CM ने पिलाई दो बूंद जिंदगी की:मोहन यादव ने किया 'पोलियो अभियान' का शुभारंभ

Updated on 08-12-2024 11:16 AM

पोलियो सुरक्षा चक्र बनाए रखने के लिए 8 दिसंबर को जन्म से 5 साल तक के बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जाएगी। अभियान का शुभारंभ मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने पोलियो की खुराक पिलाकर सीएम निवास से किया। अभियान के तहत प्रदेश के 16 जिलों में 5 साल तक की उम्र के बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जाएगी।

इस मौके पर सीएम ने कहा कि हमारी सरकार ने स्वास्थ्य को प्राथमिकता पर रखा है। इसे लेकर हमने मेडिकल कॉलेज और स्वास्थ्य विभाग को एक किया है। हमारे हर लोक सभा क्षेत्र में मेडिकल कॉलेज हैं, आज की स्थिति में 30 कॉलेज हैं, वहीं 8 निर्माणाधीन है। अगले डेढ़ साल में यह संख्या करीब 52 मेडिकल कॉलेज हो जाएंगे।

भोपाल में साढ़े तीन लाख से अधिक बच्चों को दवा की खुराक दी जाएगी। दूसरी तरफ ट्रेनों में भी अभियान के तरह दवा पिलाई जाएगी। भोपाल रेल मंडल से गुजरने वाली ट्रेनों एवं स्टेशन पर भी बच्चों को प्लस पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार अभियान के पहले दिन ही अधिक से अधिक बच्चों को पोलियो बूथ पर दवा पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया हैं, इसके लिए भोपाल जिले में 3,020 पोलियो बूथ बनाए गए हैं। इन बूथों पर 6,075 टीका कर्मी दवा पिलाएंगे।

शासकीय स्वास्थ्य संस्थाओं और प्राइवेट संस्थाओं में भी पोलियो की दवा पिलाई जाएगी। एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, ईट भट्टे, क्रेशर, निर्माण स्थल, मेला स्थल, बाजारों में भी दवा पिलाने की व्यवस्था की गई हैं। अभियान में महिला एवं बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग, नगर निगम, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, नर्सिंग कॉलेज एवं एनजीओ द्वारा भी सहयोग दिया जा रहा हैं।

बता दें प्रदेश भर में 38 लाख बच्चों को दवा पिलाने का टारगेट स्वास्थ्य विभाग के अनुसार पोलियो अभियान प्रदेश के 16 जिलों के लिए रखा गया है। इसके लिए प्रदेश भर में 28 हजार बूथ बनाए हैं, यह 38 लाख बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने का टारगेट है, इसके अलावा 420 मोबाइल टीम भी बनाई है।

इस अभियान में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन और इंडियन पीडियाट्रिक एसोसिएशन के अलावा WHO का सहयोगी के रूप में विभाग के साथ शामिल हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.