गंगा-ब्रह्मपुत्र से तबाही की चीनी साजिश का पर्दाफाश, नए सैटेलाइट इमेज में जिनपिंग के नापाक इरादे देखिए

Updated on 20-01-2023 06:00 PM
नई दिल्‍ली: आमने-सामने की लड़ाई में पिटा चीन अब साजिश कर रहा है। भारत-चीन बॉर्डर यानी लाइन ऑफ एक्‍चुअल कंट्रोल (LAC) के पास की नई सैटेलाइट तस्‍वीरें उसकी पोल खोलती हैं। चीन तिब्‍बत की बुरांग काउंटी में माब्‍जा जांगबो नदी पर बांध बना रहा है। नीचे आकर यह नदी घाघरा (कर्णाली नदी) में आकर मिलती है जो गंगा की प्रमुख सहायक नदियों में से है। LAC के पास, यारलुंग जांगबो नदी पर भी चीन एक 'सुपर' बांध बनाने वाला है। यह नदी अरुणाचल प्रदेश में सियांग बनकर बहती है और असम में आकर ब्रह्मपुत्र हो जाती है। ड्रैगन की नजरें भारत में बहने वाली दो प्रमुख नदियों का बहाव कंट्रोल करने पर हैं। इंटेल लैब में जियोस्‍पेशियल इंटेलिजेंस रिसर्चर डेमियन साइमन ने माब्‍जा जांगबो नदी पर बांध निर्माण से जुड़ी सैटेलाइट तस्‍वीरें ट्विटर पर शेयर की हैं। साइमन के मुताबिक, मई 2021 से चीन ने बांध बनाना शुरू किया।
सैटेलाइट तस्‍वीरें खोल रहीं चीन के राज
सैटेलाइट तस्‍वीरों से पता चलता है कि माब्‍जा जांगबो नदी का रास्‍ता रोका गया, एक रिजर्वायर बनाया गया और फिर बांध। यह बांध चीन की भारत और नेपाल से लगती सीमा पर ट्राई-जंक्‍शन के पास है। चीन इस बांध के जरिए नदी के बहाव को नियंत्रित कर सकता है। बॉर्डर से सटे इलाकों में चीन के नापाक इरादों का यह ताजा सबूत है।

भारत-नेपाल-चीन ट्राई-जंक्‍शन के पास नया बांध, एयरपोर्ट बना रहा ड्रैगन

साइमन के मुताबिक, माब्‍जा जांगबो नदी पर बनाया जा रहा बांध 350-400 मीटर लंबा लगता है। OSINT एक्‍सपर्ट ने कहा कि अभी ढांचा तैयार हो रहा है। साइमन के अनुसार, बांध के पास ही एक एयरपोर्ट भी बनाया जा रहा है। हिंदुस्‍तान टाइम्‍स ने सूत्रों के हवाले से लिखा कि यह बांध उत्‍तराखंड के कालापानी इलाके के ठीक सामने बन रहा है। इसका इस्‍तेमाल नदी के पानी को डायवर्ट करने या रोकने के लिए किया जा सकता है। पानी को रिजर्वायर में स्‍टोर कर नीचे बाढ़ लाने की साजिश भी हो सकती है।
LAC से सटे इलाकों में चीन ने तेजी से इन्‍फ्रास्‍ट्रक्‍चर खड़ा किया है। यह बांध उसी कवायद का हिस्‍सा है। उसने यारलुंग जांगबो नदी पर कई छोटे-छोटे बांध बनाए हैं। इससे पूर्वोत्‍तर में ब्रह्मपुत्र को लेकर ऐसी ही आशंकाएं जन्‍म ले रही हैं। मई 2020 में हालिया तनाव की शुरुआत के बाद से आईं सैटेलाइट तस्‍वीरें चीन के आक्रामक रुख को साफ जाहिर करती हैं। उसने बॉर्डर एरियाज में एयरपोर्ट्स, मिसाइल और एयर डिफेंस फैसिलिटीज और वेपंस स्‍टोरेज फैसिलिटीज बनाई हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 June 2026
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी में टूट की खबरों को लेकर अब कांग्रेस ने जोरदार प्रतिक्रिया दी है। इस प्रकार की अफवाहों ने प्रदेश की राजनीति…
 20 June 2026
जयपुर: राजस्थान की सियासत में भजनलाल सरकार में कद्दावर कैबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा फिर सुर्खियों में है। दरअसल, 19 जून को उन्होंने जो किया, उससे प्रदेश की सियासत…
 20 June 2026
लखनऊ: केजीएमयू के गैस्ट्रो सर्जरी विभाग के हेड डॉ. अभिजीत चंद्रा के खिलाफ इलाज में कथित लापरवाही की शिकायत पर शासन ने जांच के आदेश दिए हैं। चिकित्सा शिक्षा विभाग…
 20 June 2026
कोलकाता : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शनिवार को पश्चिम बंगाल दौरे पर पहुंचेंगे और उनका पहला कार्यक्रम हुगली जिले के तारकेश्वर में होगा, जो कोलकाता से करीब 62 किलोमीटर दूर…
 19 June 2026
रायपुर: छत्तीसगढ़ की सियासत में उस वक्त अचानक से खलबली मच गई, जब गुरुवार को देर रात अचानक से मंत्रियों को वहां तलब किया गया है। सभी मंत्री जहां थे,…
 19 June 2026
चेन्नई: कावेरी जल विवाद को लेकर तमिलनाडु की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। मुख्यमंत्री विजय ने शुक्रवार को राज्य विधानसभा में कर्नाटक सरकार की प्रस्तावित मेकेदातु बांध परियोजना…
 19 June 2026
कोलकाता, कोलकाता के रेड रोड पर 21 जून को योग दिवस का मुख्य कार्यक्रम होना है। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे। इसकी तैयारियों के लिए 14 जून से रेड…
 19 June 2026
नई दिल्ली, देश में टेलीग्राम पर NEET री-एग्जाम तक रोक रहेगी। दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को टेलीग्राम की केंद्र सरकार के बैन के खिलाफ लगाई याचिका को खारिज कर दिया। जस्टिस…
 16 June 2026
कोलकाता: विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद तृणमूल कांग्रेस के मची भगदड़ के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। टीएमसी के बागी सांसदों के मामले में नया ट्विस्ट…
Advt.