मदर इंडिया कॉलोनी में क्लोरीन गैस का रिसाव, लोगों को सांस लेने में दिक्कत

Updated on 27-10-2022 05:06 PM

भोपाल
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की मदर इंडिया कॉलोनी में बुधवार रात क्लोरीन गैस फैलने से हड़कप मंच गया. गैस रिसाव के चलते लोगों की आंखों में जलन और सांस लेने में तकलीफ होने लगी. इसके बाद पूरी कॉलोनी के लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए. सूचना मिलने पर भोपाल कलेक्टर और नगर निगम कमिश्नर मौके पर पहुंचे.

नगर निगम की टीम ने पाया कि इलाके में बने जल शोधन संयंत्र में लगे क्लोरीन गैस के एक सिलेंडर का नोज़ल खराब होने के कारण उसमें से गैस लीक होने लगी. सिलेंडर का वजन करीब 900 किलो था, जिसे तुरंत नगर निगम की टीम ने पानी में डालकर गैस को हवा में मिलने से रोका.

इसके बाद 5 किलो कास्टिक सोडा डालकर गैस लीकेज को बंद किया गया. इस दौरान इलाके के 03 लोगों को सांस लेने में तकलीफ के चलते हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जिनकी हालत अब खतरे से बाहर है. घटना की सूचना मिलने पर गैस राहत मंत्री विश्वास सारंग और भोपाल की मेयर मालती राय हमीदिया अस्पताल पहुंचे और घायलों का हाल चाल जाना. घटना के बाद अब एहतियातन प्रभावित इलाके में गुरुवार 27 अक्टूबर को पानी की सप्लाई नहीं की जाएगी.

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का ट्वीट
इस मामले को लेकर मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता कमलनाथ ने ट्वीट किया. उन्होंने लिखा, भोपाल की मदर इंडिया कॉलोनी में क्लोरीन गैस टैंक के लिकेज होने से लोगों को आंखों में जलन एवं सांस लेने में तकलीफ़ व कुछ लोगों के अस्पताल में भर्ती होने की ख़बर सामने आयी है. इस मामले में सभी पीड़ित लोगों के इलाज की पूर्ण व्यवस्था हो. इस पूरे मामले की जांच हो. सुरक्षा के सभी आवश्यक कदम उठाये जाये.


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
वीएन दास, अयोध्या : चढ़ावा चोरी प्रकरण के बाद राम मंदिर परिसर में अब व्यवस्था और चुस्त-दुरुस्त करने का सिलसिला जारी है। हालांकि मीडिया से कनेक्टिविटी का काम पेंडिंग हैं।…
 21 September 2026
लखनऊ: बॉलीवुड के मशहूर गीतकार मनोज मुंतशिर और समाजवादी पार्टी के बीच आजकल वार और पलटवार का दौर चल रहा है। एक न्‍यूज चैनल से बातचीत में मनोज मुंतशिर ने…
 21 September 2026
नालंदा: खुदागंज थाना क्षेत्र के शोभा बिगहा गांव में पांच हजार रुपये की रंगदारी नहीं देने पर बदमाशों ने दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने युवक…
 21 September 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर जिले में सोमवार को बाढ़ के पानी में डूबने से छह बच्चों की मौत हो गई। हादसा सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में हुआ। मृतकों…
 21 September 2026
मुंबई : इंडिगो की केबिन क्रू मेंबर कैनूर मिस्त्री (32) की मौत हो गई। 18 सितंबर को बोरीवली ईस्ट में एक सड़क दुर्घटना में उनके सिर पर गंभीर चोटें आई…
 20 September 2026
गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस जा रही कुशीनगर एक्सप्रेस के इंजन से अचानक धुआं उठने से रेलवे में हड़कंप मच गया। इटारसी स्टेशन से रवाना होने के बाद ट्रेन को…
 20 September 2026
जबलपुर के सिहोरा में शनिवार रात करीब 9:30 बजे 3 लोगों ने एक युवक की हत्या कर दी। आरोपियों ने बहन को भगाकर ले जाने वाले युवक के छोटे भाई…
 20 September 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए 18 सितंबर की रात तक कांग्रेस की तैयारियां पूरी थीं। पार्टी नेता और कार्यकर्ता पूरे उत्साह में थे, लेकिन 19 सितंबर…
 20 September 2026
पूर्व मंत्री इमरती देवी ने ग्वालियर में आयोजित एक कार्यक्रम में मंच पर बैठे लोगों को 'हत्यारा' और 'हत्या के आरोपी' बताया। खास बात यह रही कि सांसद भारत सिंह…
Advt.