सिविल सर्जन की कार्रवाई:जिला अस्पताल में जांच कराने पहुंची गर्भवती और उसके पति से कर्मचारियों ने किया दुर्व्यवहार

Updated on 04-12-2022 06:37 PM

जिला अस्पताल में जांच कराने पहुंची गर्भवती महिला और उसके पति के साथ पर्ची और कैश काउंटर के दो कर्मचारियों ने दुर्व्यवहार किया। उनसे नई बिल्डिंग के लिए पर्ची काटने की बात कही गई, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। और उल्टे महिला के पति पर दबाव बनाने लगे। जिसकी शिकायत सिविल सर्जन से हुई। मामले के बाद सिविल सर्जन ने दो कर्मचारियों को नोटिस देकर अस्पताल की छवि धूमिल करने की बात लिखी है। कोमलचंद्र देवांगन ने इसकी शिकायत कलेक्टर से की है। उन्होंने बताया है कि शेख अयूब और धमेंद्र लहरे ने उनके और उनकी पत्नी से बुरा व्यवहार किया है। वे 5 नवंबर को साढ़े 10 बजे अपनी पत्नी को लेकर अस्पताल पहुंचे।

लंबी लाइन में लगने के बाद जब उनका पर्ची कटाने के लिए नंबर लगा। इसके बाद कोमल ने नई बिल्डिंग की पर्ची काटने की बात कही, तो दोनों कर्मचारियों ने उन्हें मना किया। कोमलचंद देवांगन ने कर्मचारियों को इसके संदर्भ में वहां बोर्ड लगवाने की बात कही, तो कर्मचारियों ने बुरा भला कहना शुरू कर दिया। इसके बाद पीड़ित ने इसकी शिकायत बड़े अधिकारियों से की। मामले में जब कलेक्टर ने सिविल सर्जन से जवाब मांगा तो उन्होंने दोनों कर्मचारियों को नोटिस जारी किया। फिलहाल कर्मचारियों की तरफ से इस मामले में जवाब पेश नहीं किया गया है।

मरीजों से दुर्व्यवहार की शिकायत आम
जिला अस्पताल में मरीजों से दुर्व्यवहार और सही इलाज नहीं मिलने की शिकायत आम हो गई है। यहां कथित तौर पर डॉक्टरों से मिलने के लिए टोकन सिस्टम शुरू किया गया है, लेकिन कई बार उसका पालन नहीं हो रहा। यही वजह है कि मरीज लगातार सिविल सर्जन को इसकी शिकायत कर रहे, लेकिन वे भी उसी मामले को ध्यान दे रहे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 September 2026
रायपुर, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान 11 सितंबर को छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगे। वे सक्ती जिले के ग्राम जेठा स्थित कॉलेज ग्राउंड में आयोजित बड़े सरकारी कार्यक्रम में शामिल…
 10 September 2026
जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में पुलिस कस्डटी में 30 साल के युवक की मौत हो गई। परिजनों ने मारपीट का आरोप लगाते हुए थाने का घेराव कर दिया है, जबकि…
 10 September 2026
दंतेवाड़ा। जन शिक्षण संस्थान दंतेवाड़ा से प्राप्त जानकारी अनुसार उक्त संस्थान में दिनांक 07 सितंबर से 08  सितंबर तक दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया था।  उक्त कार्यक्रम का उद्देश्य…
 10 September 2026
दंतेवाड़ा। कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव एवं सीईओ जिला पंचायत एम. भार्गव ने जिले की अंतिम ग्राम पंचायत बोदली में भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) द्वारा आज से…
 10 September 2026
गरियाबंद। कलेक्टर रणबीर शर्मा की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आयोजित हुई। बैठक में अंतरराज्यीय स्तर पर गुम हुए व्यक्तियों एवं बालिकाओं की…
 10 September 2026
धमतरी। सेवा, सुशासन और जनभागीदारी की भावना को व्यापक रूप से जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आगामी 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा संकल्प…
 10 September 2026
बीजापुर । राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप पूरे देश में उल्लास-नवभारत साक्षरता कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य निरक्षर वयस्कों को साक्षर बनाकर उन्हें शिक्षा के…
 09 September 2026
रायपुर।मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार श्रम विभाग द्वारा जिला सक्ती में भव्य श्रमिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण…
 09 September 2026
एमसीबी। जिले के प्रभारी मंत्री एवं कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री रामविचार नेताम ने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले “सेवा संकल्प अभियान” की तैयारियों…
Advt.