दावा- शिवसेना और मनसे मिलकर लड़ेंगे BMC चुनाव:संजय राउत बोले- सीट बंटवारा पूरा

Updated on 23-12-2025 12:55 PM

शिवसेना UBT के नेता संजय राउत ने दावा किया है कि उद्धव-राज का गठबंधन वास्तव में अस्तित्व में आ चुका है। दोनों दलों के कार्यकर्ता मुंबई समेत राज्य के कई हिस्सों में मिलकर काम करने लगे हैं। संजय राउत ने कहा कि सोमवार रात दोनों पार्टियों के बीच सीटों के बंटवारे पर अंतिम सहमति बन गई है। अब केवल एक औपचारिक घोषणा बाकी है।

हालांकि राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि बृहन्मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (BMC) चुनावों के लिए शिवसेना (UBT) और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के बीच दादर, सेवरी, विक्रोली और भांडुप इलाकों में सीट शेयरिंग को लेकर सहमति नहीं बन पाई है। यहां दोनों को ही जनता का समर्थन है।

महाराष्ट्र में बीएमसी सहित 29 नगर निगम चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया मंगलवार से शुरू हो गई है। वोटिंग 15 जनवरी को होनी है। काउंटिंग 16 जनवरी को होगी।

कांग्रेस से अलायंस कर सकते हैं अजित पवार

न्यूज एजेंसी PTI के सूत्रों के मुताबिक महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) ने आगामी पुणे नगर निगम चुनाव में कांग्रेस के साथ आने की संभावना पर बात की है। अजित ने रविवार रात कांग्रेस नेता सतेज पाटिल से फोन पर बात की और साथ चुनाव लड़ने का प्रस्ताव रखा। इस पर पाटिल ने कहा कि वे इस मुद्दे पर पहले अपनी पार्टी के नेताओं से चर्चा करेंगे, इसके बाद ही कोई फैसला लेंगे।

आम आदमी पार्टी ने जारी स्टार प्रचारकों की लिस्ट

आम आदमी पार्टी (AAP) ने सोमवार को आने वाले बृहन्मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (BMC) चुनावों के लिए अपने स्टार कैंपेनर्स की लिस्ट जारी कर दी। इस लिस्ट में पार्टी के नेशनल और स्टेट लीडरशिप के 40 नेता शामिल हैं। AAP के नेशनल कन्वीनर अरविंद केजरीवाल इस लिस्ट में सबसे ऊपर हैं, उनके बाद सीनियर लीडर मनीष सिसोदिया, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, संजय सिंह, सत्येंद्र जैन और आतिशी हैं।

पार्टी ने दुर्गेश पाठक, दिलीप पांडे, सौरभ भारद्वाज, हरपाल सिंह चीमा और इमरान हुसैन जैसे ऑर्गनाइजेशन के अहम चेहरों को भी शामिल किया है।

लोकल बॉडी इलेक्शन में BJP सबसे बड़ी पार्टी बनी

महाराष्ट्र की 288 नगर परिषदों और नगर पंचायत के लिए 2 दिसंबर और 20 दिसंबर को वोटिंग हुई थी। 21 दिसंबर को आए नतीजों में सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन (NDA) को बंपर जीत हासिल हुई है। 288 सीटों (246 नगर परिषदों और 42 नगर पंचायतों) के रिजल्ट में महायुति को 207 सीटों पर जीत मिली।

गठबंधन में भाजपा 117 सीटों पर जीत के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। एकनाथ शिंदे की शिवसेना को 53 सीटें, NCP अजित को 37 सीटें मिलीं। वहीं, विपक्षी महा विकास अघाड़ी (MVA) गठबंधन 44 सीटों तक सीमित रहा।

BJP से लगभग 129 म्युनिसिपल काउंसिल चेयरपर्सन चुने गए हैं। तीनों अलायंस पार्टियों (शिवसेना, BJP, और NCP (अजीत पवार)) के पास मिलकर 75% सिटी काउंसिल चेयरपर्सन हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
बैंगलुरू: इंडियन एयरफोर्स को आज (शुक्रवार) दो LCA मार्क-1 ट्रेनर एयरक्राफ्ट और तीन बेसिक ट्रेनर एयरक्राफ्ट HTT40 की डिलीवरी हो जाएगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में ये कार्यक्रम…
 18 September 2026
नई दिल्ली: पूर्व IPS अधिकारी और पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल किरण बेदी ने दिल्ली हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल कर सत्य निकेतन में PG इमारत ढहने से 7 लोगों की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पूर्व ADC मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपना पेड सब्सक्रिप्शन मॉडल शुरू किया है, जिसके जरिए वे मोटी कमाई…
 18 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने जजों, एमिकस क्यूरी (अदालत के सलाहकार) और वकीलों के खिलाफ मिली बड़ी संख्या में गुमनाम शिकायतों को गंभीरता से लिया है। यह घटनाक्रम तब हुआ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश में मात्र आधे घंटे का समय अंतराल है। बांग्लादेश की घड़ी भारत से आधे घंटे आगे है। लेकिन, बांग्लादेशी प्रधानमंत्री तारिक रहमान को प्रधानमंत्री नरेंद्र…
 18 September 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिले यादगार तोहफों की ई-नीलामी के आठवें एडिशन में बिक्री के लिए रखी गई चीजों में कर्नाटक से आई भगवान राम की चांदी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली/बेंगलुरु: भारत के स्वदेशी हल्के लड़ाकू उन्नत विमान तेजस Mk1A में अब भी कई दिक्कतें रह गई हैं। हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) के CMD रवि के. ने गुरुवार को…
 18 September 2026
नई दिल्ली: मिडिल ईस्ट में तनाव कम होने का नाम नहीं ले रहा। इस बीच अमेरिकी कांग्रेस ने एक ऐसा कानून पारित क‍िया है, जिसके तहत रूस से तेल और…
 17 September 2026
श्रीधर वेम्बू (जोहो कॉरपोरेशन के संस्थापक और पूर्व सीईओ)भारत की तेजी से विकसित हो रही डीप टेक क्षमता के पीछे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदृष्टि और प्रतिबद्धता का बड़ा योगदान…
Advt.