गुलदाउदी एग्जीबिशन का आयोजन 3 और 4 दिसंबर भोपाल में

Updated on 28-10-2022 04:50 PM

भोपाल
 ठंड का मौसम आते ही गुलदाउदी प्रेमियों ने अपनी बगिया में इसे तैयार करना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार अच्छी बारिश के बाद राजधानी में ठंड भी कड़ाके ही होगी। इसे देखते हुए एक्सपर्ट्स का कहना है कि इस बार गुलदाउदी की विभिन्न प्रजातियों में फूल भी अच्छे खिलेंगे। इस बार गुलदाउदी एग्जीबिशन का आयोजन 3 और 4 दिसंबर को होने जा रहा है। ठंड के मौसम में अपनी रंगत बिखरने वाला यह फूल नवंबर के आखिरी हफ्ते तक फुल ब्लूमिंग में होगा।

एमपी रोज सोसायटी के पूर्व अध्यक्ष एसएस गद्रे ने बताया कि इस फूल को दो स्टाइल में लगाया जाता है। एक पुराने पेड़ों से निकलने वाले सकर्स से और दूसरा कटिंग से। कटिंग से पहले छोटे-छोटे और फिर फैलाव के लिए बड़े गमलों में लगाया जाता है।

ऐसे करें गुलदाउदी की देखभाल

गद्रे के अनुसार गुलदाउदी को खास देखरेख चाहिए। इसके बड़े फूल अगस्त में और छोटे जून में आते हैं। इसके पौधे को डेढ़ इंच से ज्यादा मिट्टी में नहीं दबाना चाहिए। गमले में दिए पानी निकासी के छेद पर शेप का मिट्टी या अन्य टुकड़ा रखें। मिट्टी बनाने के लिए 30 प्रतिशत गोबर की खाद और 60 प्रतिशत काली मिट्टी और 10 प्रतिशत रेत का इस्तेमाल किया जाता है। हर सप्ताह गुड़ाई करें ताकी फूल बड़े आएं। 15 दिन में कराटे नामक कीटनाशक का स्प्रे जरूर करें।

कलम से तैयार किया जाता है नया पौधा

गुलदाउदी के अच्छे प्लांट के लिए उसकी कलम (ब्रांच) से नया पौधा तैयार करना चाहिए। यह कॉकपिट पर भी तैयार किया जा सकता है। इसके एक माह बाद चार से छह इंच के गमले और बड़ा होने पर आठ इंच तक के गमले में शिफ्ट कर देना चाहिए। गुलदाउदी को ज्यादा बड़े गमलों की जरूरत नहीं होती है। फ्लैट कल्चर में मिट्टी मिलाना कठिन होता है। इस तरह पौधे लगाने के लिए सिंडर (जली इंटें या कोयले) और बॉयलर कोयले का उपयोग किया जाता है। इसमें मिट्टी की जरूरत नहीं होती है। पौधे में ऑर्गेनिक खाद डालें। हर हफ्ते एक चम्मच कैस्टर सीड्स डालते रहें, जब तक कलियां नजर न आ जाएं।

जमीन या गमले में बना रहे मॉइश्चर

गद्रे के अनुसार कट फ्लॉवर या गमले के फूल वाली गुलदाउदी के लिए नमी बनाए रखें। इसके लिए पौधे को दिन में एक बार पानी दें, लेकिन अतिरिक्त पानी दें। इसके साथ ही हफ्ते में एक बार खली का पानी दें और पोटाश स्प्रे भी, इससे फूल गमले में बना रहेगा और जल्दी नहीं झड़ेगा। गुलदाउदी की बड़े फूलों में स्नोबॉल, सोनार बंगला, अल्फ्रेड सिंमसन, किकू बिहावरी, कोका गाउन, हनी यैलो नाइट, महात्मा गांधी प्रमुख है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
वीएन दास, अयोध्या : चढ़ावा चोरी प्रकरण के बाद राम मंदिर परिसर में अब व्यवस्था और चुस्त-दुरुस्त करने का सिलसिला जारी है। हालांकि मीडिया से कनेक्टिविटी का काम पेंडिंग हैं।…
 21 September 2026
लखनऊ: बॉलीवुड के मशहूर गीतकार मनोज मुंतशिर और समाजवादी पार्टी के बीच आजकल वार और पलटवार का दौर चल रहा है। एक न्‍यूज चैनल से बातचीत में मनोज मुंतशिर ने…
 21 September 2026
नालंदा: खुदागंज थाना क्षेत्र के शोभा बिगहा गांव में पांच हजार रुपये की रंगदारी नहीं देने पर बदमाशों ने दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने युवक…
 21 September 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर जिले में सोमवार को बाढ़ के पानी में डूबने से छह बच्चों की मौत हो गई। हादसा सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में हुआ। मृतकों…
 21 September 2026
मुंबई : इंडिगो की केबिन क्रू मेंबर कैनूर मिस्त्री (32) की मौत हो गई। 18 सितंबर को बोरीवली ईस्ट में एक सड़क दुर्घटना में उनके सिर पर गंभीर चोटें आई…
 20 September 2026
गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस जा रही कुशीनगर एक्सप्रेस के इंजन से अचानक धुआं उठने से रेलवे में हड़कंप मच गया। इटारसी स्टेशन से रवाना होने के बाद ट्रेन को…
 20 September 2026
जबलपुर के सिहोरा में शनिवार रात करीब 9:30 बजे 3 लोगों ने एक युवक की हत्या कर दी। आरोपियों ने बहन को भगाकर ले जाने वाले युवक के छोटे भाई…
 20 September 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए 18 सितंबर की रात तक कांग्रेस की तैयारियां पूरी थीं। पार्टी नेता और कार्यकर्ता पूरे उत्साह में थे, लेकिन 19 सितंबर…
 20 September 2026
पूर्व मंत्री इमरती देवी ने ग्वालियर में आयोजित एक कार्यक्रम में मंच पर बैठे लोगों को 'हत्यारा' और 'हत्या के आरोपी' बताया। खास बात यह रही कि सांसद भारत सिंह…
Advt.