भारत और ऑस्ट्रेलिया में भिड़ंत आज, इंद्रदेव बरपाएंगे कहर या मैच होगा धांसू, जानें राजकोट का मौसम अपडेट

Updated on 27-09-2023 02:33 PM
नई दिल्ली: तीन मैचों की वनडे इंटरनैशनल सीरीज के पहले दो मैचों को प्रभावशाली तरीके से जीतकर सीरीज पहले ही अपने नाम कर चुकी टीम इंडिया आज राजकोट में तीसरे और आखिरी मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैदान में उतरेगी। टीम इंडिया का लक्ष्य क्लीन स्वीप का होगा। भारतीय टीम वर्ल्ड कप से पहले इस आखिरी मैच को जीतकर अपने आत्मविश्वास को नई ऊंचाई देना चाहेगी। ऑस्ट्रेलिया जैसी बड़ी टीम का सूपड़ा साफ करने से वह वर्ल्ड कप में बढ़े मनोबल के साथ जाएगी।

शानदार फॉर्म में चल रही भारतीय टीम ने कई प्रमुख खिलाड़ियों के बिना भी पिछले दोनों मैच जीते। टीम कॉम्बिनेशन में बदलाव कर यह सुनिश्चित किया गया कि सभी को मौका मिले। वर्ल्ड कप से पहले अब टीम लगातार चौथे वनडे जीत की दहलीज पर है। यह सीरीज 3-0 से जीतने पर उसे पांच बार की वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलिया पर मनोवैज्ञानिक बढ़त मिल जाएगी।

ऑस्ट्रेलियाई टीम अक्सर इस तरह से नहीं हारती। उसे आत्ममंथन कर वनडे क्रिकेट में लगातार पांच हार के इस सिलसिले को तोड़ना होगा। कुछ महीने पहले ही मिचेल स्टार्क की शानदार गेंदबाजी के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 2-1 से हराया था। वर्ल्ड कप से पहले अब यह आखिरी मैच है, लिहाजा ऑस्ट्रेलिया पैट कमिंस और स्टार्क को उतारना चाहेगा।

कैसा रहेगा राजकोट का मौसम

एक दिन पहले थोड़ी बारिश हुई है, लेकिन क्रिकेट प्रेमी राहत की सांस ले सकते हैं, क्योंकि मैच के दिन, 27 सितंबर को धूप रहने की उम्मीद है। दिन के दौरान तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है, जो इसे एक रोमांचक मुकाबले के लिए बेहतरीन बनाता है। जैसे-जैसे शाम ढलेगी 30 डिग्री सेल्सियस तक ठंडा होने की उम्मीद है। आसमान में ज्यादातर बादल छाए रहेंगे और आर्द्रता का स्तर 63% के आसपास रहेगा। हालांकि आसमान में कुछ बादल हो सकते हैं, लेकिन ओवरऑल बारिश की संभावना कम है।

कुछ खिलाड़ी घर लौटे
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने मैच की पूर्व संध्या पर कहा,‘हमारे कुछ खिलाड़ी अस्वस्थ हैं और चयन के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे जबकि कुछ खिलाड़ी निजी कारणों से घर लौट गए हैं। इसके अलावा कुछ खिलाड़ियों को विश्राम दिया गया है। शुभमान गिल को विश्राम दिया गया है, जबकि मोहम्मद शमी, हार्दिक पंड्या और शार्दुल ठाकुर निजी कारणों से घर लौट गए हैं। अक्षर पटेल इस मैच के लिए उपलब्ध नहीं हैं।’ रोहित ने कहा कि कुछ खिलाड़ी वायरल से पीड़ित हैं जिससे उनके चयन को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है।
वनडे रैंकिंग्स
  • भारत 1
  • ऑस्ट्रेलिया 3

भारत vs ऑस्ट्रेलिया हेड टु हेड
  • कुल मैच 148
  • भारत जीता 56
  • ऑस्ट्रेलिया जीता 82
  • नो रिजल्ट 10

संभावित प्लेइंग XI
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रविंद्र जाडेजा, रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमरा, मोहम्मद सिराज

ऑस्ट्रेलिया: डेविड वॉर्नर, मिचेल मार्श, स्टीव स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, ग्लेन मैक्सवेल, एलेक्स कैरी(विकेटकीपर), मार्कस स्टोइनिस, पैट कमिंस(कप्तान), मिचेल स्टार्क, जोश हेजलवुड, एडम जांपा

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
बेलफास्ट: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की 34 रनों की करारी शिकस्त के बाद टीम कॉम्बिनेशन को लेकर बहस तेज हो गई है। नए कप्तान श्रेयस…
 27 June 2026
बेलफास्ट: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आयरलैंड दौरा उम्मीदों के मुताबिक शुरू नहीं हुआ। स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के टी20 कप्तानी डेब्यू मैच में भारतीय टीम को करारी शिकस्त का…
 27 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप 'आई' मुकाबले में सेनेगल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इराक को 5-0 से रौंदा। इस जीत के साथ ही सेनेगल ने राउंड…
 27 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा आगामी 14 जुलाई से एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे…
 27 June 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद पहली बार मैदान पर उतरी भारतीय क्रिकेट टीम को आयरलैंड के खिलाफ अपने पहले ही मुकाबले में 34 रनों की…
 26 June 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाजों ने इतिहास रच दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने…
 26 June 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी बल्लेबाज गुल फिरोजा को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के 'लेवल 1' के उल्लंघन का दोषी पाया गया है,…
 26 June 2026
नई दिल्ली: मेजर लीग क्रिकेट 2026 में ऑकलैंड कोलिसीअम के मैदान पर सिएटल ऑर्कास और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच खेले गए मुकाबले में रनों की ऐसी बारिश हुई जिसने फैंस…
 26 June 2026
गॉल: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच गाले में खेले जा रहे पहले चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर…
Advt.