सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा- 40 साल से कचरे के साथ जी रहे थे भोपाल के लोग, वैज्ञानिक कर रहे इसे नष्ट

Updated on 02-01-2025 02:07 PM

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पीथमपुर में यूनियन कार्बाइड का जहरीला कचरा जलाए जाने को लेकर मीडियो से बात की। उन्होंने कहा कि रासायनिक कचरे का निष्पादन वैज्ञानियों से ही कराया जा रहा है। इसमें सभी मानकों का पालन हो रहा है।जनप्रतिनिधियों के साथ आज तीन बजे प्रभारी मंत्री कैलाश विजयवर्गीय बैठक करेंगे और सभी शंकाओं का समाधान करेंगे। कचरा जलाने से ना तो पर्यावरण कोई कोई नुकसान होगा और ना ही भूजल प्रभावित होगा। समस्त अध्ययन के बाद ही कार्रवाई की जा रही है।

भोपाल के लोग 40 साल से कचरे के साथ जी रहे थे

कांग्रेस द्वारा उठाई जा रही आपत्तियों पर सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि पीथमपुर को लेकर आवाज उठा रहे हैं और भोपाल को लेकर अभी तक कोई बात नहीं की। दोमुही कांग्रेसी करते हैं। यह राजनीति का विषय नहीं है। भोपालवासी 40 वर्ष से इस कचरे के साथ जी रहे थे। हम सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन कर रहे हैं।

सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि जिस कचरे को हम पीथमपुर में जलाने जा रहे है उसका पहले भी ड्राई रन कर चुके है। इसकी रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट में जमा की थी, उसी रिपोर्ट के आधार पर सुप्रीम कोर्ट ने इस कचरे को नष्ट करने के निर्देश हमें दिए थे। इसमें यह साफ कर दिया गया था कि इस कचरे के जलने से पर्यावरण पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।

उन्होंने कहा कि अगस्त 2015 में यूनियन कार्बाइड का कचरा जलाने का ट्रायल रन किया गया था। परीक्षण में जो रिपोर्ट आई है उसके मुताबिक कचरा जलाने से वातावरण में किसी तरह का कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। इस रिपोर्ट के बाद हाईकोर्ट ने हमें कचरा जलाने के लिए निर्देशित किया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.