आज से सीएम किसान हेल्पलाइन होगी शुरु:मुख्यमंत्री एग्रीकल्चर एक्सपर्ट्स की वर्कशॉप में होंगे शामिल

Updated on 30-04-2026 12:25 PM
भोपाल, भोपाल के रवीन्द्र भवन स्थित हंसध्वनि सभागृह में आज कृषि कर्मयोगी उन्नमुखीकरण प्रशिक्षण एवं कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है । इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शामिल होंगे।

सीएम आज मुख्यमंत्री किसान कल्याण डैश बोर्ड, CM किसान हेल्प लाईन और पैक्स सदस्यता वृद्धि अभियान का शुभारंभ करेंगे ।

मुख्यमंत्री के साथ किसान कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री ऐदल सिंह कंषाना, सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग, उद्यानिकी तथा खाद्य प्रसंस्करण मंत्री नारायण सिंह कुशवाह, पशुपालन एवं डेयरी विकास राज्य मंत्री लखन पटेल और मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास मंत्री नारायण सिंह पवार व संबंधित विभागों के प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहेंगे।

अलग-अलग सत्रों को ये वक्ता संबोधित करेंगे

  • जी.एस. चौहान एवं टीम: ई-विकास का सर्वव्यापीकरण और उर्वरक वितरण प्रणाली
  • जितेन्द्र सिंह परिहार एवं टीम: प्राकृतिक खेती के क्षेत्र का पंजीयन एवं संवर्धन
  • डॉ. मनीषा जायसवाल एवं टीम: किसान कल्याण वर्ष 2026 में कृषि कर्मयोगियों का अभिमुखीकरण
  • एस.एस. वलारी एवं टीम: खरीफ एवं रबी हेतु जिला कृषि प्लान की तैयारी
  • कमल कुमार जैन एवं टीम: सार्थक एवं eHRMS का क्रियान्वयन
  • आयुक्त सहकारिता एवं टीम: सहकारिता विभाग का प्रस्तुतीकरण
  • पवन सिंह श्याम एवं टीम: नरवाई प्रबंधन
  • रेवा सिंह सिसोदिया एवं टीम: उद्यानिकी फसलों के बीज उत्पादन की कार्ययोजना
  • डॉ. पी.एस. किरार एवं टीम: उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग का प्रस्तुतीकरण
  • मनोज कुमार पथरोलिया एवं टीम: मत्स्य पालन एवं मछुआ कल्याण विभाग का प्रस्तुतीकरण
  • डॉ. पी.एस. पटेल एवं टीम: पशुपालन एवं डेयरी विकास विभाग का प्रस्तुतीकरण


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 June 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश के 33 जिलों में पिछले 24 घंटे के दौरान आंधी-बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार, भोपाल, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, विदिशा, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, जबलपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, नरसिंहपुर, बालाघाट,…
 17 June 2026
भोपाल, एक्ट्रेस-मॉडल ट्विशा शर्मा मौत मामले में आरोपी पति समर्थ सिंह और सास सेवानिवृत्त जज गिरिबाला सिंह की न्यायिक हिरासत 30 जून तक बढ़ा दी गई है। इससे पहले रिमांड पूरी…
 17 June 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश की डॉ. मोहन यादव सरकार आगामी मानसून सत्र में समान नागरिक संहिता (UCC) प्रस्ताव लाने की पूरी तैयारी में है। खुद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस बात…
 17 June 2026
भोपाल, अपनी धीमी रफ्तार को लेकर सुर्खियों में आई भोपाल मेट्रो जल्द ही नए कलेवर में नजर आएगी। इसकी न सिर्फ स्पीड बढ़ेगी, बल्कि फेरे भी बढ़ जाएंगे। जुलाई में सिग्नलिंग…
 17 June 2026
भोपाल, भोपाल में रोहित हाउसिंग सोसायटी के करीब 300 सदस्य पिछले करीब 15 सालों से अपनी ही जमीन की रजिस्ट्री और प्लॉट आवंटन के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगा रहे…
 17 June 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों के लिए खुशखबरी है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव उनके करियर के लिए बड़ा कदम उठाने जा रहे हैं। वे पुलिस विभाग में उत्कृष्ट खिलाड़ियों की सीधी…
 17 June 2026
भोपाल। अयोध्या के श्रीराम मंदिर में चढ़ावे की चोरी की घटना पर प्रख्यात कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर महाराज ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। नवदुनिया से विशेष बातचीत में देवकीनंदन ठाकुर…
 17 June 2026
भोपाल। राजधानी में साइबर ठगी का एक नया मामला सामने आया है, जिसमें फर्जी पार्सल डिलीवरी कॉल के जरिए जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) नरेंद्र कुमार अहिरवार का मोबाइल हैक कर…
 17 June 2026
भोपाल। प्रदेश के पूर्व मंत्री और बागली व हाटपिपल्या से तीन बार विधायक रह चुके दीपक जोशी के नाम और छवि का दुरुपयोग किए जाने का मामला सामने आया है।…
Advt.