मीटिंग से पहले राजगद्दी-अहिल्या प्रतिमा का दर्शन करेंगे सीएम-मंत्री

Updated on 17-01-2025 12:27 PM

लोकमाता अहिल्या बाई के 300वें जयंती वर्ष के मौके पर खरगोन जिले की धार्मिक एवं पर्यटन नगरी महेश्वर में मप्र सरकार की कैबिनेट बैठक का आयोजन होना है। बैठक से पहले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और उनकी पूरी कैबिनेट महेश्वर किले में राजगद्दी और देवी अहिल्या की प्रतिमा का दर्शन करेगी।

इसके बाद अहिल्या घाट पहुंचकर मां नर्मदा का पूजन कर चुनरी अर्पित की जाएगी। मुख्यमंत्री यहां जनसभा को भी संबोधित करेंगे। 24 जनवरी को महेश्वर में सीएम और मंत्रियों के साथ ही मुख्य सचिव अनुराग जैन, कैबिनेट के एजेंडे से संबंधित विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव भी मौजूद रहेंगे।

बैठक की तैयारियों को लेकर गुरुवार को इंदौर संभागायुक्त और खरगोन कलेक्टर समेत पुलिस अधिकारियों ने बैठक स्थल का निरीक्षण किया। बैठक के पहले और उसके बाद सीएम डॉ मोहन यादव और मंत्रियों का दौरा जिन क्षेत्रों में होना है, वहां की व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के लिए तैयारी शुरू हुई है। साथ ही नर्मदा नदी के किनारे होने वाले पूजन की व्यवस्था में भी अधिकारी जुट गए हैं।

कमिश्नर और आईजी इंदौर ने ली बैठक

कैबिनेट बैठक की तैयारियों के सिलसिले में इंदौर संभाग के कमिश्नर दीपक सिंह एवं पुलिस महानिरीक्षक इंदौर ने महेश्वर का दौरा किया। दोनों अधिकारियों ने कैबिनेट के भ्रमण एवं बैठक स्थल तथा मंडलेश्वर में कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। बैठक में विधायक राजकुमार मेव, डीआईजी सिद्धार्थ बहुगुणा, कलेक्टर कर्मवीर शर्मा, पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीणा भी शामिल रहे।

महेश्वर-जाना पाव उद्वहन सिंचाई योजना का होगा शिलान्यास

सीएम यादव 24 जनवरी को ही मंडलेश्वर में आयोजित कार्यक्रम में 774 करोड़ रुपए की महेश्वर-जाना पाव उद्वहन सिंचाई योजना का शिलान्यास करेंगे। इससे खरगोन जिले के महेश्वर क्षेत्र में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार होगा। धार एवं इंदौर जिले के किसानों को भी सिंचाई के लिए पानी मिलेगा। यह योजना खरगोन जिले के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। इससे खरगोन जिले की महेश्वर तहसील, इंदौर जिले की महू तहसील एवं धार जिले की पीथमपुर तहसील के कुल 123 गांवों में सिंचाई के लिए नर्मदा नदी का पानी पहुंचेगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.