चीन का शटर होने लगा बंद! सरकार ने बजाई खतरे की घंटी, कारखानों में उत्पादन से लेकर बिक्री तक में गिरावट

Updated on 15-09-2025 01:08 PM
नई दिल्ली: चीन की इकोनॉमी की रफ्तार धीमी हो गई है। कारखानों में उत्पादन और खुदरा बिक्री, दोनों ही उम्मीद से कम रहे। इससे चीन की सरकार पर दबाव बढ़ गया है कि वो अर्थव्यवस्था को सहारा देने के लिए नए कदम उठाए। कमजोर खपत और प्रॉपर्टी के कारोबार में गिरावट से विकास पर असर पड़ रहा है।

नेशनल ब्यूरो ऑफ स्टैटिस्टिक्स (NBS) के आंकड़ों के अनुसार, अगस्त में औद्योगिक उत्पादन में पिछले साल के मुकाबले 5.2% की वृद्धि हुई। जुलाई में यह आंकड़ा 5.7% था। रॉयटर्स के एक सर्वे में 5.7% की उम्मीद थी, लेकिन यह उससे कम रहा। पिछले साल के अगस्त के बाद यह सबसे धीमी गति है। रॉयटर्स के अनुसार, चीन में साल 1961 के बाद सबसे ज्यादा गर्मी पड़ी। साथ ही, सबसे लंबा बरसात का मौसम भी रहा। इससे मैन्युफैक्चरिंग पर बुरा असर पड़ा

उपभोक्ता खर्च में आई कमी

चीन में उपभोक्ता खर्च में और कमी आई है। खुदरा बिक्री अगस्त में 3.4% बढ़ी। जुलाई में यह 3.7% थी जबकि उम्मीद 3.9% की थी। प्रॉपर्टी से होने वाली कमाई कम होने और नौकरी बाजार में सुस्ती के कारण लोग खर्च करने में सावधानी बरत रहे हैं। इसलिए खुदरा बिक्री की वृद्धि नवंबर के बाद सबसे धीमी रही। घटती हुई प्रॉपर्टी की कीमतों के कारण लोगों ने खर्च कम कर दिया है। कारोबारियों का भरोसा भी कम हुआ है और नौकरी बाजार भी कमजोर हुआ है।

सरकार ने दी चेतावनी

चीन की सरकार ने आगे आने वाले खतरों के बारे में चेतावनी दी है। एमबीएस ने कहा कि अगस्त में अर्थव्यवस्था आम तौर पर स्थिर रही। लेकिन उन्होंने यह भी माना कि कई अस्थिर और अनिश्चित कारक अभी भी मौजूद हैं। वहीं साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट के अनुसार, प्रवक्ता फू लिंगहुई ने चेतावनी दी कि अर्थव्यवस्था कई जोखिमों और चुनौतियों का सामना कर रही है। उन्होंने आगे कहा कि नीति निर्माताओं को मैक्रो नीतियों को पूरी तरह से लागू करना चाहिए। साथ ही नौकरियों, व्यवसायों, बाजारों और उम्मीदों को स्थिर करने पर ध्यान देना चाहिए।

कितनी रही बेरोजगारी दर?

चीन के सरकारी आंकड़ों से यह भी पता चला कि अगस्त में शहरी बेरोजगारी दर बढ़कर 5.3% हो गई, जबकि जुलाई में यह 5.2% थी।प्रॉपर्टी के कारोबार में गिरावट और बढ़ गई। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, अगस्त में नए घरों की कीमतें महीने-दर-महीने 0.3% और साल-दर-साल 2.5% गिर गईं। साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट के अनुसार, जनवरी से अगस्त के बीच प्रॉपर्टी में निवेश पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में 12.9% गिर गया। पहले सात महीनों में यह गिरावट 12% थी। साल 2025 के पहले आठ महीनों में नए घरों की बिक्री भी 4.7% कम हो गई।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.