सीएम मोहन यादव सीधी में BJP प्रत्याशी का भरवाएंगे नामांकन, डिंडोरी-जबलपुर के स्थानीय कार्यक्रम में होंगे शामिल

Updated on 20-03-2024 12:19 PM

भोपाल। मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव बुधवार सीधी, डिंडोरी एवं जबलपुर जिलों के प्रवास पर रहेंगे। मुख्यमंत्री प्रातः 9.30 बजे भोपाल से सीधी एयरस्ट्रीप पहुंचेंगे। 11 बजे सीधी में जनसभा, रोड-शो एवं लोकसभा प्रत्याशी का नामांकन फार्म भरवाएंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 1.45 बजे डिंडौरी के बालपुर में रानी अवंतिबाई स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद सभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 3.05 बजे जबलपुर के बरगी पहुंचकर नयानगर चरगवां में लोधी समाज के कार्यक्रम में शामिल होंगे एवं नयानगर आश्रम में आचार्य समय सागर महाराज से भेंट करेंगे।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा पन्ना में लेंगे बैठकें

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा बुधवार को पन्ना जिले के प्रवास पर रहेंगे। शर्मा पन्ना जिले के होटल शानवी लैंडमर्क में पत्रकारों के साथ चाय पर चर्चा करेंगे। लोकसभा प्रबंधन, विधानसभा संयोजक एवं प्रभारीगण, जिला कमेटी, जिला पदाधिकारी, मोर्चा के जिला अध्यक्ष, प्रदेश कार्य समिति सदस्य, मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी एवं खजुराहो लोकसभा क्षेत्र के समस्त मंडल अध्यक्षों के साथ बैठक करेंगे।

प्रदेश अध्यक्ष शर्मा निर्वाचित प्रतिनिधि, सांसद, विधायक, नगर निगम महापौर/अध्यक्ष/नेता प्रतिपक्ष/जनपद पंचायत सदस्यों की बैठक को संबोधित करेंगे। पन्ना के वार्ड क्र. 24 के बूथ क्रमांक 210 में पार्षद महेश आदिवासी के निवास पर परिवार मिलन एवं स्वल्पाहार करेंगे। इसके बाद बूथ क्रमांक 208 के अध्यक्ष राजकुमार विश्वकर्मा के निवास पर लाभार्थी संपर्क एवं दीवार लेखन करेंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.