सीएम ने ​कहा-:सकारात्मक परिवर्तन सिर्फ योजनाओं से नहीं, नवाचार और दृढ़ संकल्प से आता है

Updated on 01-08-2025 12:35 PM

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को नई दिल्ली के भारत मंडपम में बीएलएस ग्लोबल आउटरीच समिट में उद्योगपतियों को संबोधित किया। यादव ने कहा कि देश में सकारात्मक बदलाव केवल योजनाओं से नहीं आता, बल्कि दृढ़ संकल्प और नवाचार से आता है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश वैश्विक मंच पर तेजी से आगे बढ़ रहा है।

सीएम ने कहा इस समिट के जरिए उत्पादकों और खरीदारों को एक ही स्थान पर लाकर अभिनव पहल की गई है। नीति निर्माताओं और उद्योग जगत के बीच संवाद की कमी से विकास अवरुद्ध होता है। इसलिए संवाद लगातार होना चाहिए।

डिजिटल इजेशन, नवाचार और व्यापार सुगमता के लिए उठाए गए कदमों से भारत अब निवेशकों की पहली पसंद बन रहा है। केंद्र ने व्यवसाय में बाधक रहे 42 अप्रासंगिक कानूनों को समाप्त कर निवेशकों को राहत दी है। मप्र सरकार ने भी औद्योगिक प्रक्रियाओं में लगने वाली मंजूरियां घटाकर 10 कर दी हैं। हम मानते हैं जो आवश्यक नहीं है, वह बाधा है। इसलिए उसे हटाना चाहिए।

भोपाल मेट्रो और धार में टेक्सटाइल पार्क का उद्घाटन करने आएंगे पीएम मोदी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलकर उन्हें भोपाल मेट्रो और धार में पीएम मित्रा पार्क के उद्घाटन का निमंत्रण दिया। प्रधानमंत्री ने दोनों कार्यक्रमों में आने की सैद्धांतिक स्वीकृति मुख्यमंत्री को दी है। हालांकि, अभी तारीख तय नहीं की गई है। मोहन यादव ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और केंद्रीय शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल खट्टर से भी दिल्ली में सौजन्य मुलाकात की।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 July 2026
भोपाल, अब पुलिस विभाग के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी eHRMS पोर्टल (ehrms.mp.gov.in) या eHRMS मोबाइल एप के माध्यम से ऑनलाइन अवकाश आवेदन कर सकेंगे। इसके लिए मध्यप्रदेश पुलिस में eHRMS ऑनलाइन…
 03 July 2026
बेंगलुरु/भोपाल, कर्नाटक के बेंगलुरु के मदापट्टना स्थित ग्रेनाइट खदान में गुरुवार को 40 फीट की ऊंचाई से चट्टान गिरने से मध्य प्रदेश के अनूपपुर के रहने वाले 5 मजदूरों समेत 7…
 03 July 2026
भोपाल, नापतौल विभाग के प्रभारी उप नियंत्रक (डिप्टी कंट्रोलर) नसीमुद्दीन के इशारे पर रिश्वत लेने पहुंचे विभाग के रिटायर इंस्पेक्टर हरिप्रसाद पटेल को भोपाल लोकायुक्त ने गुरुवार को रंगेहाथ पकड़ लिया।…
 03 July 2026
भोपाल, मानसून की शुरुआत के साथ ही शहर के प्रमुख नालों की प्री-मानसून सफाई के दावों की हकीकत पहली तेज बारिश में सामने आ गई। गुरुवार को करीब आधे घंटे की…
 03 July 2026
भोपाल, अयोध्या स्थित राम मंदिर निर्माण से जुड़े चंदे में अनियमितताओं के आरोपों को लेकर शुक्रवार को भोपाल में महिला कांग्रेस ने माता मंदिर के समीप सद्बुद्धि यज्ञ और सामूहिक उपवास…
 03 July 2026
भोपाल, आज के दौर में जहां हर पेरेंट अपने बच्चे को नंबरों की दौड़ में आगे देखना चाहता है, वहीं सेज यूनिवर्सिटी के चांसलर और सेज ग्रुप के सीएमडी डॉ. संजीव…
 03 July 2026
भोपाल, महिला एवं बाल विकास विभाग, मध्यप्रदेश और प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में संचालित समर कैम्प-2026 के तहत गुरुवार को भोपाल जिले के सभी 73 सेक्टरों और 1,800 से…
 03 July 2026
भोपाल। उज्जैन में होने वाले सिंहस्थ-2028 को भव्य और निर्बाध बनाने के लिए राज्य सरकार पहली बार एक बड़ा कानूनी बदलाव करने जा रही है। नए सिंहस्थ एक्ट के तहत…
 03 July 2026
भोपाल। उच्च शिक्षा विभाग ने सत्र 2023-24 के लिए गांव की बेटी एवं प्रतिभा किरण योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 4 जुलाई निर्धारित की है। पात्र छात्राएं…
Advt.