लाल परेड मैदान पर 'स्वच्छता प्रेरणा समारोह' आज, यातायात रहेगा परिवर्तित, इन मार्गों पर जाने से बचें

Updated on 05-03-2024 02:35 PM
भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2024, जन-सहभागिता और स्वच्छ सर्वेक्षण-203 की उपलब्धियों को प्रोत्साहन करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में मंगलवार को भोपाल के लाल परेड मैदान में राज्यस्तरीय 'स्वच्छता प्रेरणा समारोह' का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल, नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी और प्रदेश के जन-प्रतिनिधि, नगरीय निकाय के अधिकारी-कर्मचारी, स्वच्छताकमी, सफाईकर्मी और विभिन्न हितग्राहीमूलक योजनाओं के लाभार्थी शामिल रहेंगे।
दोपहर को आयोजित होने वाले कार्यक्रम में शासकीय सेवा में चयनित 8500 से अधिक लोगों नियुक्ति पत्र भी सौंपे जाएंगे। इस कार्यक्रम के दौरान सफाई मित्रों का सम्मान किया जाएगा। इसके साथ-साथ मुख्यमंत्री भोपाल मेट्रो परियोजना के द्वितीय चरण का भूमिपूजन (लागत राशि रुपये 1540 करोड़) का लोकार्पण, प्रदेश के नगरीय निकायों को स्वच्छता उपकरणों, सुविधाओं एवं इकाईयों के विस्तार के लिए एक हज़ार करोड़ की राशि का अंतरण, स्वच्छ सर्वेक्षण-2023 एवं सिटी ब्यूटी प्रतियोगिता में पुरस्कृत निकायों का सम्मान करेंगे। इस कार्यक्रम को देखते हुए यातायात पुलिस ने शहर का ट्रैफिक प्लान तैयार किया है। यातायात विभाग से मिली जानकारी के अनुसार कार्यक्रम के दौरान मंगलवार दोपहर 01 बजे से आवश्यकतानुसार यातायात डायवर्सन व्यवस्था की गई है। रोशनपुरा चौराहा से गांधी पार्क, लालपरेड मैदान की ओर, डीबी माल तिराहे से जेल रोड, लालपरेड मैदान की ओर, लिली चैराहे से जहांगीराबाद, लालपरेड मैदान की ओर मार्ग पर यातायात दबाव रहेगा।

वैकल्पिक मार्ग

ऐसे में वैकपिक मार्ग टीटी नगर, न्यू मार्केट से रेल्वे स्टेशन, बस स्टैण्ड की ओर जाने वाली मिनी बसें एवं बड़ी बसें अपैक्स बैंक, लिंक रोड नंबर-1 से होते हुये बोर्ड आफिस चैराहा, प्रेस काम्प्लेक्स, बीएसएनएल तिराहा, ईओडब्ल्यू आफिस के सामने, केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक-1, मैंदा मिल तिराहा, सुभाष नगर आरओबी ब्रिज, प्रभात चैराहा, बोगदापुल से होकर भारत टाकीज होते हुये अपने गंतव्य स्थान तक जा सकेगी।

- बस स्टेण्ड, रेलवे स्टेशन से टीटी.नगर, न्यू मार्केट की ओर आने वाली मिनी बसें एवं बड़ी बसें भारत टाकीज से होते हुये पुल बोगदा, प्रभात चैराहा,सुभाष नगर आरओबी ब्रिज, मैदा मिल तिराहा, केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक-1, ई.ओ.डब्ल्यू आफिस के सामने, बीएसएनएल तिराहा, प्रेस काम्प्लेक्स, बोर्ड आफिस चैराहे से होते हुए अपने गंतव्य स्थान तक जा सकेंगी। ऐसे ही दो पहिया वाहन, जीप, कार के लिए रोशनपुरा चैराहा से बाणगंगा चैराहा-केएन प्रधान तिराहा-पुराना मछलीघर-खटलापुरा मार्ग-पीएक्यू तिराहा वाले मार्ग से आवागमन कर सकेंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.