सीएम बोले- हमारी परंपरा में आहार की शुद्धता की बात:अक्षय पात्र फाउंडेशन के किचन में पहुंचे, बच्चों को खाना भी परोसा

Updated on 19-12-2024 02:20 PM

सीएम मोहन यादव गुरुवार सुबह भोपाल में अक्षय पात्र फाउंडेशन के द्वारा आयोजित मिड-डे मिल कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम में फाउंडेशन द्वारा एक करोड़ वीं थाली में भोजन परोसने का कीर्तिमान बना।

इस दौरान सीएम फाउंडेशन के किचन में पहुंचे। यहां उन्होंने स्कूली छात्रों के लिए बनने वाले पोषण आहार का जायजा लिया। साथ ही बच्चों को खाना भी बांटा।

सीएम ने फाउंडेशन द्वारा 50 हजार स्कूली बच्चों के लिए पोषण आहार मुहैया कराने की तारीफ की। संस्था द्वारा मशीनों से यह भोजन बनाया जाता है। सीएम ने मशीनों से खाना बनने की प्रक्रिया को भी समझा।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मोहन यादव के साथ मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री प्रहलाद पटेल और उदय प्रताप सिंह भी मौजूद रहे।

सीएम बोले- हमारी परंपरा में आहार की शुद्धता की बात कार्यक्रम में सीएम ने भारतीय आहार परंपरा के बारे में बात की। उन्होंने ओम सहना भवतु मंत्र का पाठ किया। इसी के साथ उन्होंने कहा- हमारे यहां की परंपरा में आहार-विहार जिंदगी की एक सबसे महत्वपूर्ण कड़ी है। परमात्मा की भक्ति के अलावा हमारे यहां आहार की शुद्धता की भी बात की गई है।

645 स्कूलों में खाना बांटता है फाउंडेशन कार्यक्रम में सीएम मोहन यादव ने फाउंडेशन के पोषण आहार वितरण की तारीफ की। उन्होंने कहा- 38 गाड़ियों की मदद से 76 कर्मचारियों की टीम, 645 स्कूलों की मीड डे मील में पोषक आहार पहुंचा रही है। उन्होंने संस्था के बारे में कहा- ये सिर्फ आहार नहीं पहुंचा रहे, एक तरह से नया जीवन पहुंचा रहे।

फाउंडेशन भारत के कई शहरों में इस तरह के किचन चलाता है। मध्य प्रदेश का पहला किचन भोपाल में 2023 में खुला था।

मशीनों से बनता है पूरा खाना फाउंडेशन का पूरा खाना मशीनों से बनता है। रोटी बनाने की मशीन एक घंटे में 40 हजार रोटी बना लेती है। इसके अलावा सब्जियां छीलने और काटने का काम भी मशीनों में होता है। सीएम ने भी इन मशीनों से खाना बनाकर देखा।

मध्यान्ह भोजन तैयार होता है

अक्षय पात्र फाउंडेशन द्वारा बच्चों के लिए मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम के अंतर्गत भोजन परोसा जाता है। बावड़ियां कलां के किचन में प्रतिदिन 50 हजार छात्रों के लिए भोजन तैयार होता है। भोपाल के 645 स्कूलों में 38 गाड़ियों के द्वारा पहुंचाया जाता है। यहां पर आधुनिक मशीनों से भोजन तैयार किया जाता है। कुछ ही घंटों में एक लाख 20 हजार रोटियां और 30 हजार पूड़ियों के साथ अन्य खाद्य सामग्री भी तैयार होती है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.