5वीं और 8वीं की परीक्षा 6 मार्च से, 10 किमी दूर बना दिए केंद्र, निजी स्कूलों ने जताया विरोध

Updated on 04-03-2024 05:30 PM
भोपाल। प्रदेश भर के पांचवीं एवं आठवीं की परीक्षाएं छह मार्च से शुरू होंगी। परीक्षा का समय सुबह नौ से 11.30 बजे तक रहेगा।पहला पेपर छह मार्च को हिंदी, अंग्रेजी, मराठी और उर्दू का होगा।विद्यार्थियों को प्रवेश पत्र डाउनलोड कर वितरण भी किया जा रहा है।वहीं परीक्षा केंद्रों को लेकर विवाद की स्थिति बन गई है।राज्य शिक्षा केंद्र (आरएसके) द्वारा आयोजित इस परीक्षा के लिए इस बार आठ से 10 किमी दूर परीक्षा केंद्र बना दिए गए है। पिछले साल सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों की उसी स्कूल में परीक्षा ली गई थी। निजी स्कूलों के विद्यार्थियों का केंद्र दूसरे स्कूल में बनाया गया था।इस बार सभी के केंद्र दूसरे स्कूल में बनाए गए हैं। यह परीक्षा राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा आयोजित की जा रही है।दोनों परीक्षाओं में प्रदेश भर से करीब 24 लाख से अधिक विद्यार्थी शामिल होंगे।
5वीं के बच्चे कैसे जाएंगे परीक्षा देने

निजी स्कूल संचालकों ने इस पर आपत्ति लेते हुए राज्य शिक्षा केंद्र के संचालक को ज्ञापन सौंपा है।उनका कहना है कि पांचवीं व आठवीं कक्षा के बच्चे छोटे होते हैं।वे अकेले नहीं जा सकते हैं, बल्कि अभिभावकाें को ले जाना पड़ेगा।निजी स्कूल एसोसिएशन के संचालक अजीत सिंह का कहना है कि 10वीं एवं 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के परीक्षा केंद्र भी तीन किलोमीटर के दायरे में बनाए जाते हैं।पांचवीं-आठवीं कक्षा के बच्चे इतने छोटे होते हैं।उनके लिए 10 किलो मीटर दूर तक परीक्षा केंद्र बनाना सही नहीं है।

पूरी परीक्षा का संचालन आनलाइन होगा

विभाग ने इस बार परीक्षाओं के सुचारू संचालन के लिए विभाग ने अलग से एक आईटी पोर्टल तैयार किया गया है।इसके माध्यम से परीक्षा का पूर्ण संचालन व्यवस्थाएं आनलाइन की गई हैं।इसी पोर्टल के माध्यम से विद्यार्थियों का सत्यापन,परीक्षा केंद्रों का निर्धारण, केंद्राध्यक्षों की मैपिंग,सामग्री वितरण आदि कार्यो के संचालन के साथ ही परीक्षार्थियों के रोल नंबर और प्रवेश पत्र जारी करने की सुविधा भी प्रदान की गई है।इसी पोर्टल के माध्यम से विद्यार्थियों की परीक्षा में उपस्थिति दर्ज होगी।परीक्षा के बाद होने वाले मूल्यांकन कार्यों और अंक सूची प्रदान करने की सुविधा भी इसी पोर्टल के द्वारा प्रदान की जाएगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.