माता सरस्वती के प्रकटोत्सव पर आज वासंती रंग में रंगेगा शहर, मंदिरों में विशेष अनुष्ठान, परमार समाज निकालेगा वाहन रैली

Updated on 14-02-2024 11:49 AM
भोपाल। विद्या की देवी माता सरस्वती के प्रकटोत्सव दिवस वसंत पंचमी पर बुधवार को मंदिरों में विशेष अनुष्ठान होंगे। पाठशालाओं, संस्कृत संस्थानों में आकर्षक झांकी सजाई जाएगी। यज्ञ एवं हवन होंगे। श्रद्धालु पीले वस्त्र धारण कर मां की आराधना करेंगे। अभिभावक छोटे बच्चों की विद्या आरंभ करवाएंगे। इस शुभ अवसर पर उपनयन संस्कार भी होंगे। वसंत पंचमी के पावन मौके पर अबूझ मुहूर्त में करीब 500 जोड़े विवाह बंधन में बंधेंगे।

पीली रोशनी से सराबोर करुणाधाम मंदिर

करुणाधाम आश्रम के मंदिर में वसंत पंचमी के अवसर पर माता महालक्ष्मी के मंदिर को पीली रोशनी से सजाया जाएगा। माता सरस्वती का पूजन कर विशेष भोग लगाया जाएगा। आश्रम के युवाओं द्वारा भजन संध्या का भी आयोजन किया जाएगा।

गायत्री मंदिर में 24 कुंडी महायज्ञ

अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा बुधवार सुबह आठ बजे केसरिया ध्वज केसरिया ध्वज फहराया गया। वसंत पर्व गायत्री परिवार के संस्थापक वेदमूर्ति तपोनिष्ठ युगऋषि पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य जी के आध्यात्मिक जन्मदिवस के रूप में मनाया जा रहा है। वसंत पर्व के दिन ही गुरुदेव को अपनी गुरुसत्ता से साक्षात्कार हुआ था। इस दिन विशेष रूप से बच्चों में विद्यारंभ संस्कार (शिक्षण का श्रीगणेश) यज्ञोपवीत संस्कार, दीक्षा संस्कार एवं विभिन्न संस्कार 24 कुंडी गायत्री महायज्ञ के माध्यम से कराए जाएंगे। सुबह नौ बजे से 24 कुंडी गायत्री महायज्ञ एवं संध्या की बेला में दीप महायज्ञ के साथ वसंत पर्व के कार्यक्रम संपन्न होंगे। उधर वसंत पंचमी की पूर्वसंध्या पर गायत्री मंदिर पर मोहक रांगोली भी सजाई गई।

बरखेड़ा में होगा भंडारा

बिहार सांस्कृतिक परिषद के तत्वावधान में मां सरस्वती देवी प्रांगण, ई सेक्टर, बरखेडा में सुबह नौ बजे से हवन शुरू होगा। कार्यक्रम के संयोजक सतेंद्रसिंह ने बताया कि 10 बजे प्रसाद वितरण होगा। दोपहर 12 बजे से शाम छह बजे तक भोजपुरी, मगही, मैथली एवं हिंदी सुरमई भजनों एवं लोकगीतों की प्रस्तुतियां दी जाएगी। दोपहर 12:30 बजे से यहां भंडारा भी होगा।

वाहन रैली

वसंत पंचमी के अवसर पर बुधवार को परमार समाज भोपाल के पहाड़ी दुर्गा मंदिर स्थित धर्मशाला में मां सरस्वती की पूजा अर्चना का कार्यक्रम आयोजित करेगा। इस दौरान समाज द्वारा विशाल वाहन रैली भी निकाली जाएगी। रैली पहाड़ी दुर्गा मंदिर से प्रारंभ होकर वीआईपी रोड स्थित राजा भोज की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पूजा कर समाप्त होगी। परमार समाज शासन से एक बार फिर भोपाल का नाम बदलकर भोजपाल और मेट्रो का नाम बदलकर भोजपाल मेट्रो करने की मांग करेगा।

गुफा मंदिर में उपनयन संस्कार

गुफा मंदिर के पुजारी पंडित लेखराज शर्मा ने बताया कि वसंत पंचमी पर गुफा मंदिर परिसर स्थित श्री रामानंद आश्रम में महंत श्रीरामप्रवेशदास के सान्निध्य में सुबह 10 बजे से उपनयन संस्कार संपन्न होगा। इस अवसर पर मां सरस्वती का विशेष पूजन किया जाएगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.