चीन की आर्थिक मंदी पूरी दुनिया के लिए है खतरनाक, जानिए क्‍यों ड्रैगन की हालत से घबराए हैं कई देश

Updated on 23-08-2023 01:31 PM
बीजिंग: दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्‍यवस्‍था चीन इस समय बड़े संकट में है। एशिया की आर्थिक महाशक्ति की अर्थव्‍यवस्‍था से आने वाले आंकड़े डराने वाले हैं। अब पूरी दुनिया चीन की कमजोर होती अर्थव्‍यवस्‍था और बड़े आर्थिक संकट की आहट से ही घबरा रही है। आखिर ऐसी क्‍या बात है जो चीन की अर्थव्‍यवस्‍था का ऐसे कमजोर होना या इसकी धीमी गति से पूरी दुनिया को डरा रही है? इसकी वजह है कि चीन को ग्‍लोबल फैक्‍ट्री और मैन्‍युफैक्‍चरिंग हब के तौर पर जाना जाता है। इस देश में कई बड़ी कंपनियों की फैक्ट्रियां हैं और यहां से तैयार सामान को भारी मात्रा में दुनिया में सप्‍लाई किया जाता है।

कई चीजों का टॉप सप्‍लायर
अंतरराष्‍ट्रीय मुद्राकोष (आईएमएफ) ने अपने नए वर्ल्‍ड इकोनॉमिक आउटलुक में भविष्‍यवाणी की है कि चीन दुनिया की जीडीपी में 22 फीसदी से ज्‍यादा का योगदान देने वाला है। यह बात भी सच है कि चीन कई देशों के लिए द्विपक्षीय ट्रेड पार्टनर है, यह कई चीजों का टॉप सप्‍लायर है और इस वजह से ही इसे दुनिया की मैन्‍युफैक्‍चरिंग हब के तौर पर जाना जाता है। दुनिया की कई बड़ी कंपनियों की सप्‍लाई चेन चीन में ही है चाहे वह टेस्‍ला हो या फिर एप्‍पल। सीधे शब्दों में कहें तो चीन दुनिया की सबसे बड़ी मैन्‍युफैक्‍चरिंग अर्थव्यवस्था और कई चीजों का सबसे बड़ा निर्यातक देश है।

दुनिया उबर रही मंदी से!
इसके अलावा यह देश धातुओं सहित कई प्रमुख चीजा का सबसे बड़ा उपभोक्ता भी है। दुनिया की धातु खपत का लगभग आधा हिस्सा चीन का है। ऐसे में साफ है कि चीन की आर्थिक गतिविधि में गिरावट वैश्विक मांग और आपूर्ति के संतुलन को गंभीर रूप से बिगाड़ सकती है। ऐसे समय में जब दुनिया कोविड-19 और यूक्रेन युद्ध जैसी घटनाओं की वजह से आई आर्थिक मंदी से उबरना शुरू कर रही है तो उस समय चीन की अर्थव्‍यवस्‍था का यह हाल निश्चित तौर पर अच्‍छी खबर नहीं है।

कोई भी इस बात से इनकार नहीं कर रहा है कि चीन की अर्थव्यवस्था खराब स्थिति में है। यह तब है चीन ने प्राइवेट इकोनॉमी को बढ़ावा देने और बिजनेस को सुरक्षित बनाने की कसम खा चुका है। लेकिन इसके बाद भी उसकी हर कोशिश फेल होती नजर आ रही है।

पहले और अब में क्‍या अंतर
जुलाई के लिए देश की आर्थिक गतिविधि के आंकड़े चिंताजनक हैं। इन आंकड़ों में खुदरा बिक्री, इंडस्‍ट्री प्रोडक्‍शन और इनवेस्‍टमेंट जैसे प्रमुख संकेतक उम्मीदों से अलग नतीजे पेश कर रहे हैं। हालांकि यह पहली बार नहीं है जब चीन की अर्थव्यवस्था संकट में आई है। साल 2008-09 के वैश्विक वित्तीय संकट के दौरान और साल 2015 में भी चीन को इसी तरह के झटके का सामना करना पड़ा। लेकिन दोनों अवसरों पर, सरकार द्वारा बुनियादी ढांचे में निवेश और संपत्ति बाजार को बढ़ावा देने से चीनी अर्थव्यवस्था मजबूत होकर उभरी। आज ये दोनों ही सेक्‍टर्स खराब स्थिति में हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B नॉन-इमिग्रेंट वीजा प्रोग्राम की निगरानी को सख्त करने वाले एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पर साइन किए हैं। ट्रंप प्रशासन का कहना है कि कुछ एम्प्लॉयर्स,…
 19 September 2026
काबुल: अफगान तालिबान ने पाकिस्तान को चेतावनी दी है कि अगर उसने अफगानिस्तान के अंदर सैन्य कार्रवाई की तो उसे करारा जवाब मिलेगा। तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने कहा…
 19 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका और डेनमार्क ने ग्रीनलैंड की सुरक्षा को लेकर समझौते का ऐलान किया है। इसके जरिए उस राजनयिक विवाद को सुलझा लेने का दावा किया गया है, जो राष्ट्रपति…
 19 September 2026
वॉशिंगटन: टेक अरबपति ब्रायन जॉनसन लंबे समय से चर्चा में रहे हैं। इसकी वजह उनका एक मुश्किल दिनचर्या का पालन करते हुए बढ़ती उम्र को रोकना और मौत को टालने…
 19 September 2026
बीजिंग: इस साल फरवरी के आखिर में इजरायल-अमेरिका ने ईरान पर हमले शुरू किए थे। इससे पश्चिम एशिया में एक भीषण जंग छिड़ी। इस लड़ाई के कुछ ही हफ्ते बाद…
 19 September 2026
इस्लामाबाद: आज यानी शनिवार 19 सितम्बर को सिंधु जल संधि 66 साल की हो गई है। 19 सितम्बर 1960 को इस संधि पर कराची में हस्ताक्षर हुए थे। भारत और…
 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका का F-16 फाइटर जेट क्रैश हुआ है। गुरुवार को मिशिगन के ग्रामीण इलाके में F-16 हादसे का शिकार हुआ है। हालांकि पायलट समय रहते सुरक्षित बाहर निकलने में…
 18 September 2026
ढाका: लंदन से बांग्लादेश जा रही बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस की फ्लाइट में 2 यात्रियों के बीच जमकर मारपीट हो गई। दोनों यात्रियों के बीच सीट को लेकर विवाद हुआ था,…
 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी एयरफोर्स के 14 अफसर बांग्लादेश पहुंचे हैं। ये अफसर एक विशेष फ्लाइट से ढाका पहुंचे, जिसके बाद इनको वीजा उपलब्ध कराया गया। बांग्लादेशी गृह मंत्रालय की ओर से…
Advt.