'जल गंगा संवर्धन अभियान' में सहभागी बने सीएम मोहन यादव, छोटे तालाब पर किया श्रमदान

Updated on 06-06-2024 11:59 AM

भोपाल। प्रदेश में जल संरक्षण के लिए विशेष तौर पर 'जल गंगा संरक्षण अभियान' चलाया जा रहा है। गुरुवार को इस अभियान के दूसरे दिन मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव  भोपाल में छोटे तालाब पर स्थित जलक्रीड़ा केंद्र पहुंचे और श्रमदान करते हुए आमजन को इस अभियान में बढ़-चढ़कर सहभागिता करने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर उन्होंने तालाब के तट पर साफ-सफाई करते हुए स्वच्छता में योगदान दिया। इस दौरान उनके साथ उनके साथ मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, विश्वास सारंग, राज्यमंत्री कृष्णा गौर,  भोपाल के नवनिर्वाचित सांसद आलोक शर्मा, विधायक रामेश्वर शर्मा, महापौर मालती राय समेत अनेक नेता व पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

इस मौके पर सीएम मोहन यादव ने पत्रकारों से बात करते हुए लोकसभा चुनाव परिणामों को लेकर हर्ष व्यक्त किया और कहा कि मध्य प्रदेश में 29 के 29 कमल खिले हैं। मैं उम्मीद करता हूं कि नई सरकार सबको साथ लेकर आगे बढ़ेगी।

गौरतलब है कि प्रदेश में नदियों, तालाबों समेत तमाम जल संरचनाओं के संरक्षण-संवर्धन के उद्देश्य से बुधवार को सीएम मोहन यादव ने बेतवा नदी के उद्गम स्थल झिरी बहेड़ा से जल गंगा संवर्धन अभियान का शुभारंभ किया था। यह अभियान 16 जून तक चलेगा।




अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.