G-20 की बैठक से पहले फूलने लगा चीन की इकॉनमी का दम, सर्विस PMI आठ महीने के लो पर

Updated on 05-09-2023 02:47 PM
नई दिल्ली: जी-20 की बैठक (G-20 Meeting) से पहले भारत को गुड न्यूज मिली है जबकि चीन एक बार फिर निराशा के भंवर में डूब गया है। भारत में अगस्त में सर्विस पीएमआई 60.1 रहा है। हालांकि जुलाई की तुलना में इसमें गिरावट आई है लेकिन जून के मुकाबले यह ज्यादा है। जुलाई में यह 62.3 था जबकि जून में 58.5 थी। पिछले साल अगस्त में 56.2 पर था। इस बीच चीन का सर्विस पीएमआई अगस्त में गिरकर आठ महीने के न्यूनतम स्तर पर चला गया। अगस्त में यह 51.8 पर आ गया जबकि जुलाई में यह 54.1 पर था। 50 से अधिक रीडिंग सेक्टर में एक्सपेंशन दिखाता है जबकि इससे कम नीचे गिरावट का प्रतीक है।

एसएंडपी ग्लोबल इंडिया सर्विसेज परचेंजिंग मैनेजर्स इंडेक्स (PMI) में यह बात सामने आई है। इसके मुताबिक मजबूत विदेशी मांग के कारण भारत से निर्यात रेकॉर्ड पर था। एशिया पैसिफिक, यूरोप, नॉर्थ अमेरिका और वेस्ट एशिया को निर्यात में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी हुई। अगस्त में लगातार 25वें महीने नए बिजनस में तेजी आई है। जानकारों का कहना है कि अगस्त में भारतीय सर्विस कंपनियों ने बड़ी उपलब्धि हासिल की। सर्विस इकॉनमी में हायरिंग एक्टिविटी लगातार मजबूत हो रही हैं। जॉब क्रिएशन में पिछले साल नवंबर के बाद सबसे ज्यादा तेजी रही है। सर्वे के मुताबिक पार्ट टाइम और फुल टाइम बेसिस पर परमानेंट और टेंपररी स्टाफ रिक्रूटमेंट में तेजी आई है।

चीन की हालत

दूसरी ओर दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी इकॉनमी वाले देश चीन में सर्विस पीएमआई अगस्त में आठ महीने के न्यूनतम स्तर पर पहुंच गया। चीन की सरकार ने इकॉनमी को बूस्ट देने के लिए कई उपाय किए हैं लेकिन अब तक उनका कोई असर होता नहीं दिख रहा है। जुलाई में यह 51.8 रह गया जो इसका आठ महीने का न्यूनतम स्तर है। देश में बिजनस एक्टिविटी में गिरावट आई है जबकि ओवरऑल न्यू बिजनस भी सुस्त पड़ा है। नए ऑर्डर्स में मामूली तेजी आई है लेकिन यह 2023 के एवरेज से कम है। विदेशी में चीन की सर्विसेज की मांग घटी है। 2023 में तेजी शुरुआत के बाद चीन की इकॉनमी में ठहराव आ गया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ज्वेलरी को सिर्फ निवेश के बजाय रोजमर्रा की फैशन एक्सेसरी के तौर पर देखने का आइडिया लेकर इशेंद्र अग्रवाल ने 2019 में ज्वेलरी कारोबार में कदम…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश के विभिन्न बैंक और वित्तीय संस्था के पास कई प्रकार की लोन सुविधाएं होती हैं। इनमें पर्सनल लोन से लेकर के एजुकेशन लोन, होम लोन से लेकर…
 17 September 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत और अमेरिका के द्वारा 100 फीसदी टैरिफ लगाने की खबरों के बीच आज घरेलू शेयर बाजार गिरावट के…
 17 September 2026
नई दिल्ली: सऊदी अरब भारत के टॉप क्रूड सप्लायरों में शामिल है। लेकिन हूती विद्रोहियों ने आजकल उसकी नाक में दम कर रखा है। उन्होंने सऊदी अरब की अहम ईस्ट-वेस्ट…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश में कई प्रकार की निवेश की सुविधाएं उपलब्ध हैं, जहां लोग पैसा लगाकर अच्छी-खासी कमाई कर लेते हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड एसआईपी निवेश। मार्केट…
 17 September 2026
UTI AMC के वरिष्ठ उपाध्यक्ष इक्विटी विशाल चोपड़ा बताते हैं कि मिडकैप कंपनियों को उभरते हुए खिलाड़ियों की तरह समझ सकते हैं। स्मॉलकैप कंपनियों की तुलना में मिडकैप कंपनियां ज्यादा…
 17 September 2026
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज भारी गिरावट आई है। इसकी वजह यह है कि अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने तीन साल के लंबे अंतराल…
 16 September 2026
नई दिल्ली: दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज मार्केट वैल्यू के हिसाब से देश की सबसे बड़ी कंपनी है। रिलायंस पांच साल के बॉन्ड इश्यू के जरिए ₹12,500…
 16 September 2026
नई दिल्ली: सरकार ने ₹2,000 से ज्यादा के UPI ट्रांजैक्शन पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) लगाने की घोषणा की है। यह व्यवस्था 15 अक्तूबर से लागू होगी। इससे डिजिटल पेमेंट्स…
Advt.