चीन की दादागिरी होगी खत्‍म, अमेरिका के हाथ लगा 2 अरब टन 'सफेद सोना', भारत को भी हो सकता है बड़ा फायदा

Updated on 12-02-2024 02:27 PM
वॉशिंगटन: चीन के साथ चल रही तनातनी के बीच अमेरिका के हाथ अरबों डॉलर का खजाना लगा है। अमेरिका को वयोमिंग में 2.34 अरब मिट्रिक टन रेयर अर्थ खन‍िज मिले हैं। व‍िश्‍लेषकों का कहना है कि इस खोज के बाद अमेरिका जल्‍द ही चीन को रेअर अर्थ खनिजों के मामले में पीछे छोड़ सकता है। अमेरिकी रेअर अर्थ इंक ने ऐलान किया है कि यह नया भंडार चीन के 44 मिल‍ियन मीट्रिक टन के भंडार को पीछे कर देगा। उसने कहा कि यह भंडार इतना ज्‍यादा बड़ा है जितना उन्‍होंने अपने सपने तक में नहीं देखा था। वह भी तब जब उन्‍होंने अभी केवल 25 फीसदी हिस्‍से की ही ड्रिलिंग की है।

इस कंपनी के पास हाल्‍लेक क्रीक प्रॉजेक्‍ट में 367 जगहों पर खनन का अधिकार है। इसके अलावा वयोमिंग में 1844 एकड़ इलाके में 4 जगहों पर खनन का अधिकार है। यह 2 अरब टन रेअर अर्थ खनिज अमेरिका को इन अनमोल होते खनिजों के मामले में बादशाह बना सकता है। रेयर अर्थ खनिजों का इस्‍तेमाल स्‍मार्टफोन से लेकर हाइब्रिड कार और एयरक्राफ्ट तथा लाइट बल्‍ब और लैंप में इस्‍तेमाल किया जाता है। यह धरती पर बहुत कम देशों में मिलती हैं और वर्तमान समय में दुनिया में 95 फीसदी रेयर अर्थ मटीरियल चीन से निकलता है और इसी वजह से उसका इस पर पूरी तरह से दबदबा है। इससे हथियार भी बनाए जाते हैं।

अमेरिकी खोज से भारत को भी फायदा

इसी वजह से अक्‍सर चीन अपनी बात मनवाने के लिए दुनिया में रेयर अर्थ की सप्‍लाई को रोक देने की धमकी देता रहता है। अब अमेरिका की रेयर अर्थ कंपनी चीन के रेकॉर्ड को तोड़ने में जुट गई है। इस अमेरिकी कंपनी ने मार्च 2023 में अपनी पहली खुदाई शुरू की थी और उसका अनुमान है कि 12 लाख मीट्रिक टन रेयर अर्थ वयोमिंग में मिला है। हालांकि अभी और ज्‍यादा खुदाई चल रही है जिसमें काफी खोज सामने आ सकती है। अमेरिकी कंपनी ने कहा कि उसके रेयर अर्थ की खुदाई काफी ज्‍यादा बढ़ गई है।

कंपनी ने कहा कि अभी केवल 25 प्रतिशत प्रॉजेक्‍ट की ही खुदाई हो पाई है। अमेरिकी रेयर अर्थ का खजाना अकेली खोज नहीं है। रामाको कंपनी ने खुलासा किया है कि वयोमिंग में शेरिडान के पास दुर्लभ खनिज मिले हैं। इसकी कुल कीमत 37 अरब डॉलर है। कंपनी ने कहा कि हमने अभी केवल 100 से 200 फुट तक ही टेस्‍ट किया है। यह खोज ऐसे समय पर हुई है जब अमेरिका और चीन के बीच दुर्लभ धातुओं को लेकर तनाव चल रहा है। इस खोज से भारत को भी बड़ा फायदा हो सकता है जो इस समय रेयर अर्थ और लिथियम जैसे खनिजों के लिए अमेरिका के साथ जुगलबंदी कर रहा है। भारत लोकतांत्रिक देशों के साथ मिलकर चीन की मोनोपोली से निपटने में जुटा हुआ है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 September 2026
नई दिल्ली/तेल अवीव: पाकिस्तान के खिलाफ 1965 की लड़ाई के दौरान भारत के खुफिया तंत्र पर गंभीर सवाल उठे थे। इसके बाद 21 सितंबर 1968 को रिसर्च एंड एनालिसिस विंग…
 22 September 2026
न्यूयॉर्क: अमेरिका से युद्ध के बीच ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची न्यूयॉर्क पहुंचे हैं। न्यूयॉर्क पहुंचते ही अराघची को विरोध का सामना करना पड़ा है। अराघची सोमवार दोपहर को…
 22 September 2026
पेरिस/नई दिल्ली: फ्रांसीसी राफेल लड़ाकू विमान शक्ति प्रदर्शन करने के लिए दुनिया के मिशन पर निकला है और ये करीब 40 हजार किलोमीटर का सफर तय कर बहुत जल्द भारत…
 22 September 2026
वॉशिंगटन: इटली के इतिहासकार Antonio Gramsci ने कहा था, ‘पुरानी दुनिया मर रही है और नई दुनिया जन्म लेने के लिए संघर्षरत है।’ मौजूदा समय कुछ ऐसा ही दिख रहा…
 22 September 2026
वॉशिंगटन: वाइट हाउस ने सोमवार को 'ट्रंप टीवी: द एसेंशियल्स स्टेशन' लॉन्च किया है। यह 24/7 चलने वाला डिजिटल वीडियो स्ट्रीम है जिसमें ट्रंप प्रशासन की घोषणाएं, राष्ट्रपति के बयान…
 22 September 2026
रियाद: पाकिस्तान के आर्मी चीफ फील्ड मार्शल असीम मुनीर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जो छवि पेश कर रहे हैं और देश के अंदर की जो गंभीर सच्चाई है उनमें जमीन-आसमान का…
 22 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के रूसी तेल खरीदने पर भारत जैसे देशों पर 100% टैरिफ लगाने की धमकी पर अमेरिका के पूर्व अधिकारी ने सवाल उठाए हैं। अमेरिकी विदेश…
 21 September 2026
बीजिंग/इस्लामाबाद/नई दिल्ली: भारत ने इस महीने चीन-पाकिस्तान की तरफ से 'पाकिस्तान-चीन सीमा संयुक्त आयोग' पैक्ट पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। पाकिस्तान ने इसे एक 'महत्वपूर्ण उपलब्धि' बताया है और उसका…
 21 September 2026
काठमांडू: भारत की आयात पर सख्ती के चलते नेपाल को नुकसान उठाना पड़ा है। दिल्ली के सेफगार्ड ड्यूटी (सुरक्षा शुल्क) लगाने से पिछले वित्त वर्ष में नेपाल के स्टील निर्यात…
Advt.