मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्यप्रदेश के पैरालंपिक तैराक सत्येंद्र
सिंह लोहिया को तैराकी स्पर्धा में श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए बधाई दी है।
लोहिया ने गुवाहाटी में तीन दिवसीय 22 वीं राष्ट्रीय पैरा तैराकी
चेम्पियनशिप में 50 मीटर बेकस्ट्रोक में रजत पदक प्राप्त किया है।
मुख्यमंत्री चौहान ने सत्येंद्र सिंह लोहिया को इस प्रतिष्ठापूर्ण जीत पर
बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि सत्येंद्र प्रदेश
के गौरव हैं और युवा तैराकों के लिए एक आदर्श हैं।