मुख्यमंत्री श्री चौहान 28 नवम्बर को करेंगे हनुवंतिया जल महोत्सव का शुभारंभ

Updated on 20-11-2022 04:19 PM

मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड के बड़े आयोजनों में से एक "जल महोत्‍सव" का 7वाँ संस्‍करण 28 नवंबर 2022 से शुरू होगा। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान खंडवा जिले के हनुवंतिया टापू पर ‘जल महोत्सव’ का शुभारंभ करेंगे। पर्यटन, संस्कृति और धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री सुश्री उषा ठाकुर भी मौजूद रहेंगी। महोत्सव का समापन 28 जनवरी 2023 को होगा। 

प्रमुख सचिव पर्यटन और संस्कृति एवं प्रबंध संचालक मप्र टूरिज्म बोर्ड श्री शिव शेखर शुक्ला ने बताया कि ‘जल महोत्सव' देश के एडवेंचर लवर्स के लिए आदर्श गंतव्य के रूप में स्थापित हो चुका है। पर्यटन बोर्ड नित नए नवाचारों से पर्यटकों के उत्साह और आनंद को बढ़ाने के लिए प्रयासरत रहता है। इसी श्रंखला में इंदिरा सागर बांध के बेकवाटर पर स्थित हनुवंतिया टापू पर फ्लाइंग इन्फ्लेटेबल बोट एक्टिविटी की जा रही है। देश में पहली बार पर्यटक इसका आनंद लेंगे।

हनुवंतिया में इस बार स्कूबा डाइविंग, बोरियामल द्वीप पर नाइट सफारी, लग्‍जरी रीगल सीरीज बोट, 40 फीट हाई रोप स्पिंग, जिप सायकल, पेरामोटरिंग, पेरासेलिंग, स्‍पीड बोट, जेट स्‍काई, हॉट एयर बलूनिंग, मोटर बोट राइडिंग आदि एडवेंचर गतिविधियाँ प्रमुख आकर्षण होंगी। 

टूरिज्म बोर्ड द्वारा सनसेट डेज़र्ट केम्‍प के साथ मिल कर हनुवंतिया टापू में टेन्‍ट सिटी का संचालन किया जा रहा है। इसमें 104 लग्‍ज़री स्विस टेन्‍ट्स के साथ कॉर्पोरेट सम्मेलनों के लिए एसी सम्मेलन हॉल की सुविधा मिलेगी। केरल के प्रसिद्ध करैली समूह के द्वारा वेलनेस स्पा, राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय एंगलर्स का तीन दिवसीय एंगलिंग स्पोर्ट इवेंट, संगीत समारोह, पतंग उत्सव जैसी अनेक गतिविधियाँ पर्यटकों के मनोरंजन के लिए होगी। 

जल महोत्सव की उपलब्धियाँ

  • जनवरी 2022 में स्पेन में इंडियाज यूनिक वाटर एंड एडवेंचर कार्निवल से सम्मानित। 

  • वर्ष 2017 में केन्द्रीय पर्यटन मंत्रालय द्वारा सबसे अनोखे और अद्वितीय नवीन पर्यटन उत्पाद वर्ष 2015-16 के लिए सम्मानित।

  • वर्ष 2021 में जल महोत्सव के 60 दिन के दौरान 2 लाख 40 हजार से ज्यादा पर्यटक शामिल।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
वीएन दास, अयोध्या : चढ़ावा चोरी प्रकरण के बाद राम मंदिर परिसर में अब व्यवस्था और चुस्त-दुरुस्त करने का सिलसिला जारी है। हालांकि मीडिया से कनेक्टिविटी का काम पेंडिंग हैं।…
 21 September 2026
लखनऊ: बॉलीवुड के मशहूर गीतकार मनोज मुंतशिर और समाजवादी पार्टी के बीच आजकल वार और पलटवार का दौर चल रहा है। एक न्‍यूज चैनल से बातचीत में मनोज मुंतशिर ने…
 21 September 2026
नालंदा: खुदागंज थाना क्षेत्र के शोभा बिगहा गांव में पांच हजार रुपये की रंगदारी नहीं देने पर बदमाशों ने दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने युवक…
 21 September 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर जिले में सोमवार को बाढ़ के पानी में डूबने से छह बच्चों की मौत हो गई। हादसा सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में हुआ। मृतकों…
 21 September 2026
मुंबई : इंडिगो की केबिन क्रू मेंबर कैनूर मिस्त्री (32) की मौत हो गई। 18 सितंबर को बोरीवली ईस्ट में एक सड़क दुर्घटना में उनके सिर पर गंभीर चोटें आई…
 20 September 2026
गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस जा रही कुशीनगर एक्सप्रेस के इंजन से अचानक धुआं उठने से रेलवे में हड़कंप मच गया। इटारसी स्टेशन से रवाना होने के बाद ट्रेन को…
 20 September 2026
जबलपुर के सिहोरा में शनिवार रात करीब 9:30 बजे 3 लोगों ने एक युवक की हत्या कर दी। आरोपियों ने बहन को भगाकर ले जाने वाले युवक के छोटे भाई…
 20 September 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए 18 सितंबर की रात तक कांग्रेस की तैयारियां पूरी थीं। पार्टी नेता और कार्यकर्ता पूरे उत्साह में थे, लेकिन 19 सितंबर…
 20 September 2026
पूर्व मंत्री इमरती देवी ने ग्वालियर में आयोजित एक कार्यक्रम में मंच पर बैठे लोगों को 'हत्यारा' और 'हत्या के आरोपी' बताया। खास बात यह रही कि सांसद भारत सिंह…
Advt.