पहले QUAD से चीन को मिलेगी टेंशन, फिर सीमा पर गरजेंगी भारत और US की सेनाएं

Updated on 27-10-2022 05:29 PM

भारत ने अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, जापान समेत कई देशों के साथ युद्धाभ्यास करने का फैसला लिया है। खासतौर पर अमेरिका के साथ चीन से सटी वास्तविक सीमा रेखा यानी एलएसी के पास युद्धाभ्यास करने की तैयारी है। इससे चीन को मिर्ची लग सकती है, जो भारत के जापान, ऑस्ट्रेलिया और अमेरिका के साथ गहरे रिश्तों से अकसर तनाव में दिखता है। भारत के इस कदम को चीन के विस्तारवादी रवैये का एक जवाब माना जा सकता है। इस साल के अंत तक भारत की ओर से जापान के साथ नेवी युद्धाभ्यास करेगी। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया के साथ इन्फैन्ट्री एक्सरसाइज भी होनी है। वहीं तीन अन्य आसियान देशों के साथ भी युद्धाभ्यास की तैयारी है। 

सबसे पहले जापान के योकोसुका में अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, जापान और भारत की सेनाएं युद्ध अभ्यास करेंगी। इस युद्धाभ्यास में वॉरशिप, पनडुब्बी, फाइटर जेट, एयरक्राफ्ट और हेलिकॉप्टर भी शामिल होंगे। इसकी शुरुआत 8 नवंबर से होगी और अगले 10 दिनों तक यानी 18 नवंबर तक यह चलेगा। इस तरह मालाबार युद्धाभ्यास के जरिए चारों देश चीन को एक बड़ा संदेश देंगे। चारों देश पहले भी कई बार संदेश दे चुके हैं कि इंडो-पैसिफिक में किसी की भी विस्तारवादी नीति को स्वीकार नहीं किया जाएगा। साफ है कि चीन को लेकर क्वाड देशों की नीति सख्त है। 

क्यों QUAD और AUCKUS से चिढ़ता है चीन

बता दें कि इसी महीने की शुरुआत में अमेरिका के नेशनल सिक्योरिटी स्ट्रेटेजी की ओर से कहा गया था कि चीन ही इंटरनेशनल ऑर्डर में उसका मुख्य प्रतिद्वंद्वी है। अमेरिका ने कहा था कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है और अमेरिका का रक्षा साझेदार है। अमेरिका और भारत मिलकर काम करेंगे और इंडो पैसिफिक क्षेत्र में पूरी क्षमता के साथ आगे बढ़ेंगे। बता दें कि चीन की ओर से ऑकस यानी ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका और यूके के संगठन को एक चुनौती समझा जाता रहा है। वहीं अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, जापान और भारत को मिलाकर बने क्वाड को लेकर भी चीन कई बार ऐतराज जता चुका है। 

हिमाचल में भी अमेरिका और भारत ने किया था युद्धाभ्या, अब उत्तराखंड में 

जापान में बड़े अभ्यास के बाद भारत और अमेरिका की सेनाएं एलएसी पर भी गरजने वाली हैं। 15 नवंबर से 2 दिसंबर के बीच अमेरिका और भारत की सेनाएं उत्तराखंड के ऑली में युद्धाभ्यास करेंगी। यह इलाका चीन की सीमा से 100 किलोमीटर की ही दूरी पर है। बता दें कि अगस्त में ही भारत और अमेरिकी की एलीट फोर्सज ने हिमाचल प्रदेश के बकलोह में वज्र प्रहार नाम से युद्धाभ्यास किया था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
भास्कर रिपोर्टर प्रमोद साहू ने साइबर क्राइम एक्सपर्ट मुकेश चौधरी के साथ बातचीत की। इस दौरान एक्सपर्ट ने कहा कि बच्चों के हाथ में फोन और उसमें ऑनलाइन गेम अब…
 19 September 2026
मुंबई के पवई स्थित IIT बॉम्बे में साहिल वाकोडे नाम के स्टूडेंट की शुक्रवार शाम मौत हो गई। मुंबई पुलिस के मुताबिक, साहिल ने हॉस्टल के कमरे में फंदे से…
 19 September 2026
नई दिल्ली: रिश्वत की शिकायत मिली, CBI ने तुरंत FIR दर्ज की और कुछ ही घंटों में जाल बिछा दिया गया। सुप्रीम कोर्ट ने इस तेजी पर सवाल उठाते हुए…
 19 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने POCSO एक्ट को लेकर अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने साफ किया कि आरोपी के खिलाफ दोष की वैधानिक धारणा का मतलब यह नहीं है…
 19 September 2026
नई दिल्ली: दिल्ली में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म और हत्या की घटना को लेकर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने महिला सुरक्षा का मुद्दा उठाया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर…
 19 September 2026
अनिल बलूनी: नई दिल्ली के भारत मंडपम में BRICS सम्मेलन के पहले ही दिन जब ‘नई दिल्ली डिक्लेरेशन’ की घोषणा हुई, तो वह केवल एक औपचारिक कूटनीतिक वक्तव्य नहीं था,…
 18 September 2026
बैंगलुरू: इंडियन एयरफोर्स को आज (शुक्रवार) दो LCA मार्क-1 ट्रेनर एयरक्राफ्ट और तीन बेसिक ट्रेनर एयरक्राफ्ट HTT40 की डिलीवरी हो जाएगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में ये कार्यक्रम…
 18 September 2026
नई दिल्ली: पूर्व IPS अधिकारी और पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल किरण बेदी ने दिल्ली हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल कर सत्य निकेतन में PG इमारत ढहने से 7 लोगों की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पूर्व ADC मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपना पेड सब्सक्रिप्शन मॉडल शुरू किया है, जिसके जरिए वे मोटी कमाई…
Advt.