CM गुप्ता पति के साथ मीटिंग में पहुंचीं:AAP बोली- दिल्ली में फुलेरा पंचायत की सरकार

Updated on 08-09-2025 03:46 PM

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता रविवार को एक ऑफिशियल मीटिंग में अपने पति मनीष गुप्ता को लेकर पहुंचीं। CM ने X पर मीटिंग की तस्वीरें भी शेयर कीं, जिसमें उनके पति अधिकारियों के साथ बैठे दिखे। मनीष गुप्ता एक बिजनेसमैन और सामाजिक कार्यकर्ता हैं।

आम आदमी पार्टी (AAP) ने इसको लेकर मुख्यमंत्री पर तंज कसा है। AAP ने X पर मीटिंग की तस्वीर के साथ 'पंचायत' वेब सीरीज के एक सीन का वीडियो शेयर करते हुए लिखा- दिल्ली में 'फुलेरा की पंचायत’ की सरकार। CM रेखा गुप्ता के पति ले रहे अधिकारियों की मीटिंग।

AAP नेता संजय सिंह ने कहा, 'फुलेरा पंचायत में आपका स्वागत है। प्रधानमंत्री मोदी ने दिल्ली में दो मुख्यमंत्री बनाए हैं। रेखा गुप्ता मुख्यमंत्री हैं, उनके पति सुपर मुख्यमंत्री हैं। भाजपा ने 6 महीने में दिल्ली का कबाड़ा कर दिया है।' कांग्रेस ने X पर पूछा कि सरकार कौन चला रहा है। मैडम रेखा गुप्ता या उनके पति?

इससे पहले 12 अप्रैल को दिल्ली नगर निगम, जल बोर्ड, PWD और दिल्ली अर्बन सेंटर इम्प्रूवमेंट बोर्ड की मीटिंग में भी मनीष गुप्ता सीएम रेखा के साथ नजर आए थे।

सौरभ भारद्वाज बोले- ये परिवारवाद नहीं तो क्या है 

AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने X पर लिखा, 'जैसे फुलेरा की पंचायत में महिला प्रधान के पति प्रधान की तरह काम करते थे, आज दिल्ली में CM के पति आधिकारिक मीटिंग में बैठ रहे हैं। हमने पहले भी बताया था CM के पति आधिकारिक मीटिंग में बैठते हैं, इंस्पेक्शन करते हैं। ये पूरी तरह से असंवैधानिक है।'

AAP नेता ने कहा, 'परिवारवाद पर पानी पी-पी कर कांग्रेस को गालियों देने वाली भाजपा बताए कि ये परिवारवाद नहीं है तो क्या है ? क्या दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी की मुख्यमंत्री के पास कोई ऐसा कार्यकर्ता नहीं बचा है जिसपर वो भरोसा कर सकें? ऐसा क्या काम है जो सिर्फ परिवार वाला ही कर सकता है?

शालीमार बाग में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में पहुंची थीं CM

दिल्ली CM रेखा गुप्ता रविवार को जिस में मीटिंग में अपने पति के साथ पहुंची थीं, वह शालीमार बाग विधानसभा में विकास कार्यों की समीक्षा के लिए आयोजित की गई थी। CM ने X पर पोस्ट में खुद इसकी जानकारी दी।

उन्होंने लिखा- आज मुख्यमंत्री जनसेवा सदन में शालीमार बाग विधानसभा में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की। बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे नियमित रूप से क्षेत्र में जारी कार्यों की प्रगति का आकलन करें और तय समयसीमा पर स्टेटस रिपोर्ट दें।

रेखा गुप्ता के पति पर पहले भी मीटिंग में शामिल होने का आरोप 

यह पहली बार नहीं है जब रेखा गुप्ता के पति पर आधिकारिक मीटिंग में शामिल होने का आरोप लगा है​​​​​। इससे पहले AAP ने 12 अप्रैल को दिल्ली नगर निगम, जल बोर्ड, PWD और दिल्ली अर्बन सेंटर इम्प्रूवमेंट बोर्ड के अधिकारियों की एक बैठक में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के पति के शामिल होने का आरोप लगाया था।

पूर्व CM आतिशी ने X पर कहा, 'पहले हम सुनते थे कि अगर गांव में महिला सरपंच चुनी जाती है तो सारा सरकारी काम उसका पति संभालेगा। लेकिन देश के इतिहास में यह पहली बार होगा कि एक महिला मुख्यमंत्री बनी है और सारा सरकारी काम उसका पति संभाल रहा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 September 2026
पूनम पाण्डे: पेपर लीक के खिलाफ युवाओं ने जंतर-मंतर पर आंदोलन किया, सरकार से सवाल पूछे और फिर दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव (DUSU) में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का छात्र संगठन,…
 22 September 2026
नई दिल्ली: एक इमारत गिरी और 7 लोगों की जान चली गई... इस हादसे ने सिर्फ दिल्ली के सत्य निकेतन को नहीं, बल्कि देश के तेजी से फैलते शहरों में…
 22 September 2026
नई दिल्ली: राजस्थान का जोधपुर एयरबेस जल्द ही दुनिया की कई प्रमुख वायु सेनाओं की ताकत का गवाह बनने वाला है। यहां 26 सितंबर से 12 अक्टूबर तक मल्टीनेशनल एयर…
 22 September 2026
नई दिल्ली: क्या कानूनी प्रक्रिया पूरी कर गोद लिए गए बच्चे को सालों बाद वापस किसी संस्था को सौंपा जा सकता है? अगर बच्चा बड़ा होने के साथ इतना आक्रामक…
 22 September 2026
नई दिल्ली: सिंधु जल समझौता रुकने से पाकिस्तान में बहुत ही छटपटाहट है। उसने इस समझौते को फिर से शुरू करवाने के लिए भारत पर दबाव बनाने के अपने सारे…
 22 September 2026
सी.आर. पाटिल, नई दिल्ली: जल हमें उन तरीकों से जोड़ता है, जिनमें बहुत कम दूसरे संसाधन जोड़ पाते हैं। नदियां प्रशासनिक सीमाओं को नहीं पहचानतीं। भूजल के स्रोत कई समुदायों…
 22 September 2026
नई दिल्ली: दिल्ली में वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिविजन यानी SIR के दौरान कई चौंकाने वाले मामले सामने आए हैं। पुरानी दिल्ली के 125 साल के वोटर श्याम मुखिजा…
 21 September 2026
BRICS के बढ़ते प्रभाव, भारत-चीन संबंधों, ऊर्जा सुरक्षा और UNSC में सुधार जैसे मुद्दों पर दुनिया की नजर है। ऐसे में भारत के लिए इस मंच की बदलती भूमिका कितनी…
 21 September 2026
नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में स्पेशल इंटेंसिव रिविजन ( SIR ) के बाद मतदाता सूची से हटाए गए अनगिनत वोटर शायद एक दशक तक वोट न दे पाएं। ऐसा इसलिए…
Advt.