बहुत 'मीठे' बन रहे थे दिल्ली पहुंचे चीनी रक्षा मंत्री, राजनाथ ने अच्छे से पाठ पढ़ा दिया

Updated on 28-04-2023 06:12 PM
नई दिल्ली: भारत और चीन के रिश्ते ठीक नहीं चल रहे हैं। गुरुवार शाम को जब चीन के रक्षा मंत्री दिल्ली में राजनाथ सिंह से मिल रहे थे तो माहौल भी वैसा ही दिखा। राजनाथ ने इशारों में भी सख्त संदेश दे दिया। जी हां, भारत के रक्षा मंत्री ने बाकी सभी समकक्षों के साथ गर्मजोशी से हाथ मिलाया लेकिन चीन के डिफेंस मिनिस्टर ली शांगफू से हाथ ही नहीं मिलाया। राजनाथ ने कई ट्वीट किए हैं लेकिन चीनी समकक्ष से मुलाकात की उनकी तस्वीर में फर्क साफ दिखाई देता है। भारत के रक्षा मंत्री का हाथ न मिलाना कोई साधारण घटना नहीं है क्योंकि जब भी राजनाथ सिंह किसी विदेशी समकक्ष से मिलते हैं तो हाथ मिलाकर वेलकम करते हैं। उन्होंने ईरान, कजाकिस्तान, ताजकिस्तान के अपने समकक्षों के साथ गुरुवार को भी हाथ मिलाया और तस्वीरें शेयर कीं। चीन ने द्विपक्षीय बैठक शुरू होने से पहले ही दोनों देशों की सेनाओं के बीच सहयोग को फिर से शुरू करने का एक नया प्रस्ताव रखा। लेकिन चीन के इस प्रपोजल को यह कहकर ठुकरा दिया गया कि ऐसा तभी संभव होगा जब बॉर्डर के हालात शांतिपूर्ण होंगे। चीन के रक्षा मंत्री सीमा विवाद को किनारे रख दोनों देशों के बीच नई शुरुआत की बात कह रह थे। राजनाथ से अच्छे से समझा दिया कि रिश्ते अगर बिगड़े हैं, तो इसके लिए चीन ही जिम्मेदार है। आगे बढ़ने से पहले सीमा पर हालात सामान्य होने चाहिए।

दोनों देशों के बीच सैन्य सहयोग तभी आगे बढ़ सकता है जब बॉर्डर पर शांति हो।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, दिल्ली में

50 हजार सैनिक बॉर्डर पर
दरअसल, भारत चाहता है कि बॉर्डर से चीनी सैनिक पीछे हटें। अभी पूर्वी लद्दाख क्षेत्र में दोनों तरफ से 50 हजार सैनिकों की तैनाती की गई है। चीन ने बॉर्डर पर भारी मात्रा में हथियार तैनात कर रखे हैं। गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ ने गुरुवार को अपने चीनी समकक्ष जनरल ली शांगफू से बातचीत की है। दिल्ली में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के रक्षा मंत्रियों की बैठक के मौके पर यह बातचीत हुई है। राजनाथ ने तस्वीर के साथ एक लाइन का ट्वीट किया, ‘चीन के रक्षा मंत्री, जनरल ली शांगफू से नई दिल्ली में बातचीत की।’


गलवान के बाद पहली बार
पाकिस्तान को छोड़कर चीन, रूस और SCO के अन्य सदस्य देशों के रक्षा मंत्री इस बैठक में हिस्सा ले रहे हैं। 15 जून 2020 को गलवान में भारत और चीन के सैनिकों के बीच झड़प के बाद यह चीन के रक्षा मंत्री की पहली भारत यात्रा है। इस मौके पर राजनाथ सिंह ने ली से कहा कि LAC पर सभी मुद्दों को मौजूदा द्विपक्षीय समझौते के अनुसार हल करने की जरूरत है।

रक्षा मंत्री ने गुरुवार को अपने चीनी समकक्ष ली शांगफू से करीब 45 मिनट मुलाकात की। भारत ने साफ संदेश दिया कि मौजूदा सीमा समझौतों का चीन ने उल्लंघन किया है और इससे दोनों देशों के संबंधों की बुनियाद को नुकसान पहुंचा है। राजनाथ ने साफ कहा कि वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर सभी मुद्दों का समाधान द्विपक्षीय समझौतों के तहत निकाला जाना चाहिए। रक्षा मंत्री ने ली शांगफू से कहा कि पूर्वी लद्दाख में टकराव वाले बाकी पॉइंट्स से सैनिकों की वापसी के बाद तनाव कम करने की दिशा में काम होना चाहिए। रक्षा मंत्रालय ने एक बयान जारी कर बताया कि दोनों मंत्रियों ने भारत-चीन सीमा क्षेत्रों के घटनाक्रम और द्विपक्षीय संबंधों पर खुलकर बातचीत की।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2026
नई दिल्ली: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (DUSU) चुनाव में ABVP की शानदार जीत के बाद देश का सियासी पारा भी चढ़ गया है। बीजेपी और एबीवीपी के नेताओं ने कांग्रेस और…
 20 September 2026
सुभद्रा श्रीवास्तव, नई दिल्ली: देश के 180 से अधिक वैज्ञानिकों और इको लॉजिकल एक्सपर्ट ने सुपर अल नीनो को लेकर अलर्ट जारी किया है। उन्होंने रिसर्चर्स और इस क्षेत्र में…
 20 September 2026
गणेश उत्सव आते ही घर-घर में वे कथाएं फिर दोहराई जाने लगती हैं जो बचपन से सुनी हैं। एक बालक है, जिसे माता पार्वती ने द्वार पर बिठाया है। शिवजी…
 20 September 2026
नई दिल्ली: इंदौर में राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी की नकल करने और उनके अंग्रेजी बोलने के अंदाज का मजाक उड़ाने पर सियासी बयानबाजी…
 20 September 2026
नई दिल्ली: 11 सितंबर 2001 को अमेरिका में अल-कायदा के हमले ने करीब 3,000 लोगों की जान ले ली थी। उस भयावह हमले के बाद शायद ही किसी ने सोचा…
 20 September 2026
दीपांजन रॉय चौधरी, नई दिल्ली: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह के भारत दौरे को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। माना जा रहा कि इस साल के आखिर तक बालेन…
 20 September 2026
नई दिल्ली: देश की जानी-मानी वरिष्ठ पत्रकार पायल मेहता का मुंबई में निधन हो गया। उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दुख जताया है।…
 20 September 2026
नई दिल्ली: पर्यावरण और पारिस्थितिकी की सुरक्षा में सुप्रीम कोर्ट की भूमिका का जिक्र करते हुए CJI सूर्यकांत ने शनिवार को शीर्ष अदालत को पर्यावरण न्याय का ‘बरगद का पेड़’…
 19 September 2026
भास्कर रिपोर्टर प्रमोद साहू ने साइबर क्राइम एक्सपर्ट मुकेश चौधरी के साथ बातचीत की। इस दौरान एक्सपर्ट ने कहा कि बच्चों के हाथ में फोन और उसमें ऑनलाइन गेम अब…
Advt.