कांग्रेस पर बोला हमला
इस दौरान सीएम डा. यादव ने विपक्षी दल कांग्रेस और पूर्ववर्ती यूपीए सरकार पर निशाना साधा और बोले कि ये वो लोग हैं, जो राम मंदिर के निर्माण में रोज अड़ंगे लगाते थे। लेकिन पीएम मोदी के नेतृत्व में देश से आतंकवाद खत्म हुआ, देश में सुशासन स्थापित हुआ और हमारे देश की सीमाएं भी पूर्ण सुरक्षित हैं। पहले सीमाओं पर आए दिन हमले होते थे और भारतीय सैनिकों के सिर काट लिए जाते थे, लेकिन मनमोहन सिंह सरकार एक ही राग अलापती रहती थी कि यह पाकिस्तान की करतूत है, ये पाकिस्तान से हो रहा है। लेकिन जैसे ही केंद्र में नरेंद्र मोदी जी की सरकार बनी और उरी की घटना हुई तथा हमारे सो रहे सैनिकों पर वार हुआ, तो पीएम मोदी ने कहा कि पाकिस्तान को इसकी भारी कीमत चुकानी होगी। उन्होंने जो बोला वो करके दिखाया और पहली बार ऐसा हुआ कि पाकिस्तान को एक बार नहीं, दो-दो घर में घुसकर मारके दिखाया।
रायसेन के अलावा मुख्यमंत्री डा. यादव आज मुरैना लोकसभा की विजयपुर और श्योपुर विधानसभा क्षेत्रों में भी भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके अलावा मुख्यमंत्री डॉ. यादव का आज भोपाल लोकसभा की बैरसिया विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी आलोक शर्मा के समर्थन में रोड-शो करने का कार्यक्रम है।