भारत में भी दिखा था 'चीनी जासूसी गुब्बारा', कहीं यहीं से तो उड़ कर नहीं पहुंचा अमेरिका?
Updated on
25-02-2023 10:09 PM
नई दिल्ली: अमेरिका में मिले चीन के जासूसी गुब्बारे मिलने के बाद एक बड़ी खबर सामने आई है। भारतीय सुरक्षा बलों ने बताया है कि एक साल पहले अंडमान और निकोबार द्वीप समूह क्षेत्रों के ऊपर आसमान में चीनी जासूसी गुब्बारे के समान एक चीज देखी गई थी। हालांकि भारत ने अमेरिका की तरह कोई कार्रवाई नहीं की थी, क्योंकि उस गुब्बारे जैसी चीज का इरादा साफ नहीं हो पाया था।
पिछले साल अंडमान के ऊपर आसमान में दिखा था गुब्बारा रक्षा अधिकारियों ने बताया, 'काफी समय पहले हमने अंडमान के ऊपर गुब्बारे जैसी सफेद वस्तु देखी थी। इस गुब्बारे के हाई रिजॉल्यूशन वाली तस्वीरें भी लोगों ने कैप्चर की थीं।' हालांकि गुब्बारे जैसी दिखने वाली चीज का इरादा और कहां से आया है ये साफ नहीं हो पाया था। रक्षा अधिकारियों को ये नहीं पता लगा था कि ये गुब्बारा चीन से आया है या फिर म्यांमार से। उन्होंने बताया कि आसमान में दिखने वाला ये गुब्बारा तीन-चार दिनों के बाद वहां से चला गया था।
फिर से भारत के आसमान में दिखा तो भारत करेगा प्रतिक्रिया अधिकारियों को लगा कि हो सकता है कि ये गुब्बारा जैसी चीज मौसम की वजह से बनी हो। क्योंकि इसी आकृति आसमान में हवा की वजह से पाकिस्तान की तरफ से भी भारत के बनते हैं। अधिकारियों ने कहा कि अगर अंडमान या किसी अन्य क्षेत्र में फिर से ऐसी वस्तु दिखाई देती है, तो इसका सावधानीपूर्वक अध्ययन किया जाएगा और अगर यह जासूसी वस्तु पाई जाती है, तो इसे नीचे लाया जा सकता है।
हाल ही में अमेरिका में दिखा था जासूसी गुब्बारा बता दें कि हाल ही में अमेरिका ने इनमें से कई गुब्बारों को अपने आसमान पर देखा, जो कई अमेरिकी रडार को चमका देकर आए थे। अमेरिका ने अपने F-22 रैप्टर फाइटर जेट्स का इस्तेमाल करके एक गुब्बारे को नीचे गिरा दिया।
नोएडा: उत्तर प्रदेश के नोएडा सेक्टर 126 पुलिस स्टेशन के इलाके के रायपुर लेबर कैंप में मंगलवार की सुबह आग लगने की घटना सामने आई है। इस मामले की जानकारी…
पटना: बिहार की सियासी राजनीति में इन दिनों एनकाउंटर को राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विरुद्ध मुद्दा बनाया जा रहा है। इस बयान को इस कदर सोशल मीडिया पर…
लखनऊ, यूपी की राजधानी लखनऊ में सोमवार दोपहर 2:15 बजे बड़ा हादसा हो गया। अलीगंज इलाके में हुए अग्निकांड में अब तक 15 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें ज्यादातर…
नई दिल्ली, केंद्रीय राज्य मंत्री जॉर्ज कुरियन ने मंत्रिपरिषद से इस्तीफा दे दिया है। राष्ट्रपति भवन ने मंगलवार को कुरियन के इस्तीफे की जानकारी दी। प्रेस रिलीज में बताया कि राष्ट्रपति…
कोलकाता, तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने चुनाव आयोग को पार्टी के पदाधिकारियों और नेशनल वर्किंग कमेटी की नई लिस्ट भेजी है। इसमें ममता बनर्जी को पार्टी का अध्यक्ष बताया गया है। सुभ्रत…
मुंबई, महाराष्ट्र के मंत्री और शिवसेना विधायक प्रताप सारनाईक ने दावा किया है कि उद्धव ठाकरे गुट की शिवसेना के 6 बागी सांसद आज दोपहर 3 बजे एकनाथ शिंदे की शिवसेना…
मुंबई : महाराष्ट्र विधान परिषद चुनावों में सत्ताधारी महायुति गठबंधन ने शानदार जीत हासिल की। सोमवार को घोषित नतीजों में गठबंधन ने 17 में से 16 सीटों पर जीत दर्ज…
बिजनौर: उत्तर प्रदेश के बिजनौर के शहर कोतवाली में रविवार रात न्याय की मांग को लेकर थाने पहुंची एक महिला रेसलर ने कथित तौर पर खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आग…