चीनी महिलाएं करें शादी... शी जिनपिंग ने यूं ही नहीं लगाई गुहार, महासंकट में फंसी 'दुनिया की फैक्‍ट्री'

Updated on 31-10-2023 02:08 PM
बीजिंग: दुनिया की फैक्‍ट्री कहे जाने वाले चीन के राष्‍ट्रपति शी जिनपिंग ने कहा है कि देश में 'परिवार का नया ट्रेंड' स्‍थापित करने में चीनी महिलाओं की अहम भूमिका है। चीन के राष्‍ट्रपति ने देश की महिलाओं से यह अपील ऐसे समय पर की है ज‍ब चीन दो तरफा संकट से जूझ रहा है। चीन जहां बूढ़ी होती आबादी से परेशान है, वहीं बच्‍चे पैदा करने की दर में भी भारी गिरावट आई है। यही नहीं चीन में महिलाएं अब शादी करने से भी बच रही हैं। इससे चीनी राष्‍ट्रपति टेंशन में आ गए हैं और उन्‍हें महिलाओं से अपील करने के लिए मजबूर होना पड़ा है।

चीनी राष्‍ट्रपति ने सोमवार को ऑल चाइना वूमेन फेडरेशन की बैठक में यह बयान दिया। यह फेडरेशन चीन की सत्‍तारूढ़ कम्‍युनिस्‍ट पार्टी के अंतर्गत काम करता है। उन्‍होंने कहा कि महिलाओं के क्षेत्र में अच्‍छा करने का संबंध न केवल महिलाओं के अपने व‍िकास से जुड़ा है, बल्कि पारिवारिक सद्भाव, सामाजिक सद्भाव, राष्‍ट्रीय व‍िकास और राष्‍ट्रीय प्रगति से जुड़ा है। उन्‍होंने कहा कि यह आवश्‍यक है कि शादी की नई संस्‍कृति और बच्‍चे पैदा करने को बढ़ावा दिया जाए बल्कि युवाओं की शादी, बच्‍चे पैदा करने और परिवार को बढ़ाने के प्रति सोच को मजबूत करना होगा।

चीन में क्‍यों कम पैदा हो रहे हैं बच्‍चे ?


चीनी राष्‍ट्रपति ने यह गुहार ऐसे समय पर लगाई है जब दुनिया की फैक्‍ट्री कहे जाने वाला चीन चौतरफा संकटों से जूझ रहा है। चीन में बच्‍चों को पालने में बढ़ रहे खर्च, कैरियर में आ रही बाधाएं, लैंगिक भेदभाव और शादी नहीं करने की बढ़ती प्रवृत्ति ने चीनी महिलाओं के अंदर बच्‍चे पैदा नहीं करने की भावना को पैदा किया है। चीन में बच्‍चे क‍ितने पैदा होंगे, यह शादियों की दर से बहुत नजदीकी से जुड़ा हुआ है। चीन में ऐसी आधिकारिक नीति है कि अकेली महिला के बच्‍चे हों।

चीन के राष्‍ट्रीय सांख्यिकी ब्‍यूरो ने जनवरी में बताया था कि पिछले 6 दशक में पहली बार जनसंख्‍या में गिरावट आई है। यही नहीं रिपोर्ट में खुलासा हुआ था कि देश की जनसंख्‍या बहुत तेजी से बूढ़ी होती जा रही है। पिछले दो साल में चीन के प्रशासन ने कई ऐसे कदम उठाए हैं जिससे किसी तरह से देश में बच्‍चे पैदा करने की दर को उठाया जा सके। इसमें व‍ित्‍तीय मदद और बच्‍चों की देखरेख करने वाले सुविधा केंद्रों की संख्‍या को बढ़ाना भी शामिल है। चीन का सरकारी मीडिया यह दिखाता है कि जनसंख्‍या देश की ताकत से जुड़ी हुई है।

चीन को छोड़ भारत जा रहीं कंपनियां


चीन में कम बच्‍चे पैदा होने से शी जिनपिंग को यह भी डर सता रहा है कि आने वाले समय में देश बूढ़ा हो जाएगा और दुनिया की फैक्‍ट्री का तमगा खो देगा। चीन में जहां लोग बूढ़े हो रहे हैं, वहीं भारत में लगातार युवा आबादी बढ़ रही है। यही नहीं चीन से कई कंपनियां अब भारत की ओर रुख कर रही हैं। यही नहीं चीन में अब सस्‍ता श्रम भी कम हो गया है। इससे लागत बढ़ रही है और उत्‍पादन महंगा हो रहा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B नॉन-इमिग्रेंट वीजा प्रोग्राम की निगरानी को सख्त करने वाले एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पर साइन किए हैं। ट्रंप प्रशासन का कहना है कि कुछ एम्प्लॉयर्स,…
 19 September 2026
काबुल: अफगान तालिबान ने पाकिस्तान को चेतावनी दी है कि अगर उसने अफगानिस्तान के अंदर सैन्य कार्रवाई की तो उसे करारा जवाब मिलेगा। तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने कहा…
 19 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका और डेनमार्क ने ग्रीनलैंड की सुरक्षा को लेकर समझौते का ऐलान किया है। इसके जरिए उस राजनयिक विवाद को सुलझा लेने का दावा किया गया है, जो राष्ट्रपति…
 19 September 2026
वॉशिंगटन: टेक अरबपति ब्रायन जॉनसन लंबे समय से चर्चा में रहे हैं। इसकी वजह उनका एक मुश्किल दिनचर्या का पालन करते हुए बढ़ती उम्र को रोकना और मौत को टालने…
 19 September 2026
बीजिंग: इस साल फरवरी के आखिर में इजरायल-अमेरिका ने ईरान पर हमले शुरू किए थे। इससे पश्चिम एशिया में एक भीषण जंग छिड़ी। इस लड़ाई के कुछ ही हफ्ते बाद…
 19 September 2026
इस्लामाबाद: आज यानी शनिवार 19 सितम्बर को सिंधु जल संधि 66 साल की हो गई है। 19 सितम्बर 1960 को इस संधि पर कराची में हस्ताक्षर हुए थे। भारत और…
 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका का F-16 फाइटर जेट क्रैश हुआ है। गुरुवार को मिशिगन के ग्रामीण इलाके में F-16 हादसे का शिकार हुआ है। हालांकि पायलट समय रहते सुरक्षित बाहर निकलने में…
 18 September 2026
ढाका: लंदन से बांग्लादेश जा रही बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस की फ्लाइट में 2 यात्रियों के बीच जमकर मारपीट हो गई। दोनों यात्रियों के बीच सीट को लेकर विवाद हुआ था,…
 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी एयरफोर्स के 14 अफसर बांग्लादेश पहुंचे हैं। ये अफसर एक विशेष फ्लाइट से ढाका पहुंचे, जिसके बाद इनको वीजा उपलब्ध कराया गया। बांग्लादेशी गृह मंत्रालय की ओर से…
Advt.