प्रदेश में दो लाख किसानों को सीएम ने सीएम 202.64 करोड़ से अधिक की राहत राशि

Updated on 04-10-2022 05:00 PM

भोपाल
मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बाढ़ और अतिवर्षा से प्रभावित किसानों के नुकसान की भरपाई करते हुए सोमवार को उन्‍हें राहत राशि का वितरण किया। उन्‍होंने लगभग 1.91 लाख से अधिक प्रभावित कृषकों के खातों में 202.64 करोड़ रू की राहत राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरित की। इस दौरान वे प्रभावित किसानों के साथ वर्चुअली जुड़े और उनसे संवाद किया।

सीएम शिवराज ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि मैं हमेशा यही कहना रहा कि मध्यप्रदेश मेरा मंदिर है, यहां रहने वाली जनता मेरी भगवान है और इस जनता का पुजारी शिवराज सिंह चौहान है। सभी सरकारी अधिकारी कर्मचारी जनता की सेवा के लिए ही हैं। हमने मानसून से पहले ही आपदा प्रबंधन एवं राहत की योजना बना ली थी। हमने पूरे प्रबंधन तंत्र को तैयारी करके चुस्त-दुरुस्त रहने के निर्देश दिए थे, इसलिए जब संकट आया तो शासन ने भी देर नहीं की। मैं हमारे जनप्रतिनिधियों को भी बधाई देना चाहूंगा कि जब संकट आया तो वह तत्काल पहुंच गए और तत्काल पहुंचकर उन्होंने राहत एवं बचाव कार्यों में भी मदद की।

सीएम ने प्रभावित क्षेत्रों में शासकीय अमले द्वारा किए गए सर्वे के तौर-तरीकों पर भी संतुष्‍टि जताई और कहा कि सर्वे के विषय में पहले शिकायतें आती रहती थीं कि पटवारी ने गड़बड़ की। इसलिए हमने इस बार तय किया कि तीन विभागों की टीम रहेगी। मुझे खुशी है कि आप सभी किसान बंधुओं ने इस बार सर्वे पर पूर्णत: संतोष जताया है। एक संतोष इस बात का है कि 19 जिलों में अतिवृष्टि के कारण भारी दिक्कतें आईं लेकिन हमने कोशिश यह की कि किसी की जिंदगी ना जाए, जान ना जाए। जनता के साथ हर परिस्थिति में सरकार खड़ी है। भगवान ना करे कभी कोई संकट आए, लेकिन आ भी जाए तो उससे हम निपट लेंगे। आज बाढ़ और अतिवृष्टि प्रभावित 1.91 लाख से अधिक किसानों के खातों में 202.64 करोड़ से अधिक की राहत राशि अंतरित की गई है। इससे पूर्व हम पशु हानि,क्षतिग्रस्त मकान व घरेलू सामग्री समेत अन्य चीजों पर 43.87 करोड़ खर्च कर चुके हैं। हर परिस्थिति में प्रदेश सरकार जनता के साथ खड़ी है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2026
गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस जा रही कुशीनगर एक्सप्रेस के इंजन से अचानक धुआं उठने से रेलवे में हड़कंप मच गया। इटारसी स्टेशन से रवाना होने के बाद ट्रेन को…
 20 September 2026
जबलपुर के सिहोरा में शनिवार रात करीब 9:30 बजे 3 लोगों ने एक युवक की हत्या कर दी। आरोपियों ने बहन को भगाकर ले जाने वाले युवक के छोटे भाई…
 20 September 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए 18 सितंबर की रात तक कांग्रेस की तैयारियां पूरी थीं। पार्टी नेता और कार्यकर्ता पूरे उत्साह में थे, लेकिन 19 सितंबर…
 20 September 2026
पूर्व मंत्री इमरती देवी ने ग्वालियर में आयोजित एक कार्यक्रम में मंच पर बैठे लोगों को 'हत्यारा' और 'हत्या के आरोपी' बताया। खास बात यह रही कि सांसद भारत सिंह…
 20 September 2026
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के छात्रों ने भर्तियों, नर्सिंग शिक्षा, शिक्षक भर्ती, आदिवासी इलाकों की स्वास्थ्य सेवाओं और परीक्षा गड़बड़ियों…
 20 September 2026
पुजारी ने विधायक को याद दिलाया वादाएक मंदिर के पुजारी ने भाजपा विधायक के सामने उनके ही वादे की पोल खोल दी। इतना ही नहीं, उन्हें सबके सामने खरी-खोटी भी…
 19 September 2026
भोपाल। परी बाजार, ईदगाह हिल्स स्थित दिव्यांग व विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के शासकीय विद्यालय का जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव व अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सुनीत अग्रवाल ने…
 19 September 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में अतिथि विद्वानों के आंदोलन ने अब राजनीतिक मोड़ ले लिया है। अतिथि विद्वानों ने ‘विद्वान जनता पार्टी’ (VJP) बनाने का ऐलान किया है। उनका कहना है कि…
 19 September 2026
भोपाल, मप्र में वर्ग-2 और वर्ग-3 शिक्षक भर्ती में पद बढ़ाने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों का आंदोलन आज 30वें दिन पहुंच गया। यानी डीपीआई के सामने शिक्षक अभ्यर्थियों के संघर्ष…
Advt.