वनेश्वर और रहाणे को साफ-साफ इशारा, केएल राहुल को चेतावनी, BCCI की सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से क्या समझें

Updated on 27-03-2023 08:14 PM
मुंबई: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने रविवार को 2022-23 सीजन के लिए भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के लिए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट की घोषणा की। बीसीसीआई ने 26 क्रिकेटरों को रिटेनरशिप सौंपी है। BCCI चार कैटेगरी में खिलाड़ियों को कॉन्ट्रैक्ट देता है। A+ कैटेगरी वाले खिलाड़ियों को 7 करोड़, A कैटेगरी को 5 करोड़, B कैटेगरी को 3 करोड़ और C कैटेगरी को एक करोड़ रुपये मिलते हैं। नए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बीसीसीआई ने कई बातें साफ साफ कर दी हैं। हम आपको उनके बारे में बताते हैं।

भुवी-रहाणे समेत इन दिग्गजों का करियर खत्म?

बीसीसीसीआई ने भुवनेश्वर कुमार कुमार के साथ ही अजिंक्य रहाणे, ईशांत शर्मा और रिद्धिमान साहा जैसे खिलाड़ियों को लिस्ट में जगह नहीं दी है। ये सभी कुछ समय पहले तक टीम के प्रमुख खिलाड़ी थे। लेकिन अब बीसीसीआई ने इन्हें इशारा दे दिया है कि शायद ही इंटरनेशनल क्रिकेट में मौका मिले।

खत्म नहीं हुई शिखर की कहानी

भारतीय टीम के प्रमुख बल्लेबाज शिखर धवन बाहर चल रहे हैं। उनकी वापसी की उम्मीद भी नहीं दिख रही। लेकिन बीसीसीआई सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में उन्हें सी कैटेगरी में रखा गया है। इसका मायने ये निकाले जा रहे हैं कि शायद अभी भी धवन की वापसी हो सकती है। इस साल वर्ल्ड कप है और धवन के पास आईसीसी टूर्नामेंट में खेलने का लंबा अनुभव भी है।

केएल राहुल के लिए वॉर्निंग

भारतीय टीम के लिए केएल राहुल के प्रदर्शन में निरंतरता की कमी साफ दिखी है। उनसे वनडे और टी20 के बाद टेस्ट की उपकप्तानी पहले ही छिन गई थी। अब सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में भी उनका डिमोशन हो गया है। पिछली बार राहुल ए में थे लेकिन इस बार बी में हैं। राहुल के लिए साफ वॉनिंग है कि खेल नहीं सुधरा तो बाहर भी किए जा सकते हैं।

जडेजा की वापसी के बावजूद अक्षर महत्वपूर्ण

रविंद्र जडेजा ने चोट से वापसी कर ली है। उनकी अनुपस्थिति में अक्षर पटेल ने गेंद और बल्ले से कमाल किया था। उनकी वापसी के बाद भी अक्षर लगातार अच्छा कर रहे हैं। इसी वजह से उन्हें बी से ए कैटेगरी में प्रमोट कर दिया गया है। इसके साथ ही बीसीसीआई ने साफ कर दिया है कि जडेजा की वापसी के बाद भी अक्षर की भूमिका महत्वपूर्ण रहने वाली है।

संजू को मिलेगा मौका?

सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में एक नाम ने सभी को चौंकाया है और वह संजू सैमसन का है। संजू वैसे तो टीम इंडिया में अभी तक पक्के नहीं हो पाए हैं। उन्हें लगातार अंदर बाहर किया जाता है। लेकिन उन्हें कॉन्ट्रैक्ट मिला है। इससे समझा जा रहा है कि उन्हें श्रेयस अय्यर के बैकअप के रूप में देखा जा रहा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम को 26 जून से आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज खेलनी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी चोटिल होने के चलते श्रंखला का…
 23 June 2026
नई दिल्ली: फुटबॉल के सुपरस्टार लियोनेल मेसी ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 में कोहराम मचाया हुआ है। ऑस्ट्रिया के खिलाफ मुकाबले में एक बार फिर मेसी का जलवा देखने को…
 23 June 2026
फीफा वर्ल्ड कप 2026 कई मायनों से एतिहासिक टूर्नामेंट बनता जा रहा है। पहली बार 48 टीमें फुटबॉल के सबसे बड़े मंच पर साथ आईं। जिससे मुकाबलों का रोमांच और…
 23 June 2026
नई दिल्ली: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी का नाम इस समय हर क्रिकेट प्रेमी की जुबान पर चढ़ा हुआ है। 26 जून से शुरू होने वाली आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज…
 23 June 2026
लंदन: भारत के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज के लिए इंग्लैंड की टीम का ऐलान हो गया है। 17 सदस्यीय टीम की कप्तानी हैरी ब्रूक के हाथों में है।अनकैप्ड…
 22 June 2026
मैंन्चस्टर: हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय टीम को टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पहली हार का सामना करना पड़ा। इस हार के बाद ऑलराउंडर राधा यादव निशाने पर आ…
 22 June 2026
नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में 253 रनों की शर्मनाक हार झेलने के बाद इंग्लैंड क्रिकेट टीम की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। रविवार को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट…
 22 June 2026
नई दिल्ली: 21 जून को महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हार मिली। पाकिस्तान और नीदरलैंड्स को मात देने के बाद अफ्रीका की चुनौती…
 22 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने रविवार को इंग्लैंड के खिलाफ तीन वनडे मुकाबलों की सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है। टीम की कमान…
Advt.