मध्य प्रदेश में निवेश को बढ़ाने सीएम डॉ. मोहन यादव पहुंचे लंदन, गर्मजोशी के साथ हुआ स्वागत

Updated on 25-11-2024 12:01 PM

भोपाल। मध्य प्रदेश में निवेश बढ़ाने के लिए रीजनल इन्वेस्टर्स समिट और अन्य राज्यों में रोड शो के बाद अब मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इंग्लैंड और जर्मनी में निवेशकों से संवाद करेंगे। इसके लिए वे रविवार को लंदन पहुंचे।

यूनाइटेड किंगडम में भारत के उच्चायुक्त विक्रम दोराईस्वामी और प्रवासी भारतीयों ने सीएम डॉ. मोहन यादव का गर्मजोशी के साथ स्वगात किया। मध्य प्रदेश में औद्योगिक विकास को नई ऊंचाई प्रदान करने और वैश्विक निवेश को आकर्षित करने के लिए मुख्यमंत्री यूनाइटेड किंगडम और जर्मनी की छह दिवसीय यात्रा पर हैं।

आज वे सांसद बैरोनेस वर्मा के साथ ब्रिटिश संसद का भ्रमण करेंगे। इसके बाद शाम को मुख्यमंत्री प्रवासी भारतीयों और फ्रेंड्स ऑफ एमपी के साथ प्रदेश में निवेश को लेकर चर्चा करेंगे। मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारियों ने बताया कि संसद भ्रमण के बाद मुख्यमंत्री पार्लियामेंट्री स्क्वायर, वेस्टमिंस्टर में प्रतिष्ठित महात्मा गांधी की प्रतिमा स्थल पहुंच कर उन्हें आदरांजलि समर्पित करेंगे।

एमपी सरकार द्वारा दिया जाएगा भोज

इसके बाद वे मध्य प्रदेश सरकार द्वारा सेंट जेम्स कोर्ट में आयोजित भोज की मेजबानी करेंगे। इसमें ब्रिटिश सांसद बैरोनेस वर्मा, अशोक वर्मा, लार्ड कुलवीर सिंह, बाब ब्लैकमैन और वीरेंद्र शर्मा के साथ ही ब्रिटिश प्रतिनिधि भी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री स्टेबल स्ट्रीट स्थित किंग्स क्रास साइट का दौरा करेंगे।

औद्योगिक निवेश के संबंध में करेंगे चर्चा

यहां प्रदेश के प्रशासनिक एवं व्यापार प्रतिनिधियों और फिक्की के डॉ. परम शाह और किंग्स क्रास प्रबंधन के सीइओ टाम गुडाल के साथ बैठक कर मध्य प्रदेश में औद्योगिक निवेश के संबंध में चर्चा करेंगे। इसके बाद शाम को बेडफोर्ड-वे स्थित यायल नेशनल होटल में प्रवासी भारतीयों और फ्रेंड्स आफ एमपी के साथ मध्य प्रदेश में निवेश संबंधी चर्चा करेंगे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.