दावा :हार्दिक पंड्या को टी-20 की कप्तानी की ताजपोशी का ऐलान जल्द ,BCCI की बड़ी तैयारी!

Updated on 24-11-2022 04:25 PM

  नई दिल्ली
 

टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में मिली हार के बाद भारतीय क्रिकेट में बड़े बदलाव का अंदेशा जताया जा रहा था. टी-20 क्रिकेट को खेलने के तरीके को बदलने की ओर कदम बढ़ाए जा चुके हैं. वर्ल्ड कप के बाद टीम इंडिया न्यूजीलैंड पहुंची, जहां हार्दिक पंड्या की अगुवाई में सीरीज 1-0 से अपने नाम कर ली. अब इस तरह के संकेत मिलने लगे हैं कि हार्दिक पंड्या ही टी-20 फॉर्मेट में टीम इंडिया के कप्तान होंगे.

वर्ल्ड कप के बाद से ही मांग की जा रही थी कि अब टी-20 फॉर्मेट से सीनियर प्लेयर्स की छुट्टी हो जानी चाहिए, इनमें विराट कोहली, रोहित शर्मा और केएल राहुल जैसे नाम शामिल हैं. साथ ही हार्दिक पंड्या को कमान सौंपने की मांग हुई, जिन्होंने हाल ही में अपनी टीम को इंडियन प्रीमियर लीग जिताया था.

इनसाइड स्पोर्ट की एक रिपोर्ट के मुताबिक, बीसीसीआई ने अब इस ओर कदम बढ़ाने शुरू कर दिए हैं. रिपोर्ट में दावा किया गया है कि बीसीसीआई के शीर्ष अधिकारी ने टी-20 फॉर्मेट के फ्यूचर प्लान के लिए मौजूदा कप्तान रोहित शर्मा से बात की है और वह टी-20 फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ने के लिए तैयार हैं. ताकि वनडे और टेस्ट की कप्तानी पर फोकस किया जा सके.

दावा किया गया है कि जैसे ही नई सेलेक्शन कमेटी की घोषणा होगी, उसके बाद टी-20 फॉर्मेट में हार्दिक पंड्या की ताजपोशी कर दी जाएगी. बीसीसीआई से जुड़े सूत्र का कहना है कि रोहित शर्मा अभी भी भारतीय क्रिकेट के लिए काफी कुछ कर सकते हैं, लेकिन उनकी थाली में अभी काफी सामान है. ऐसे में बोझ हल्का करना ज़रूरी है, साथ ही उम्र का फैक्टर भी जुड़ता है.

गौरतलब है कि टीम इंडिया अब टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के हिसाब से आगे बढ़ रही है. यही कारण है कि न्यूजीलैंड दौरे पर जब हार्दिक पंड्या की अगुवाई में युवा टीम पहुंची, तब हर किसी की परफॉर्मेंस पर नज़र रखी गई. ऐसे में हैरानी की बात नहीं होगी कि कुछ ही दिनों में टीम इंडिया दो कप्तानों की लीडरशिप में खेलेगी, जिसमें टी-20 की कमान हार्दिक पंड्या के पास होगी जबकि रोहित शर्मा वनडे और टेस्ट की कप्तानी संभालेंगे.



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
 05 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
 05 September 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
 05 September 2026
नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
 04 September 2026
दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
Advt.