CM बाेले-टोल पर वसूली होती थी, सरकार ने बंद किए:कहा-करप्शन बर्दाश्त नहीं करेंगे

Updated on 24-12-2024 01:30 PM

भोपाल में इनकम टैक्स, लोकायुक्त की छापेमारी को लेकर दिल्ली तक हंगामा मचा हुआ है। इस बीच सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि सभी टोल बैरियर पर जो वसूली चलती थी या टोल पर शिकायत थी, सबको हमारी सरकार ने बंद कर दिया। सीएम ने कहा कि कोई भी करप्शन को बर्दाश्त नहीं करेंगे।

बता दें कि भोपाल में छापेमारी में 235 किलो चांदी, 52 किलो सोना, 8 करोड़ कैश मिल चुका है। इसके तार आरटीओ के पूर्व कॉन्स्टेबल सौरभ शर्मा से जुड़ रहे हैं। आयकर विभाग के हाथ डायरी और कुछ ऐसे दस्तावेज लगे हैं, जिनमें खुलासा हुआ है कि RTO के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा ने परिवहन विभाग के अफसरों के साथ सालभर में 100 करोड़ रुपए से ज्यादा का लेन-देन किया है।

जुलाई में बंद हुए थे आरटीओ चेकपोस्ट मोहन सरकार ने एक जुलाई से मप्र की अंतरराज्यीय सीमाओं पर परिवहन जांच चौकियां (RTO चेक पोस्ट) बंद कर दी थी। नई व्यवस्था के तहत रोड सेफ्टी एंड इंफोर्समेंट चेकिंग पॉइंट बनाने की बात कही गई थी। पहले चरण में 45 चेक पॉइंट तैयार होने तक मोबाइल यूनिट गठित कर वाहनों की जांच करने की व्यवस्था शुरू की गई थी।

आरटीओ चेकपोस्ट पर मिलती थी वसूली की शिकायतें प्रदेश में संचालित RTO चेक पोस्ट पर लगातार गड़बड़ी की शिकायतें मिल रही थी। जिसके बाद सरकार ने इन्हें बंद कर दिया था। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश के बाद परिवहन विभाग ने इसके आदेश जारी किए थे। ऑर्डर जारी होने के तुरंत बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सभी जिलों के कलेक्टर्स को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इस नई व्यवस्था की जानकारी देकर इसका पालन कराने के लिए कहा था।

कांग्रेस ने की परिवहन मंत्रियों की जांच की मांग दरअसल, भोपाल में परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा पर हुई इनकम टैक्स की छापेमारी में सोना, चांदी और करोड़ों रुपए की नकदी मिली है। इस छापेमारी के बाद कांग्रेस मप्र के पूर्व और वर्तमान परिवहन मंत्रियों को घेर रही है। उप नेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा था कि इस मामले में परिवहन विभाग के पूर्व और वर्तमान मंत्री की जांच होना चाहिए।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.