CM हेल्पलाइन ने मृत महिला के बयान ले लिए:क्लोजर रिपोर्ट में लिखा- शिकायतकर्ता संतुष्ट है, शिकायत बंद कराना चाहती है

Updated on 15-12-2022 05:22 PM

सीएम हेल्पलाइन में शिकायत की जांच करने वाले मृतक से भी बयान ले लेते हैं। पढ़ने में कुछ अजीब लग रहा होगा, लेकिन एक मामले की जांच करने वालों ने ऐसा करके दिखा दिया। हुआ यूं कि सिवनी जिले की एक महिला ने लव मैरिज की थी। शादी के बाद मायके वाले उसे प्रताड़ित करते थे। परेशान होकर उसने पीएम हेल्पलाइन में इसकी शिकायत की। बाद में खुदकुशी भी कर ली।

महिला की मौत के तीन साल बाद पीएम हेल्पलाइन ने उसकी शिकायत सीएम हेल्पलाइन में ट्रांसफर कर दी। इसके बाद पुलिस महिला के घर पहुंची। जब पता लगा कि महिला की मौत हो चुकी है तो पुलिस ने मामले में खात्मा लगा दिया।इधर, पीएम हेल्पलाइन और सीएम हेल्पलाइन की ओर से पुलिस रिपोर्ट के आधार पर केस बंद करते हुए लिखा गया- ‘शिकायतकर्ता की शिकायत का निराकरण कर उसको अवगत करा दिया गया है। शिकायतकर्ता संतुष्ट है। अपनी शिकायत बंद करना चाहती है।

पिता, दो चाचा, बहन और जीजा की शिकायत, लेकिन पुलिस ने पति और सास को जेल भेजा

भाई वेलफेयर सोसाइटी के फाउंडर मेंबर जकी अहमद ने बताया कि युवती बरखा तिवारी ने प्रियंक तिवारी से 6 फरवरी 2018 को लव मैरिज की थी। बरखा के परिवार वाले इससे खुश नहीं थे। उसे परेशान करने लगे थे। बरखा ने अपनी शिकायत में अपने पिता, दो चाचा, बहन और जीजा का नाम लिखा था। बरखा ने 14 मार्च 2019 में खुदकुशी की थी। इसके बाद मायके वालों ने ससुराल वालों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना और आत्महत्या के लिए उकसाने के संबंध में शिकायत कर दी। इसके बाद पुलिस ने बरखा के पति और सास को जेल भेज दिया।

सुसाइड नोट के आधार पर नया केस दर्ज होना चाहिए

जकी अहमद ने बताया कि तीन साल बाद जिस शिकायत की जांच करने पुलिस पहुंची थी। उस केस में पुलिस ने खात्मा लगाते हुए लिखा है- युवती जांच से संतुष्ट है। वह आगे की कार्रवाई नहीं चाहती। जकी का कहना है कि पुलिस मृतक शिकायतकर्ता (बरखा) से कब और कैसे मिली। यह उनकी समझ से परे है, जबकि वे जीवित ही नहीं थीं।

इस मामले में उनकी संस्था बरखा के ससुराल वालों को विधिक सहायता दे रही है। विधि विशेषज्ञों के मुताबिक युवती की शिकायत सुसाइड नोट में है, जिसे जांच में लेकर नया केस दर्ज किया जाना चाहिए। यदि पुलिस कार्रवाई नहीं करती तो कोर्ट में प्राइवेट इस्तगासा लगाकर नए सिरे से केस दर्ज कराया जाएगा।

सिवनी एसपी बोले, जानकारी नहीं

 सिवनी एसपी रामजी श्रीवास्तव से बात की। उनका कहना है कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है। आपसे ही जानकारी मिली है। जांच करके समुचित कार्रवाई की जाएगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
वीएन दास, अयोध्या : चढ़ावा चोरी प्रकरण के बाद राम मंदिर परिसर में अब व्यवस्था और चुस्त-दुरुस्त करने का सिलसिला जारी है। हालांकि मीडिया से कनेक्टिविटी का काम पेंडिंग हैं।…
 21 September 2026
लखनऊ: बॉलीवुड के मशहूर गीतकार मनोज मुंतशिर और समाजवादी पार्टी के बीच आजकल वार और पलटवार का दौर चल रहा है। एक न्‍यूज चैनल से बातचीत में मनोज मुंतशिर ने…
 21 September 2026
नालंदा: खुदागंज थाना क्षेत्र के शोभा बिगहा गांव में पांच हजार रुपये की रंगदारी नहीं देने पर बदमाशों ने दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने युवक…
 21 September 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर जिले में सोमवार को बाढ़ के पानी में डूबने से छह बच्चों की मौत हो गई। हादसा सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में हुआ। मृतकों…
 21 September 2026
मुंबई : इंडिगो की केबिन क्रू मेंबर कैनूर मिस्त्री (32) की मौत हो गई। 18 सितंबर को बोरीवली ईस्ट में एक सड़क दुर्घटना में उनके सिर पर गंभीर चोटें आई…
 20 September 2026
गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस जा रही कुशीनगर एक्सप्रेस के इंजन से अचानक धुआं उठने से रेलवे में हड़कंप मच गया। इटारसी स्टेशन से रवाना होने के बाद ट्रेन को…
 20 September 2026
जबलपुर के सिहोरा में शनिवार रात करीब 9:30 बजे 3 लोगों ने एक युवक की हत्या कर दी। आरोपियों ने बहन को भगाकर ले जाने वाले युवक के छोटे भाई…
 20 September 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए 18 सितंबर की रात तक कांग्रेस की तैयारियां पूरी थीं। पार्टी नेता और कार्यकर्ता पूरे उत्साह में थे, लेकिन 19 सितंबर…
 20 September 2026
पूर्व मंत्री इमरती देवी ने ग्वालियर में आयोजित एक कार्यक्रम में मंच पर बैठे लोगों को 'हत्यारा' और 'हत्या के आरोपी' बताया। खास बात यह रही कि सांसद भारत सिंह…
Advt.