान; इस दिन रहेगा अवकाश

Updated on 23-03-2023 06:11 PM

उज्जैन में विक्रमोत्सव पर शिप्रा नदी का तट रोशनी से नहाया। विक्रम संवत 2080 नववर्ष के मौके पर यह आयोजन किया गया। आतिशबाजी भी की गई। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी यहां पहुंचे। उन्होंने कहा कि महाकाल लोक का दूसरा चरण जुलाई में पूरा होगा। गुड़ी पड़वा के मौके पर उज्जैन नगर निगम की ओर से गौरव दिवस सम्मान दिया जाएगा। इसमें सवा लाख रुपए की राशि दी जाएगी।

मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा कि सम्राट विक्रमादित्य ने जो संवत प्रारंभ किया उसे आज भी पूरा भारत मानता है। हमारा नववर्ष वर्ष प्रतिपदा गुड़ी पड़वा है। हम अपने नए साल को धूमधाम से मना पाएं इसके लिए हमने तय किया कि गुड़ी पड़वा के दिन अवकाश रहेगा।

कार्यक्रम में सीएम शिवराज ने कहा कि महाकाल लोक बनने के बाद देश-दुनिया में उज्जैन का नाम सबसे ऊपर है। महाकाल लोक के दूसरे चरण का काम पूरा होने के बाद यह परिसर चार गुना बड़ा हो जाएगा। उन्होंने मौजूद लोगों को उज्जैन के निर्माण और हर क्षेत्र में आगे ले जाने के लिए योगदान देने का संकल्प भी दिलाया।

उन्होंने कहा कि ब्रम्हापुराण में उज्जैन को सबसे श्रेष्ठ शहर बताया है। भोलेनाथ ने माता पार्वती के कहने पर इस नगरी को बसाया था, इसलिए इसे विशाला भी कहते हैं। सम्राट विक्रमादित्य ने जो संवत चालू किया था, उसे हम गुड़ी पड़वा के रूप में आगे बढ़ा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि ब्रम्हापुराण में उज्जैन को सबसे श्रेष्ठ शहर बताया है। भोलेनाथ ने माता पार्वती के कहने पर इस नगरी को बसाया था, इसलिए इसे विशाला भी कहते हैं। सम्राट विक्रमादित्य ने जो संवत चालू किया था, उसे हम गुड़ी पड़वा के रूप में आगे बढ़ा रहे हैं।

सीएम ने कहा कि महाकाल लोक का परिसर की महिमा भव्यता और बढ़ेगी। पूरी दुनिया में महाकाल लोक की चर्चा है। श्रद्धालुओं की संख्या कई गुना बढ़ गई है। इससे पहले मुख्यमंत्री ने महाकाल के दर्शन किए। इसके बाद महाकाल मंदिर के विस्तारीकरण के कार्यों की समीक्षा की। सीएम ने 30 जून तक सभी काम पूरा करने का अल्टीमेटम दिया है। सीएम ने हरसिद्धि माता के दर्शन भी किए।

सिंगर शान ने दी प्रस्तुति

नववर्ष के मौके पर शिप्रा नदी का रामघाट, दत्त अखाड़ा क्षेत्र समेत पूरा नदी किनारे पर रोशनी की गई है। इससे नजारा खूबसूरत नजारा नजर आया। यहां सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। इसमें ख्यात सिंगर शान ने प्रस्तुति दी। कार्यक्रम से पहले सीएम ने ई-कार्ट में बैठकर महाकाल लोक का अवलोकन किया। कार्यक्रम के लिए शिप्रा नदी के बीच में मंच बनाया गया था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 July 2026
इंदौर, मध्य प्रदेश के सीनियर मिनिस्टर कैलाश विजयवर्गीय की सरकार से नाराजगी एक बार फिर सामने आई है। नगरीय विकास एवं आवास विभाग संभाल रहे विजयवर्गीय ने इस बार सीधे मुख्यमंत्री…
 01 July 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश सरकार नमामि गंगे मिशन के तहत बेतवा नदी के संरक्षण और पुनर्जीवन के लिए बड़े स्तर पर काम शुरू करने जा रही है। सरकार का फोकस केवल नदी की…
 01 July 2026
भोपाल के एमपी नगर थाना क्षेत्र में मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात तेज रफ्तार ट्राले की टक्कर से एक कार पलट गई। हादसे में कार सवार दो युवकों को मामूली चोटें…
 01 July 2026
भोपाल, भोपाल के इमामी गेट इलाके में चाय-नाश्ते का ठेला लगाने वाले 53 वर्षीय चेतराम किरार की करंट लगने और ठेले से गिरने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई।…
 01 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी में रिक्त पदों को भरने के अधिकार को लेकर बैठक में हंगामा हो गया। मैहर के जिला अध्यक्ष सौरभ शर्मा ने कहा…
 01 July 2026
भोपाल। कोलार रोड थाना इलाके के दानिश कुंज में सुबह की सैर पर निकली एक महिला से सोने की चेन झपटकर फरार हुए दो बदमाशों को पुलिस ने झाबुआ के…
 01 July 2026
 भोपाल । महिला सशक्तीकरण की दिशा में कदम उठाते हुए युवा कांग्रेस शक्ति अभियान चलाएगा, ताकि आधी आबादी को पार्टी से जोड़ा जा सके।छात्रों की गूंज अभियान के तहत कार्यकर्ता…
 01 July 2026
संत हिरदाराम नगर। संत हिरदाराम नगर स्टेशन पर इंदौर-नागपुर वंदे भारत सहित आधा दर्जन से अधिक ऐसी ट्रेनों का स्टॉपेज नहीं हैं जो यहां से गुजरती तो हैं पर स्टॉपेज…
 01 July 2026
भोपाल। जुलाई में ट्रेन से यात्रा करने की योजना बना रहे यात्रियों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है। झांसी रेल मंडल के ललितपुर स्टेशन पर एक जुलाई से एक…
Advt.