एशेज खेलने को बेताब हैं क्रिस वोक्स, टूटे कंधे के बाद भी करेंगे वापसी... सर्जरी नहीं ये शॉर्टकट अपनाया

Updated on 09-08-2025 02:08 PM
लंदन: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज 2-2 से ड्रॉ पर समाप्त हुई। इस सीरीज के आखिरी मुकाबले में इंग्लैंड की टीम को टीम इंडिया ने सिर्फ 6 रन से हराकर इस सीरीज को बचा लिया। हालांकि इस सीरीज के आखिरी मैच में इंग्लैंड के तेज गेंदबाज क्रिस वोक्स ने हर किसी का दिल जीत लिया। वोक्स ने टूटे हुए कंधे के बावजूद खुद को संभाला और वो ओवल टेस्ट के आखिरी दिन बल्लेबाजी करने आ गए।

एशेज के लिए कैसे फिट होंगे वोक्स?

क्रिस वोक्स इस साल के अंत में होने वाली एशेज सीरीज तक फिट होने के लिए कंधे की सर्जरी कराने के बजाय ‘रिहैबिलिटेशन’ का विकल्प चुन सकते हैं। वोक्स भारत के खिलाफ ओवल में खेले गए पांचवें और अंतिम टेस्ट के दौरान चोटिल हो गए थे। उनके कंधे पर चोट लगी थी।
इस 36 वर्षीय खिलाड़ी का स्कैन हो चुका है और वह नतीजों का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन उनका मानना है कि 8 सप्ताह का ‘रिहैबिलिटेशन’ कार्यक्रम उन्हें 21 नवंबर से पर्थ में होने वाले पहले टेस्ट के लिए तैयार कर सकता है।

चोट की गंभीरता को समझ रहे वोक्स

वोक्स ने बीबीसी स्पोर्ट से कहा, ‘मैं यह देखने के लिए इंतजार कर रहा हूं कि चोट कितनी गंभीर है लेकिन मुझे लगता है कि विकल्प सर्जरी या ‘रिहैबिलिटेशन’ हो सकता है। मैं मानता हूं कि यह चोट मुझे दोबारा परेशान कर सकती है, लेकिन मुझे लगता है कि यह एक ऐसा जोखिम हो सकता है जिसे आप लेने के लिए तैयार हैं।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 72 रनों से रौंदकर 8वीं बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया। लेकिन…
 14 September 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का चयन 16 सितंबर को नई दिल्ली में होने की…
 14 September 2026
जर्मनी के दिग्गज टेनिस स्टार अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने न्यू यॉर्क के आर्थर ऐश स्टेडियम में इतिहास रच दिया है। यूएस ओपन 2026 के मेन्स सिंगल्स खिताबी मुकाबले में ज्वेरेव ने…
 14 September 2026
नई दिल्ली: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में भारतीय महिला क्रिकेट टीम द्वारा एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष और पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी के हाथों से विजेता…
 14 September 2026
नई दिल्ली: नियति की पटकथा भी कितनी अजीब होती है। कभी जिस खिलाड़ी ने अपने खून-पसीने से घरेलू क्रिकेट की पिच को सींचा, हजार-दो हजार नहीं बल्कि 11 हजार से…
 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
Advt.