सीएम ने किया IPS सर्विस मीट का शुभारंभ:डीजीपी से बोले- जिला,संभाग, प्रदेश स्तर पर हो थानों की रैंकिंग

Updated on 08-02-2025 11:24 AM

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को दो दिनी आईपीएस सर्विस मीट का शुभारंभ किया। इस सर्विस मीट के दौरान एक्सपर्ट्स के प्रजेंटेशन के साथ मॉडर्न टेक्नालॉजी से क्राइम कंट्रोल करने पर दो पुलिस अधीक्षकों और एक सब इंस्पेक्ट के प्रजेंटेशन होंगे। इसके बाद शुक्रवार और शनिवार को दिन भर व देर रात तक स्पोर्ट्स और कल्चरल प्रोग्राम के जरिए पुलिस अधिकारी कानूनी दाव पेंच से दूर रहकर परिवार के साथ एंजॉय करेंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि थानों का प्रदेश स्तरीय, संभाग और जिला स्तरीय ग्रेडेशन होना चाहिए। इन्वेस्टिगेशन से लेकर हर तरह के विषयों पर इसकी रैंकिंग की जानी चाहिए। डीजीपी से कहा है कि पैरामीटर बनाकर इसे लागू करें। उन्होंने कहा कि आईपीएस सर्विस मीट से पुलिस के जूनियर और सीनियर अफसरों को एक दूसरे को समझने का मौका मिलेगा और उनकी कार्य दक्षता में वृद्धि होगी।

इस मौके पर एसोसिएशन के प्रेसिडेंट एडीजी रवि कुमार गुप्ता, वाइस प्रेसिडेंट आईजी अरविंद कुमार सक्सेना, सेक्रेटरी एसपी रियाज इकबाल, एग्जीक्यूटिव मेंबर एसपी हितेश चौधरी और एसपी यंगचेन ढोलकर भूटिया मौजूद रहे।

सीएम बोले- जब सभी सीमाएं बंद हो जाती हैं तो लोग पुलिस के पास भागते हैं

मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने कहा कि संगठन बनाना और उसे चलाना दोनों ही बहुत ही कठिन काम हैं। यह मीट कार्यशाला की तरह है। यहां हम अपने पुलिस परिवार के साथ मिलते हैं। प्रशिक्षण का काम भी चलता है। आपकी प्रशिक्षण की पद्धति भी बहुत अच्छी है।

मुख्यमंत्री ने आईपीएस अफसर से पूछा कि मीट को हिंदी में लिखना हो तो क्या लिखेंगे? जवाब मिला मीट में दिल मिलता है।

उन्होंने कहा कि कई बार लोग यह कहते हैं कि मेरा पुलिस वालों से ज्यादा प्रेम है और यह सही भी है। पुलिस के लोग बहुत काम करते हैं। इसलिए मैं पुलिस से प्रेम करता हूं।

पुलिस को तुरंत एक्शन लेना होता है। तुलनात्मक रूप से पुलिस को ज्यादा काम करना पड़ता है। इसीलिए समाज में पुलिस पर अलग प्रकार का भरोसा है।

जब सभी सीमाएं बंद हो जाती हैं तो लोग पुलिस के पास भागते हैं।

आजकल कितने प्रकार की बातें होने लगी हैं। पुलिस के लेकर भी संकट की स्थिति बनने लगी है। लेकिन पुलिस को हर स्थिति में हालात को संभालना होता है।

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि आपस में भले ही झगड़ा हो लेकिन बाहर के लोगों को झगड़े का एहसास नहीं होना चाहिए यही हमारे संस्कार का भाव है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कई जातियों को हमने क्रिमिनल जाति घोषित कर दिया है। ऐसा करने के पीछे बड़ा योगदान उनका है जिन्होंने हमें गुलाम बनाकर ऐसी स्थिति में छोड़ा है। वास्तव में ऐसी जाति के लोग भी बहुत ही कर्मठ होते हैं।

नट बंजारा समाज का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह दूत के रूप में काम करते थे।

यह जो आपको पावर मिला है इसका सही उपयोग किया जाना चाहिए। दक्षता में संवेदनशीलता भी होना चाहिए।

अच्छे काम करने के लिए मन स्थिति अच्छी होनी चाहिए और यह शक्ति अगर किसी के पास है तो वह आईपीएस अफसर के पास होती है।

मध्य प्रदेश पुलिस पर पूरे देश को गर्व है। पुलिस की शुरुआत मनोविज्ञान और मन स्थिति से होती है।

थाना बम्होरीकला को ‘सर्टिफिकेट ऑफ एक्सीलेंस’

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना की उपस्थिति में आज पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ मनोहर सिंह मंडलोई और थाना प्रभारी बम्होरीकला रश्मि जैन को ‘सर्टिफिकेट ऑफ एक्सीलेंस’ प्रदान किया। थाना बम्होरीकला को 2024 में देश के सर्वश्रेष्ठ थानों में 20वें और राज्य में प्रथम स्थान पर चयनित किए जाने पर यह सम्मान दिया गया।

गृह मंत्रालय, भारत सरकार के आसूचना ब्यूरो द्वारा किए गए मूल्यांकन में बम्होरीकला थाना को यह उपलब्धि हासिल हुई। इस संबंध में दिए गए ‘सर्टिफिकेट ऑफ एक्सीलेंस’ को मुख्यमंत्री ने कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर, भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई और थाना प्रभारी रश्मि जैन को दिया गया।पुलिस अधीक्षक मंडलोई ने बताया कि बम्होरीकला थाना को यह उपलब्धि पुलिस महानिरीक्षक सागर जोन प्रमोद वर्मा और पुलिस उपमहानिरीक्षक छतरपुर रेंज ललित शाक्यवार के निर्देशन व मार्गदर्शन में मिली है।

मुख्यमंत्री ने उत्कृष्ट पुलिसिंग के लिए टीम को बधाई दी और कहा कि यह उपलब्धि प्रदेश पुलिस के उत्कृष्ट कार्य का प्रमाण है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.