बिहार-यूपी में आज भी बरसेंगे बादल, छत्तीसगढ़ में भी होगी मूसलाधार बारिश

Updated on 12-10-2022 05:32 PM

 नई दिल्ली।
  अक्टूबर महीने में अभी बारिश जारी रहने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कहा है कि आने वाले कुछ दिनों में भारत के कई राज्यों में भारी बारिश होने की संभावना है। आईएमडी के अनुसार, अगले चार से पांच दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के कुछ हिस्सों में मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियां अनुकूल हो गई हैं। अगले पांच दिनों के दौरान तमिलनाडु में और अगले दो दिनों तक कर्नाटक में भारी बारिश जारी रहने की संभावना है। साथ ही देश के कई पश्चिमी और पूर्वी इलाकों में भी भारी बारिश हो सकती है।

आईएमडी ने महाराष्ट्र, कोंकण, गोवा, तमिलनाडु और कर्नाटक के कई हिस्सों में बारिश की भविष्यवाणी की है। मौसम विभाग ने कहा, "मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में 12 तारीख को अलग-अलग जगहों पर बारिश हो सकती है। इन इलाकों में आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना है। वहीं, तमिलनाडु में 15 अक्टूबर तक बारिश के आसार हैं। आंध्र प्रदेश और केरल में अगले कुछ दिनों तक झमाझम बारिश हो सकती है।''

मौसम विभाग के द्वारा पश्चिम बंगाल, सिक्किम और बिहार में भी बारिश की भविष्यवाणी की गई है। आईएमडी ने अपने मौसम बुलेटिन में कहा, "11 और 12 अक्टूबर को पश्चिम बंगाल, सिक्किम और बिहार में अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश हो सकती है। इसके कारण तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।" पूर्वोत्तर राज्यों में भी बुधवार को भारी बारिश की संभावना है। आईएमडी ने कहा, "11 और 12 अक्टूबर को अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश हो सकती है।"


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
भास्कर रिपोर्टर प्रमोद साहू ने साइबर क्राइम एक्सपर्ट मुकेश चौधरी के साथ बातचीत की। इस दौरान एक्सपर्ट ने कहा कि बच्चों के हाथ में फोन और उसमें ऑनलाइन गेम अब…
 19 September 2026
मुंबई के पवई स्थित IIT बॉम्बे में साहिल वाकोडे नाम के स्टूडेंट की शुक्रवार शाम मौत हो गई। मुंबई पुलिस के मुताबिक, साहिल ने हॉस्टल के कमरे में फंदे से…
 19 September 2026
नई दिल्ली: रिश्वत की शिकायत मिली, CBI ने तुरंत FIR दर्ज की और कुछ ही घंटों में जाल बिछा दिया गया। सुप्रीम कोर्ट ने इस तेजी पर सवाल उठाते हुए…
 19 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने POCSO एक्ट को लेकर अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने साफ किया कि आरोपी के खिलाफ दोष की वैधानिक धारणा का मतलब यह नहीं है…
 19 September 2026
नई दिल्ली: दिल्ली में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म और हत्या की घटना को लेकर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने महिला सुरक्षा का मुद्दा उठाया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर…
 19 September 2026
अनिल बलूनी: नई दिल्ली के भारत मंडपम में BRICS सम्मेलन के पहले ही दिन जब ‘नई दिल्ली डिक्लेरेशन’ की घोषणा हुई, तो वह केवल एक औपचारिक कूटनीतिक वक्तव्य नहीं था,…
 18 September 2026
बैंगलुरू: इंडियन एयरफोर्स को आज (शुक्रवार) दो LCA मार्क-1 ट्रेनर एयरक्राफ्ट और तीन बेसिक ट्रेनर एयरक्राफ्ट HTT40 की डिलीवरी हो जाएगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में ये कार्यक्रम…
 18 September 2026
नई दिल्ली: पूर्व IPS अधिकारी और पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल किरण बेदी ने दिल्ली हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल कर सत्य निकेतन में PG इमारत ढहने से 7 लोगों की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पूर्व ADC मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपना पेड सब्सक्रिप्शन मॉडल शुरू किया है, जिसके जरिए वे मोटी कमाई…
Advt.