सीएम मोहन यादव ने दिया 'ग्रीन मोबिलिटी' का संदेश, पीएम मोदी की अपील का दिखा बड़ा असर

Updated on 15-05-2026 12:48 PM

भोपाल/नई दिल्ली। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मितव्ययता की अपील का कितना असर है, इसकी बानगी 14 मई को नई दिल्ली में देखने को मिली। इस अपील के मद्देनजर सीएम डॉ. यादव ने आम आदमी की तरह नई दिल्ली में कारकेड की जगह मेट्रो ट्रेन से सफर किया। इतना ही नहीं, उन्होंने जनता से संवाद भी किया। उन्होंने सह यात्रियों से उनके विचारों को जाना।

उन्होंने जनता को और जनता ने उन्हें बताया कि विश्वास और विकास साथ-साथ कैसे चल सकते हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर लगातार आगे बढ़ रहे हैं। इसके लिए राज्य सरकार ने गाइडलाइन भी बनाई है। सीएम डॉ. मोहन यादव वो सब उपाय कर रहे हैं, जिससे देश के लिए डॉलर बचे और देश की विदेश पर निर्भरता कम हो। उनका मानना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील का सबको पालन करना चाहिए। यह देश हित में है। देश को मजबूत स्थिति में लाना है तो जीवन पद्धति में अनुशासन और परिवर्तन लाना पड़ेगा।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शिवाजी स्टेडियम से लेकर दिल्ली एरोसिटी तक मेट्रो ट्रेन में यात्रा की। इस दौरान उनका जनता से आत्मीय संवाद भी हुआ। कुछ महिलाओं ने उनसे कहा कि मध्यप्रदेश बहुत खूबसूरत है। वे प्रदेश के कई हिस्से घूम चुकी हैं। इस पर सीएम डॉ. मोहन ने उन्हें धन्यवाद कहा। दूसरी ओर, कुछ लोगों ने उनके साथ प्रदेश की योजनाओं की जानकारी लेकर उनकी तारीफ की।

इस दौरान सीएम डॉ. यादव ने सभी का अभिवादन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपने इस सफर के माध्यम से स्वच्छ पर्यावरण, ईंधन बचत और आधुनिक सार्वजनिक परिवहन के उपयोग का प्रेरणादायी संदेश दिया। उन्होंने बताया कि मेट्रो जैसे साधन न केवल समय की बचत करते हैं, बल्कि प्रदूषण कम करने और ऊर्जा संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यह पहल ‘विकसित भारत’ और ‘ग्रीन मोबिलिटी’ की दिशा में जनभागीदारी को मजबूत करने वाला एक सकारात्मक संदेश है।”

एमपी सरकार ने बनाई गाइडलाइन

इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मीडिया से कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की अपील पर हमारी सरकार ने अच्छे से काम किया है। हम भी इस पर काम कर रहे हैं। मैं उम्मीद करता हूं कि हम सब मिलकर इस पर अमल करेंगे। इस पर अमल करने से देश के लिए डॉलर बचेगा, हमारी विदेश पर निर्भरता कम होगी। हमारी सरकार वर्चुअल रूप से कैबिनेट करने, मंत्रियों और निगम मंडल के पदाधिकारियों को इसके लिए प्रोत्साहित करने का काम कर रही है। हमने इस अपील को लेकर एक गाइडलाइन बनाई है। हम उसकी तरफ आगे बढ़ रहे हैं।

अपने काफिले की कम कर दीं गाड़ियां

बता दें, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आहवान पर पहले ही अपने कारकेड में वाहनों की संख्या कम कर चुके हैं। उन्होंने कैबिनेट में मंत्रियों से भी वर्तमान वैश्विक संकट को ध्यान में रखते हुए पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने और पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करने की अपील की। सीएम डॉ. यादव का कहना है कि प्रधानमंत्री मोदी की अपील पर मध्यप्रदेश गंभीरता से इस पर अमल करेगा। अब उनके दौरे के दौरान वाहन रैली नहीं निकाली जाएगी। सभी मंत्री भी सफर में कम गाड़ियों का इस्तेमाल करेंगे।





अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
वीएन दास, अयोध्या : चढ़ावा चोरी प्रकरण के बाद राम मंदिर परिसर में अब व्यवस्था और चुस्त-दुरुस्त करने का सिलसिला जारी है। हालांकि मीडिया से कनेक्टिविटी का काम पेंडिंग हैं।…
 21 September 2026
लखनऊ: बॉलीवुड के मशहूर गीतकार मनोज मुंतशिर और समाजवादी पार्टी के बीच आजकल वार और पलटवार का दौर चल रहा है। एक न्‍यूज चैनल से बातचीत में मनोज मुंतशिर ने…
 21 September 2026
नालंदा: खुदागंज थाना क्षेत्र के शोभा बिगहा गांव में पांच हजार रुपये की रंगदारी नहीं देने पर बदमाशों ने दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने युवक…
 21 September 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर जिले में सोमवार को बाढ़ के पानी में डूबने से छह बच्चों की मौत हो गई। हादसा सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में हुआ। मृतकों…
 21 September 2026
मुंबई : इंडिगो की केबिन क्रू मेंबर कैनूर मिस्त्री (32) की मौत हो गई। 18 सितंबर को बोरीवली ईस्ट में एक सड़क दुर्घटना में उनके सिर पर गंभीर चोटें आई…
 20 September 2026
गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस जा रही कुशीनगर एक्सप्रेस के इंजन से अचानक धुआं उठने से रेलवे में हड़कंप मच गया। इटारसी स्टेशन से रवाना होने के बाद ट्रेन को…
 20 September 2026
जबलपुर के सिहोरा में शनिवार रात करीब 9:30 बजे 3 लोगों ने एक युवक की हत्या कर दी। आरोपियों ने बहन को भगाकर ले जाने वाले युवक के छोटे भाई…
 20 September 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए 18 सितंबर की रात तक कांग्रेस की तैयारियां पूरी थीं। पार्टी नेता और कार्यकर्ता पूरे उत्साह में थे, लेकिन 19 सितंबर…
 20 September 2026
पूर्व मंत्री इमरती देवी ने ग्वालियर में आयोजित एक कार्यक्रम में मंच पर बैठे लोगों को 'हत्यारा' और 'हत्या के आरोपी' बताया। खास बात यह रही कि सांसद भारत सिंह…
Advt.