कर्मचारियों से इस्तीफा मांगने का चीनी कंपनी का अजीब तरीका ऑफिस पहाड़ों पर शिफ्ट किया यहां टॉयलेट-ट्रांसपोर्ट सुविधा नहीं

Updated on 18-01-2024 12:41 PM

चीन की एक एडवर्टाइजिंग कंपनी ने अपना ऑफिस पहाड़ पर शिफ्ट कर दिया। इसके बाद कंपनी के करीब 70% कर्मचारियों ने इस्तीफा दे दिया। कर्मचारियों ने आरोप लगाया है कि कंपनी ने कर्मचारियों को दिए जाने वाले मुआवजे से बचने के लिए ऑफिस पहाड़ पर शिफ्ट किया।

दरअसल, यह पहाड़ शहर से इतना दूर है कि यहां आने-जाने के लिए ट्रांसपोर्ट नहीं मिलता। ऑफिस में भी कर्मचारियों के लिए बेसिक फैसिलिटी नहीं है। महिला कर्मचारियों को पास के गांव में बने पब्लिक टॉयलेट का इस्तेमाल करना पड़ता है।

साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक कपंनी अगर कर्मचारियों को नौकरी से निकालती तो उसे इन्हें मुआवजा देना पड़ता। इससे बचने के लिए कंपनी ने ऑफिस पर शिफ्ट कर लिया। कंपनी जानती थी कि ऑफिस आने में कर्मचारियों को दिक्कत होगी और वो इस्तीफा दे देंगे।

पहाड़ पर पहुंचने के बाद भी 3 किलोमीटर पैदल चलना पड़ता था
कंपनी के एक कर्मचारी चैंग ने कहा- शहर से पहाड़ तक पहुंचने में 2 घंटे लगते हैं। पब्लिक ट्रांसपोर्ट भी वक्त पर नहीं मिलता। हर 3 घंटे में सिर्फ एक बस पहाड़ तक जाती है। यहां पहुंचने के बाद 3 किलोमीटर पैदल चलना पड़ता है। तब जाकर ऑफिस पहुंच पाते हैं।

उन्होंने कहा- कंपनी ने हमें कोई ट्रांसपोर्ट फैसिलिटी नहीं दी। ऑफिस आने के लिए रोज परेशान होना पड़ता है। कैब से ऑफिस के पास वाले मेट्रो स्टेशन जाने में 600-700 रुपए खर्च हो जाते हैं। हमारी सैलरी भी इतनी है कि हर दिन कैब में पैसे खर्च किए जाएं। कंपनी यह पैसा रिफंड भी नहीं करती।

ऑफिस में मूलभूत सुविधाएं भी नहीं
चैंग ने बताया कि पहाड़ पर बना ऑफिस शहर से इतना दूर है कि यहां मूलभूत सुविधाएं नहीं है। उन्होंने कहा- ऑफिस में महिला कर्मचारियों के लिए टॉयलेट नहीं है। उन्हें पास के गांव में बने पब्लिक टॉयलेट का इस्तेमाल करना पड़ता है। रात में आने-जाने के लिए भी कोई सुविधा नहीं दी जाती। रात में घर जाना बेहद खतरनाक हो जाता है क्योंकि पहाड़ पर जंगली जानवरों का मूवमेंट भी रहता है।

कंपनी में केवल 20 कर्मचारी
कंपनी में सिर्फ 20 कर्मचारी ही काम करते हैं। इनमें से चैंग समेत 14 कर्मचारियों ने इस्तीफा दे दिया है। कर्मचारियों का कहना है कि उन्होंने मैनेजमेंट के सामने सुविधाएं न होने की कई बार शिकायत की, लेकिन इन्हें नजरअंदाज कर दिया गया।

कर्मचारी कंपनी पर आरोप क्यों लगा रहे...
साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट के मुताबिक कर्मचारियों के इस्तीफे के बाद कंपनी ने एक बार फिर ऑफिस शहर में शिफ्ट कर लिया और नए कर्मचारियों की भर्ती शुरू कर दी। यह बात जब इस्तीफा दे चुके कर्मचारियों को पता चली तो वो नाराज हो गए। कर्मचारियों को लगने लगा की कंपनी ने उन्हें धोखा दिया है, जिसके बाद उन्होंने कपंनी पर आरोप लगाए।

हालांकि कंपनी ने आरोपों को खारिज किया है। कंपनी का कहना है कि शहर वाले ऑफिस में मरम्मत का काम चल रहा था, इसलिए ऑफिस को कुछ वक्त के लिए पहाड़ पर शिफ्ट करना पड़ा। जैसे ही काम पूरा हुआ हम वापस शहर वाले ऑफिस में आ गए।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2026
ढाका: बंगाली समाज में कहावत है 'इलिश छाड़ा पूजा अधूरा' यानि हिलसा के बिना दुर्गा पूजा अधूरी है। लेकिन पिछले कुछ समय से दक्षिण एशियाई समुद्री व्यापार के गलियारों में…
 20 September 2026
ढाका: बांग्लादेश की संसद में विपक्ष के चीफ व्हिप और नेशनल सिटिजन पार्टी (NCP) के संयोजक नाहिद इस्लाम ने प्रधानमंत्री तारिक रहमान को शेख हसीना वाले अंजाम की धमकी दी…
 20 September 2026
वॉशिंगटन/नई दिल्ली: रूस से तेल खरीदने की वजह से अमेरिका अब भारत समेत चीन, अजरबैजान, तुर्की जैसे देशों पर 100 फीसदी टैरिफ लगा सकता है। सबसे ज्यादा खतरा भारत को…
 20 September 2026
तेल अवीव: भविष्य में लड़ी जाने वाली लड़ाइयों में जीत उसी की होगी जो टेक्नोलॉजी का अत्यधिक इस्तेमाल करे। शायद फायटर जेट या भारी भरकम हथियार जंग का रूख ना…
 20 September 2026
तेहरान: ईरान के सिक्योरिटी चीफ ने कहा है कि तेहरान ने अमेरिका के साथ बातचीत शुरू करने के लिए 7 शर्तें रखी हैं। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल (SNSC)…
 20 September 2026
स्टॉकहोम: महाराष्ट्र के शिक्षाविद अशोक विखे पाटिल की बेटी नीला विखे पाटिल 13 सितंबर को हुए स्वीडन के राष्ट्रीय चुनाव में स्टॉकहोम शहर निर्वाचन क्षेत्र से स्वीडिश संसद के लिए…
 20 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने इस हफ्ते मोस्ट वांटेड आतंकवादी मसूद अजहर पर रखे गये 50 लाख के इनाम को बढ़ाकर 70 लाख कर दिया है। मसूद अजहर वही आतंकवादी है जिसके…
 20 September 2026
ओट्टावा: कनाडा की सरकार ने देश में रहने वाले हिंदुओं के लिए बड़ा फैसला लिया है। ब्रिटिश कोलंबिया के सरे शहर में एक अस्थित विसर्जन के लिए आधिकारिक जगह बनाई…
 19 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B नॉन-इमिग्रेंट वीजा प्रोग्राम की निगरानी को सख्त करने वाले एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पर साइन किए हैं। ट्रंप प्रशासन का कहना है कि कुछ एम्प्लॉयर्स,…
Advt.