भोपाल में CM बोले-कांग्रेसियों ने सभी कारखाने बंद कर दिए:स्वदेशी मेले का शुभारंभ

Updated on 16-09-2025 02:30 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भोपाल के हाट बाजार में मंगलवार से स्वदेशी मेला शुरू हो गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मेले का शुभारंभ किया। इस मौके पर पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल और पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर भी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा, कल का दिन खास है। प्रधानमंत्री के जन्मदिन को सेवा पखवाड़े के रूप में मनाया जाएगा। महिलाओं की सभी प्रकार की जांच पूरे प्रदेश में होगी। उन्होंने कहा, मध्यप्रदेश में 6 लाख से अधिक किसान परिवार कपास की खेती करते हैं। किसान कॉटन उत्पादन में योगदान देते हैं और कपास उगाते हैं। फिर इससे धागा-कपड़ा बनता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अंग्रेजों के समय से बड़ी-बड़ी मिलें चलती थीं, लेकिन कांग्रेसियों ने आगे उन्नयन का कोई काम नहीं किया। एक-एक कर सभी कारखाने बंद कर दिए। कपास उत्पादन किसान परेशान हो गए। उनकी फसल औने-पौने दाम पर बिकीं। ऐसे में हमारी सरकार ने संकल्प लिया कि किसानों के हित में सभी कारखानों को फिर से खड़ा करेंगे। इससे किसान परिवार के 30 लाख लोगों को फायदा मिलेगा। वहीं, कारखानों की शुरुआत होगी तो 2 लाख को अप्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा।

उन्होंने कहा कि हमारे कपड़े की दुनियाभर में मांग है। अमेरिका-इंग्लैंड तक मांग रहती है। ऐसे में बड़े कारखाने की सौगात देंगे। साथ ही 15 दिन में अलग-अलग कार्यक्रम होंगे। भोपाल से शंखनाद हो गया है। इससे पहले आयोजक हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि यह स्वदेशी मेला केवल एक प्रदर्शनी या खरीद-बिक्री का स्थान नहीं होगा, बल्कि इसमें भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, परंपराएं, और स्थानीय उत्पादों की झलक दिखेगी। मेले में स्वदेशी व्यंजन, पारंपरिक खानपान, स्थानीय शिल्पकला, साज-सज्जा की वस्तुएं, हाथ से बने वस्त्र, जैविक उत्पाद और हर्बल सामग्री आदि जैसे प्रोडक्ट उपलब्ध होंगे।

बीच में समय मिलेगा तो मैं फिर आऊंगा मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विधायक शर्मा से कहा कि प्रधानमंत्रीजी के दौरे के चलते जल्दी जा रहा हूं, लेकिन बीच में समय मिला तो फिर आऊंगा। दरअसल, विधायक शर्मा ने कहा था कि मेला चार दिन तक चलेगा। ऐसे में हर रोज मंत्री मेले में शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मेले में स्वदेशी की खुशबू आ रही है। गांवों में स्वावलंबन की बड़ी पहल की गई है। साढ़े तीन सौ से अधिक स्व-सहायता समूह शामिल हो रहे हैं। गांवों के छोटे से छोटे स्व-सहायता समूहों को प्रोत्साहन की यह अच्छी पहल है।

19 सितंबर तक चलेगा मेला विधायक शर्मा ने बताया, यह आयोजन प्रधानमंत्री मोदी द्वारा दिए गए 'वोकल फॉर लोकल' और 'स्वदेशी अपनाओ-आत्मनिर्भर बनाओ' जैसे संकल्पों को जन-जन तक पहुंचाने का एक सशक्त माध्यम बनेगा। यह मेला 19 सितंबर तक चलेगा। कार्यक्रम में महापौर मालती राय, भाजपा जिलाध्यक्ष रविंद्र यति, ग्रामीण जिलाध्यक्ष तीरथ सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष रामकुंवर गुर्जर, उपाध्यक्ष मोहन सिंह जाट, सदस्य विनय मेहर, फंदा जनपद अध्यक्ष प्रमोद राजपूत आदि जनप्रतिनिधि भी मौजूद थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 July 2026
इंदौर, मध्य प्रदेश के सीनियर मिनिस्टर कैलाश विजयवर्गीय की सरकार से नाराजगी एक बार फिर सामने आई है। नगरीय विकास एवं आवास विभाग संभाल रहे विजयवर्गीय ने इस बार सीधे मुख्यमंत्री…
 01 July 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश सरकार नमामि गंगे मिशन के तहत बेतवा नदी के संरक्षण और पुनर्जीवन के लिए बड़े स्तर पर काम शुरू करने जा रही है। सरकार का फोकस केवल नदी की…
 01 July 2026
भोपाल के एमपी नगर थाना क्षेत्र में मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात तेज रफ्तार ट्राले की टक्कर से एक कार पलट गई। हादसे में कार सवार दो युवकों को मामूली चोटें…
 01 July 2026
भोपाल, भोपाल के इमामी गेट इलाके में चाय-नाश्ते का ठेला लगाने वाले 53 वर्षीय चेतराम किरार की करंट लगने और ठेले से गिरने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई।…
 01 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी में रिक्त पदों को भरने के अधिकार को लेकर बैठक में हंगामा हो गया। मैहर के जिला अध्यक्ष सौरभ शर्मा ने कहा…
 01 July 2026
भोपाल। कोलार रोड थाना इलाके के दानिश कुंज में सुबह की सैर पर निकली एक महिला से सोने की चेन झपटकर फरार हुए दो बदमाशों को पुलिस ने झाबुआ के…
 01 July 2026
 भोपाल । महिला सशक्तीकरण की दिशा में कदम उठाते हुए युवा कांग्रेस शक्ति अभियान चलाएगा, ताकि आधी आबादी को पार्टी से जोड़ा जा सके।छात्रों की गूंज अभियान के तहत कार्यकर्ता…
 01 July 2026
संत हिरदाराम नगर। संत हिरदाराम नगर स्टेशन पर इंदौर-नागपुर वंदे भारत सहित आधा दर्जन से अधिक ऐसी ट्रेनों का स्टॉपेज नहीं हैं जो यहां से गुजरती तो हैं पर स्टॉपेज…
 01 July 2026
भोपाल। जुलाई में ट्रेन से यात्रा करने की योजना बना रहे यात्रियों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है। झांसी रेल मंडल के ललितपुर स्टेशन पर एक जुलाई से एक…
Advt.