मुख्यमंत्री चौहान ने बैंगलुरू में उद्योगपतियों और निवेशकों से वन-टू-वन भेंट की

Updated on 25-11-2022 04:08 PM
  • मध्यप्रदेश पर केन्द्रित फिल्म “द फ्यूचर रेडी स्टेट” का हुआ प्रदर्शन

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बैंगलुरू में "मध्यप्रदेश में निवेश अवसर'' संवाद सत्र में विभिन्न उद्योगपतियों और निवेशकों से वन-टू-वन बातचीत की। मुख्यमंत्री चौहान ने प्रदेश में निवेश की संभावनाओं से उद्योगपतियों को अवगत कराया और उन्हें जनवरी माह में इन्दौर में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए आमंत्रित किया।

मुख्यमंत्री चौहान की उद्योगपतियों से प्रदेश में उद्योग स्थापना तथा रोजगार के अवसर सृजित करने पर चर्चा हुई। उन्होंने इन्फोसिस के सह संस्थापक तथा एक्सिलर वेंचर्स के क्रिस गोपालकृष्णन, कू-एप के को-फाउंडर अप्रमेय राधाकृष्णन, सीरो फार्मा के निदेशक वाई मधुसूदन रेड्डी, नेच्युरल फार्मा के प्रबंध संचालक अनुराग अग्रवाल, ई-इन्फोचिप्स के निदेशक तरुण बजाज से भेंट की। मुख्यमंत्री चौहान ने वंडरला होली-डे लिमिटेड के उल्लास कामथ, विस्टरोन इन्फोकॉम मैन्युफैक्चरिंग के प्रबंध संचालक नारायण एम, एयर एशिया एयर लाइन्स के राष्ट्रीय प्रमुख सुरेश नायक, इन्फोसिस के नीलाद्री, आईटीसी एन्फोटेक के कौशिक रे, क्वाडज़ेन के संस्थापक और अध्यक्ष सी.एस. राव, एससीएम टेक्सटाइल्स के प्रबंध निदेशक पी.पी.के. परमशिवम्, वोल्वो ग्रुप के कमल बाली तथा जैक्सन ग्रुप के समीर गुप्ता से भी चर्चा की। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश पर केन्द्रित ''द फ्यूचर रेडी स्टेट'' फिल्म का प्रदर्शन भी किया गया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
वीएन दास, अयोध्या : चढ़ावा चोरी प्रकरण के बाद राम मंदिर परिसर में अब व्यवस्था और चुस्त-दुरुस्त करने का सिलसिला जारी है। हालांकि मीडिया से कनेक्टिविटी का काम पेंडिंग हैं।…
 21 September 2026
लखनऊ: बॉलीवुड के मशहूर गीतकार मनोज मुंतशिर और समाजवादी पार्टी के बीच आजकल वार और पलटवार का दौर चल रहा है। एक न्‍यूज चैनल से बातचीत में मनोज मुंतशिर ने…
 21 September 2026
नालंदा: खुदागंज थाना क्षेत्र के शोभा बिगहा गांव में पांच हजार रुपये की रंगदारी नहीं देने पर बदमाशों ने दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने युवक…
 21 September 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर जिले में सोमवार को बाढ़ के पानी में डूबने से छह बच्चों की मौत हो गई। हादसा सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में हुआ। मृतकों…
 21 September 2026
मुंबई : इंडिगो की केबिन क्रू मेंबर कैनूर मिस्त्री (32) की मौत हो गई। 18 सितंबर को बोरीवली ईस्ट में एक सड़क दुर्घटना में उनके सिर पर गंभीर चोटें आई…
 20 September 2026
गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस जा रही कुशीनगर एक्सप्रेस के इंजन से अचानक धुआं उठने से रेलवे में हड़कंप मच गया। इटारसी स्टेशन से रवाना होने के बाद ट्रेन को…
 20 September 2026
जबलपुर के सिहोरा में शनिवार रात करीब 9:30 बजे 3 लोगों ने एक युवक की हत्या कर दी। आरोपियों ने बहन को भगाकर ले जाने वाले युवक के छोटे भाई…
 20 September 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए 18 सितंबर की रात तक कांग्रेस की तैयारियां पूरी थीं। पार्टी नेता और कार्यकर्ता पूरे उत्साह में थे, लेकिन 19 सितंबर…
 20 September 2026
पूर्व मंत्री इमरती देवी ने ग्वालियर में आयोजित एक कार्यक्रम में मंच पर बैठे लोगों को 'हत्यारा' और 'हत्या के आरोपी' बताया। खास बात यह रही कि सांसद भारत सिंह…
Advt.