अमेरिकी जासूसी विमान के सामने आया मिसाइलों से लैस चीन का फाइटर जेट, चीनी पायलट ने दी धमकी, बड़ा टकराव टला

Updated on 25-02-2023 10:30 PM
वॉशिंगटन: अमेरिका और चीन के बीच हाल के दिनों में काफी तनाव देखा गया है। ताजा घटनाक्रम के तहत इास बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि दोनों देशों के रिश्‍ते ठीक नहीं हैं। सीएनएन की तरफ से बताया गया है कि अमेरिकी नेवी का सर्विलांस एयरक्राफ्ट जब 21,500 फीट की ऊंचाई पर था तो उसी समय चीनी जेट उसके सामने आ गया था। अमेरिकी नेवी का सर्विलांस एयरक्राफ्ट पी-8 पोसायडन के पायलट को पीपुल्‍स लिब्रेशन आर्मी के एयरपोर्ट से चेतावनी दी गई थी।

चीन ने दी चेतावनी
अमेरिकी नेवी के एयरक्राफ्ट ने दक्षिणी चीन सागर के विवादित पार्सल द्वीप से टेक ऑफ किया था। इस द्वीप में छोटे-छोटे 130 द्वीप हैं। यह जगह चीन की मिलिट्री का सबसे बड़ा अड्डा है और यहां पर कई चीनी मिलिट्री बेस हैं। सीएनएन की मानें तो जिस समय यह घटना हुई उस समय उनके कुछ जर्नलिस्‍ट्स भी एयरक्राफ्ट में मौजूद थे। सीएनएन के क्रू को जो आवाज सुनाई दी उसमें सुना जा सकता था, 'अमेरिकी एयरक्राफ्ट, चीनी एयरस्‍पेस से 12 नॉटिकल मील (22 किलोमीटर) दूर है। आप आगे न बढ़ें नहीं तो जो कुछ भी होगा उसकी जिम्‍मेदारी आपकी ही होगी।'
मिसाइलों से लैस जेट आया रोकने
कुछ ही मिनटों में एक चीनी फाइटर जेट जो हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइलों से लैस होता है, अमेरिका के सर्विलांस एयरक्राफ्ट को रोकता है जो उसकी पोर्ट साइट से बस 500 फीट की दूरी पर होता है। सीएनएन के मुताबिक चीनी फाइटर जेट इतना करीब था कि उसकी टेल पर लगा लाल रंग का सितारा साफ नजर आ रहा था। साथ ही ये जेट मिसाइल से लैस था। चीन के फाइटर जेट को अमेरिकी पायलट लेफ्टिनेंट निक्‍की स्‍लॉटर ने जवाब दिया। निक्‍की ने कहा, 'पीएलए फाइटर एयरक्राफ्ट, ये यूएस नेवी का पी-8A है। मैं आपकी लेफ्ट विंग से आगे बढ़ चुकी हूं और अब पश्चिम की तरफ जाना चाहती हूं। मैं आपसे अनुरोध करती हूं कि आप भी ऐसा ही करें।

रोजाना चीन की ऐसी ही हरकत
इस पर चीनी फाइटर जेट की ओर से कोई जवाब नहीं आया। बताया जा रहा है कि इस फाइटर जेट ने दूर जाने से पहले 15 मिनट तक अमेरिकी विमान को एस्कॉर्ट किया। यह घटना दक्षिण चीन सागर में और अमेरिका और चीन के बीच बढ़ते तनाव का सबूत देती है। वहीं यूएस नेवी के कमांडर मार्क हाइन्‍स की मानें तो यह बहुत ही सामान्‍य है। उनकी मानें तो यह दक्षिणी चीन सागर में एक और दोपहर थी। पिछले कुछ सालों में दक्षिण चीन सागर, एशिया प्रशांत में टकराव का क्षेत्र बनकर उभरा है। चीन, फिलीपींस, वियतनाम, मलेशिया, ब्रुनेई और ताइवान इस पर अपना-अपना दावा करते हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
बर्न: स्विटजरलैंड की राजधानी बर्न में गर्मियों के दौरान आरे नदी के किनारे अनोखा नजारा देखने को मिलता है। ऑफिस में काम करने वाले लोग, छात्र और स्थानीय निवासी नदी…
 14 September 2026
अंटार्कटिका: साल 1957 में अंटार्कटिका के पास दूर-दराज स्थित करगुएलेन द्वीप पर सिर्फ एक नर और एक मादा मौफ्लॉन यानि जंगली भेड़ों को छोड़ा गया था। जीव विज्ञान के स्थापित…
 14 September 2026
ढाका: बांग्लादेश ने शायद तय कर लिया है कि उसे भारत के बजाए पाकिस्तान से अच्छे संबंध बनाने हैं। रविवार को बांग्लादेश के राष्ट्रपति मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर ने दोनों…
 14 September 2026
इस्लामाबाद: हूती विद्रोहियों के खिलाफ लड़ाई में सऊदी अरब को धोखा देने के बाद पाकिस्तान अब रियाद के साथ रिश्तों को संभालने की कोशिश में लग गया है। पाकिस्तान के…
 14 September 2026
बर्न: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पूर्व पत्नी जेमिमा गोल्डस्मिथ ने अरबपति फाइनेंसर कैमरन ओ'रेली से शादी कर ली है। शादी एक हफ्ते पहले हुई है। गोल्डस्मिथ 52…
 08 September 2026
इस्लामाबाद: आतंकवादी गतिविधियों में उम्र कैद की सजा काट रहे कश्मीरी अलगाववादी यासीन मलिक की पाकिस्तानी पत्नी मुशाल हुसैन मलिक ने पति की रिहाई की गुहार लगाई है। मुशाल हुसैन…
 08 September 2026
तेल अवीव/नई दिल्ली: भारतीय वायुसेना जोधपुर एयरफील्ड में इस महीने 9 से 22 सितंबर तक कई देशों के साथ संयुक्त युद्धाभ्यास करने वाली है। इसमें शामिल होने के लिए जापान…
 08 September 2026
तेल अवीव: इजरायल के पूर्व प्रधानमंत्री नेफ्ताली बेनेट ने आरोप लगाया है कि 7 अक्टूबर 2023 को हुए हमले को लेकर प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को पहले से जानकारी थी। नेफ्ताली…
 08 September 2026
पेरिस: फ्रांस की राजधानी पेरिस में विवाद के पास मशहूर एफिल टावर को फिलहाल पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया है। एफिल टावर को बंद करने का फैसला कर्मचारियों…
Advt.