सीएम मोहन बोले- एमपी में चलेंगी 900 ई-बसें:एमपी के लिए 500 ई-बसों का टेंडर होना बाकी

Updated on 15-10-2025 12:34 PM

प्रदेश के ग्वालियर, जबलपुर, उज्जैन, भोपाल, इंदौर नगर निगम क्षेत्रों में ई- बसों के लिए चार्जिंग स्टेशन बनाए जाने के बाद ई बसों का संचालन इन शहरों में होने लगेगा। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने स्वच्छता पुरस्कार वितरण के दौरान कहा कि प्रदेश में जल्दी ही नौ से अधिक ई बसें शुरू होंगी। इसके बाद अब नगरीय निकायों द्वारा चार्जिंग स्टेशन बनाने का काम तेज करने पर फोकस किया जाएगा। कुछ नगर निगमों में इसको लेकर टेंडर भी हो गए हैं।

भारत सरकार से मिलेंगी 972 ई बसें

नगरीय विकास और आवास विभाग को भारत सरकार ने 972 ई बसें एमपी के नगरीय निकायों के लिए देने का फैसला किया है। इसमें से 500 ई -बसों को पहले लॉट में दिया जाना था जिसमें से 472 ई बसों के लिए भारत सरकार के शहरी विकास मंत्रालय ने टेंडर कर दिए हैं और इसकी जानकारी एमपी के नगरीय विकास विभाग को मिल गई है। इसके आधार पर एमपी में फर्स्ट फेज में जिन नगर निगमों में ई बसें चलाई जानी हैं उन नगर निगमों भोपाल, जबलपुर, इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन के प्रशासन को डिपो बनाने के लिए कहा गया है ताकि बसों के चार्जिंग स्टेशन बनने पर उन्हें खड़ा करने और चार्ज करने का काम किया जा सके। ऐसा होने तक ई बसें आ भी जाएं तो उनका संचालन नहीं हो पाएगा।

सेंकेंड फेज में एमपी के सागर, देवास और सतना नगर निगमों को ई बसें दी जाना है। इसलिए पांच बड़े शहरों के साथ इन शहरों के निगमायुक्तों को भी ई बसों के लिए डिपो का स्थान तलाशने और इसके लिए टेंडर की प्रक्रिया जल्दी पूरी करने के निर्देश दिए जाएंगे ताकि वर्ष 2026 में शुरुआती दौर में ही इन स्टेशनों को शुरू कर ई बसों का संचालन शुरू किया जा सके।

500 बसों के लिए केंद्र टेंडर के बाद सूचना देगा

बताया जाता है कि 972 ई बसों में से 472 ई बसों के लिए टेंडर करने के बाद एमपी सरकार को लिखित में जानकारी दी गई है। लेकिन अभी 500 ई बसों के लिए टेंडर होने की जानकारी राज्य सरकार को नहीं मिली है। केंद्र सरकार इसके लिए भी जल्द प्रोसेस करेगा। भारत सरकार की ओर से मध्य प्रदेश को मिलने वाली 472 का टेंडर ग्रीन सेल कंपनी को मिला है। कंपनी मप्र में 10 डिपो बनाएगी। साथ ही छह शहरों को ई-बसें भी उपलब्ध कराएगी। कंपनी को भारत सरकार 12 साल के लिए ऑपरेशनल एंड मेंटेनेंस कास्ट भी देगी। इंदौर, भोपाल, जबलपुर, ग्वालियर, उज्जैन और सागर के लिए आवंटित की गई बसों में से 472 बसें मिडी ई-बस (26 सीटर) और 110 मिनी ई-बस (21 सीटर) रहेंगी। ई-बसों का किराया नगर निगम द्वारा तय किया जाएगा। ई- बसों का संचालन जीसीसी (ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर) मॉडल पर होगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 June 2026
भोपाल। प्रदेश में शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत हो चुकी है। सरकारी स्कूलों में बच्चों की चहल-पहल भी लौट आई है। स्कूलों में विद्यार्थी रंग-बिरंगे गणवेश में पहुंच रहे हैं।…
 30 June 2026
मध्य प्रदेश में अगले वर्ष प्रस्तावित स्थानीय निकाय चुनावों से पहले भाजपा और राज्य सरकार ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। सरकार प्रदेश के…
 30 June 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष स्व. ईश्वर दास रोहाणी की जयंती पर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंगलवार को विधानसभा के सेंट्रल हाल…
 30 June 2026
राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी के मुख्य आतिथ्य में नगरीय विकास एवं आवास विभाग द्वारा नमामि गंगे मिशन के अंतर्गत बेतवा नदी के वैज्ञानिक एवं समग्र पुनर्जीवन के लिए विस्तृत परियोजना…
 30 June 2026
भोपाल। निगम, मंडल, स्थानीय निकाय, नगरीय एवं ग्रामीण प्राधिकरण तथा सोसाइटियों द्वारा कोषालयों में संधारित किए जाने वाले विशेष जमा खातों की राशि पर ढाई प्रतिशत प्रति वर्ष की दर…
 30 June 2026
भोपाल। महारानी लक्ष्मीबाई (एमएलबी) गर्ल्स कालेज के पास संचालित शराब दुकान को हटाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के निर्देश पर दुकान एक जुलाई से बंद…
 30 June 2026
भोपाल। केंद्र सरकार की पीएम-केयर्स योजना के माध्यम से प्रदेश को 13 एमआरआई मशीनें, 11 मैमोग्राफी मशीनें और 308 एआइ आधारित हैंडहेल्ड एक्स-रे उपकरण अगले तीन वर्ष में उपलब्ध कराए…
 30 June 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में हो रही मानूसनी बारिश (Monsoon in MP) अगले दो दिनों यानी 2 जुलाई में तेजी से बढ़ने की संभावना है। प्रदेश में एक…
 30 June 2026
भोपाल। विश्व एलर्जी सप्ताह के बीच शहर में सांस के मरीजों की संख्या अचानक बढ़ गई है। टीबी अस्पताल के चेस्ट ओपीडी में रोज 120 से ज्यादा मरीज खांसी, छींक…
Advt.