दावा- मोदी के चलते रुका था रूस-यूक्रेन परमाणु युद्ध:अमेरिकी अधिकारियों ने कहा- भारतीय PM के फोन कॉल से पुतिन ने बदला प्लान

Updated on 11-03-2024 01:24 PM

रूस और यूक्रेन के बीच 2022 में परमाणु युद्ध होने वाला था। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन पर परमाणु हमले का प्लान बना लिया था। बाद में PM मोदी के चलते एटमिक वॉर रुक गया।

यह दावा दो अमेरिकी अधिकारियों ने किया है। CNN ने अधिकारियों के हवाले से लिखा कि उस वक्त अमेरिकी प्रशासन पुतिन के रवैये से काफी परेशान हो गया था। फिर बाइडेन ने भारत सहित कई देशों से सहयोग मांगा।

वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, हमने उस वक्त जो चीजें कीं उनमें से एक न केवल रूस को सीधा संदेश देना था, बल्कि उन देशों से भी मदद मांगी जिनकी बात पुतिन तक पहुंच सके। तब बाहर से डाला गया दबाव काफी काम आया।

अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य लोगों के आउटरीच और सार्वजनिक बयानों से संकट को टालने में मदद मिली।

2022 में खेरसन में तनाव के चलते परमाणु हमला हो सकता था
रिपोर्ट में बताया गया है कि, रूस के परमाणु हमले के कदम के बारे में 2022 के अंत में पता चला था। जब यूक्रेन की आर्मी दक्षिण में रूस के कब्जे वाले खेरसन में तेजी से आगे बढ़ रही थी। उन्होंने रूसी सेना को पूरी तरह से घेर लिया था।

यह ऐसे हालात थे जो रूस की सरकार को परेशान कर रहे थे। अमेरिकी प्रशासन के अंदर चर्चा होने लगी कि खेरसन में तत्कालीन स्थिति परमाणु हमले की बड़ी वजह बन सकती है। इसके बाद अमेरिका ने भारत सहित अन्य ग्लोबल साउथ के देशों से मदद मांगी। अधिकारी ने बताया कि भारत, चीन सहित अन्य देशों ने रूस से संपर्क किया और दबाव बनाया।

मोदी ने पुतिन से कहा था- यह युद्ध का युग नहीं है
रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर भारत ने हमेशा से आम लोगों की हत्या की निंदा की है और टकराव को शांतिपूर्ण तरीके से खत्म करने की बात की। PM मोदी ने पिछले साल उज्बेकिस्तान में SCO समिट के मौके पर राष्ट्रपति पुतिन से कहा था कि यह युद्ध का युग नहीं है। यह बयान भारत की अध्यक्षता में जी20 विज्ञप्ति में भी दिया गया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र के इतर 'ऑर्गनाइजेशन ऑफ इस्लामिक कोऑपरेशन' (OIC) के जम्मू-कश्मीर कांटेक्ट ग्रुप की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। न्यूयॉर्क में हुई इस…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैयप एर्दोगन ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) की बैठक को संबोधित करते हुए कश्मीर का राग अलापा। उन्होंने कश्मीर पर बातचीत करने और…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के मंच से भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग टोबगे ने भारत के साथ अपनी अटूट दोस्ती को एक बार फिर दुनिया के सामने रखा है। पीएम…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा है कि अमेरिका, भारत और चीन, रूस पर दबाव डालें तो वह यूक्रेन में युद्ध जारी नहीं रख पाएगा। जेलेंस्की ने कहा…
 23 September 2026
इस्लामाबाद: भारत, आतंकवाद का हवाला देकर सिंधु जल संधि को एकतरफा सस्पेंड नहीं कर सकता है। ये कहना है विलेम वैन ड्यूरसेन का जो एक सीनियर डच इंडिपेंडेंट वॉटर मैनेजमेंट…
 23 September 2026
वॉशिंगटन: 23 सितम्बर को धरती पर एक दुर्लभ खगोलीय घटना होने जा रही है, जिसके चलते दिन और रात बराबर होंगे। इसे उत्तरी गोलार्ध में सर्दियों की शुरुआत का संकेत…
 23 September 2026
संयुक्‍त राष्‍ट्र: संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुतारेस ने विश्व भर के नेताओं से सुरक्षा परिषद में सुधार करने की जोरदार अपील की है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि…
 23 September 2026
मॉस्को: रूसी तेल खरीदने को लेकर डोनाल्ड ट्रंप के 100 फीसदी टैरिफ को लेकर रूसी मीडिया ने चेतावनी दी है कि अमेरिका और पश्चिमी देश 'भारत-रूस की दोस्ती तोड़ने की…
 22 September 2026
नई दिल्ली/तेल अवीव: पाकिस्तान के खिलाफ 1965 की लड़ाई के दौरान भारत के खुफिया तंत्र पर गंभीर सवाल उठे थे। इसके बाद 21 सितंबर 1968 को रिसर्च एंड एनालिसिस विंग…
Advt.